Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»देर रात तेज हवा और पानी से बिजली आपूर्ति ठप, आज भी हो सकती है बारिश
    झारखंड

    देर रात तेज हवा और पानी से बिजली आपूर्ति ठप, आज भी हो सकती है बारिश

    Team JoharBy Team JoharMarch 31, 2024No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    रांची : तेज हवा और बारिश के कारण शनिवार की देर रात राजधानी रांची की बिजली व्यवस्था चरमरा गयी. तेज हवा शुरू होते ही आधे से अधिक इलाकों में बिजली आपूर्ति ठप हो गयी. कहीं लाइन ब्रेक डाउन होने से तो कहीं तार पर पेड़ की टहनी गिरने से रात 12 बजे के करीब गयी बिजली देर रात तक बहाल नहीं हो सकी. रात 11:30 बजे के बाद नामकुम व हटिया ग्रिड समेत सभी 33 केवी ग्रिड सबस्टेशनों से बिजली आपूर्ति बाधित थी. लालपुर, सेक्टर 2, विकास से लेकर मेन रोड, हिंदपीढ़ी, बड़ा तालाब जैसे बड़े इलाकों में बिजली बाधित रही.

    कई इलाकों में गरज के साथ हवा इतनी तेज थी कि कुछ देर के लिए पूरी राजधानी की बिजली गुल हो गई. खराब मौसम का असर ग्रिड पर भी पड़ा. नामकुम और हटिया दोनों ग्रिडों से 33 केवी आपूर्ति ट्रिप होने के कारण शहर के एक बड़े हिस्से में बिजली नहीं रही। बारिश के दौरान सबसे ज्यादा फाल्ट 11 केवी यूजी केबल में दर्ज किए गए। इसके कारण रातू रोड, पिस्का मोड़, खेलगांव, किशोरगंज, केशव नगर, नींबू भट्ठा, कुम्हार टोली, न्यू मधुकम, खड़गड़ा, महुआ टोली, जयप्रकाश नगर व आसपास के इलाकों में सात घंटे तक बिजली बाधित रही.

    आज भी हो सकती है बारिश

    राजधानी में शनिवार को मौसम शुष्क रहा. वहीं, देर शाम राज्य के कुछ हिस्सों में मौसम का मिजाज बदल गया. खासकर पलामू प्रमंडल के कुछ जिलों में गरज के साथ हल्की बारिश हुई. शुष्क मौसम के कारण राजधानी रांची का अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहा. मौसम केंद्र का पूर्वानुमान है कि आज रविवार को भी राजधानी के कई हिस्सों में बारिश हो सकती है. गर्जन और वज्रपात की भी आशंका है. इसे लेकर सतर्क रहने को कहा गया है. इसके बाद 5 अप्रैल तक मौसम शुष्क रहेगा. राजधानी रांची का आज अधिकतम तापमान 35 डिग्री और न्यूनतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है.

    ये भी पढ़ें : रोलर स्केटिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया ईस्ट जोन रेफरी और कोच सेमिनार, 5 राज्यों से 21 लोग हुए शामिल

    jharkhand johar live news Meteorological Department rain ranchi Storm Thunderstorm water Weather weather forecast Weather Information आंधी जोहार लाइव न्यूज़ झारखंड पानी बारिश मौसम मौसम जानकारी मौसम पूर्वानुमान मौसम विभाग रांची वज्रपात
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous ArticleAaj Ka Rashifal : 31 March 2024 : मेष से लेकर मीन तक जानें सभी राशियों का राशिफल
    Next Article बीजेपी के लोकसभा उम्मीदवारों की 8वीं सूची जारी, देखें लिस्ट

    Related Posts

    JPSC / JSSC

    होटल का कारोबार बंद हुआ जो उमेश शामिल हुआ जेपीएससी घोटाले में, तो सुमन सौरभ नहीं हुआ पास तो पैसों की बदौलत बनना चाहा अफसर

    September 15, 2026
    JPSC / JSSC

    ​जेपीएससी-सीजीएल धांधली: सीआईडी की बड़ी कार्रवाई, शिवांगन कोचिंग के संचालक संजीत कुमार समेत 2 गिरफ्तार

    September 14, 2026
    झारखंड

    सरकारी भाषा को आसान बनाना होगा, लोगों को कठिन हिन्दी से दिक्कत हो रही है : प्रवीण टोप्पो

    September 14, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    भाई, ये तो बहुत CRINGE है, Gen-Z से बात करनी है, तो पहले उसकी भाषा को समझिए

    September 14, 2026
    क्राइम

    रांची में पुलिस का देर रात बड़ा एक्शन, अरगोड़ा से अगवा युवक 120 मिनट में बरामद, न’ग्न कर वीडियो बनाने का आरोप

    September 14, 2026
    क्राइम

    पत्नी की हत्या के आरोप में जेल में बंद रंथु ने की आत्मह’त्या की कोशिश, गंभीर हालत में RIMS में भर्ती

    September 14, 2026
    Latest Posts

    होटल का कारोबार बंद हुआ जो उमेश शामिल हुआ जेपीएससी घोटाले में, तो सुमन सौरभ नहीं हुआ पास तो पैसों की बदौलत बनना चाहा अफसर

    September 15, 2026

    ​जेपीएससी-सीजीएल धांधली: सीआईडी की बड़ी कार्रवाई, शिवांगन कोचिंग के संचालक संजीत कुमार समेत 2 गिरफ्तार

    September 14, 2026

    क्या अब पिंडदान भी होगा ऑनलाइन? बिहार सरकार के इस पहल की पूरी जानकारी

    September 14, 2026

    सरकारी भाषा को आसान बनाना होगा, लोगों को कठिन हिन्दी से दिक्कत हो रही है : प्रवीण टोप्पो

    September 14, 2026

    भाई, ये तो बहुत CRINGE है, Gen-Z से बात करनी है, तो पहले उसकी भाषा को समझिए

    September 14, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.