Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    6 Jul, 2025 ♦ 11:00 PM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»झारखंड»चाईबासा»जंगल में नक्सलियों के IED ब्लास्ट से घायल हाथी की इलाज के दौरान मौत
    चाईबासा

    जंगल में नक्सलियों के IED ब्लास्ट से घायल हाथी की इलाज के दौरान मौत

    Bhumi SharmaBy Bhumi SharmaJuly 6, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Chaibasa : झारखंड के पश्चिमी सिंहभूम जिले के सारंडा के घने जंगल में नक्सलियों द्वारा बिछाए गए IED विस्फोट में घायल एक हाथी ने शनिवार रात इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। वन विभाग की टीम ने कई दिनों की मशक्कत के बाद उसे जंगल से निकालकर जराइकेला लाया था, जहां उसकी हालत नाजुक बनी रही। हादसा समठा वन क्षेत्र के तिरिलपोशी इलाके में हुआ था, जहां नक्सलियों ने सुरक्षाबलों को निशाना बनाने के लिए आईईडी लगाया था। दुर्भाग्य से एक मासूम हाथी इसकी चपेट में आ गया और उसका एक पैर बुरी तरह फट गया। घटना के करीब आठ दिन बाद आरसीसीएफ (जमशेदपुर) स्मिता पंकज और डीएफओ (सारंडा) अविरुप सिन्हा के नेतृत्व में झारखंड और ओडिशा वन विभाग की टीम तथा वन्यजीव संस्था वनतरा की विशेषज्ञ टीम ने संयुक्त सर्च ऑपरेशन चलाया।

    कई घंटों की खोज के बाद घायल हाथी को जंगल के भीतर ढूंढ निकाला गया। उसकी हालत इतनी गंभीर थी कि उसे तुरंत बाहर लाना संभव नहीं था, इसलिए जंगल में ही अस्थायी टेंट, दवाइयां और पानी जैसी सुविधाओं के साथ उसका प्राथमिक इलाज शुरू किया गया। सेडेटिव इंजेक्शन देकर उसके जख्म का उपचार किया गया। इसके बाद बेहतर इलाज के लिए ट्रैकुलाइज कर देर रात उसे जराइकेला लाया गया।

    वन विभाग के मुताबिक पैर का घाव गहरा था और शरीर में तेजी से संक्रमण फैल चुका था। लगातार रक्तस्राव और संक्रमण के कारण उसकी जान नहीं बचाई जा सकी। रविवार को पोस्टमार्टम के बाद उसे जंगल में ही दफना दिया गया। इस घटना से वन विभाग और वन्यप्रेमियों में गहरी चिंता और शोक का माहौल है।

    chaibasa elephant death elephant rescue operation. forest department IED blast jharkhand Naxalite Attack Saranda forest Western Singhbhum district wildlife conservation
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleप्रशांत किशोर ने BJP प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल पर लगाए गंभीर आरोप
    Next Article सरकारी दफ्तर में सिगरेट पीने वाला कर्मचारी सस्पेंड, CM हेमंत के निर्देश पर डीसी ने की कार्रवाई

    Related Posts

    गिरिडीह

    नगर थाना से चंद कदम दूर मुहर्रम जुलूस में दिखा ‘आग का खेल’, प्रशासनिक निर्देशों की उड़ी धज्जियां

    July 6, 2025
    गिरिडीह

    गिरीडीह में निकले मुहर्रम जुलूस में करंट से युवक की मौत, कई घायल…

    July 6, 2025
    जोहार ब्रेकिंग

    शांति-सौहार्द के साथ निकला मुहर्रम जुलूस, या हुसैन – या हुसैन के नारों से गूंजती रही राजधानी

    July 6, 2025
    Latest Posts

    नगर थाना से चंद कदम दूर मुहर्रम जुलूस में दिखा ‘आग का खेल’, प्रशासनिक निर्देशों की उड़ी धज्जियां

    July 6, 2025

    गिरीडीह में निकले मुहर्रम जुलूस में करंट से युवक की मौत, कई घायल…

    July 6, 2025

    शांति-सौहार्द के साथ निकला मुहर्रम जुलूस, या हुसैन – या हुसैन के नारों से गूंजती रही राजधानी

    July 6, 2025

    बिहार में मॉनसून की बेरुखी से गिर रहा भू-जल स्तर, गन्ना किसान परेशान

    July 6, 2025

    सरकार पेसा नियमावली का शीघ्र निर्माण करें : अर्जुन मुंडा

    July 6, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.