Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    29 Apr, 2026 ♦ 4:09 PM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»झारखंड»बंगाल चुनाव में बवाल : सुवेंदु अधिकारी और टीएमसी कार्यकर्ताओं के बीच झड़प, पीड़िता के माता-पिता को भी घेरा
    झारखंड

    बंगाल चुनाव में बवाल : सुवेंदु अधिकारी और टीएमसी कार्यकर्ताओं के बीच झड़प, पीड़िता के माता-पिता को भी घेरा

    SahayBy SahayApril 29, 2026Updated:April 29, 2026No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Kolkata : पश्चिम बंगाल में चुनावी माहौल के बीच हिंसा और तनाव की खबरें सामने आई हैं। भवानीपुर विधानसभा क्षेत्र में भाजपा प्रत्याशी सुवेंदु अधिकारी और टीएमसी कार्यकर्ताओं के बीच जोरदार झड़प हो गई। स्थिति को नियंत्रण में लाने के लिए सुरक्षाबलों को मोर्चा संभालना पड़ा और भीड़ को हटाने के लिए हल्का लाठीचार्ज भी करना पड़ा।

    भवानीपुर में सुवेंदु अधिकारी पर घेराव का आरोप

    घटना की शुरुआत तब हुई जब सुवेंदु अधिकारी एक पोलिंग बूथ का दौरा करने पहुंचे थे। सुवेंदु अधिकारी ने पत्रकारों से बातचीत में आरोप लगाया कि बूथ पर मतदाता नहीं, बल्कि बाहरी लोग जमा थे। उनके बूथ पहुंचने पर टीएमसी समर्थकों ने उन्हें घेर लिया और जय बांग्ला के नारे लगाए। इसके जवाब में भाजपा कार्यकर्ताओं ने जय श्री राम के नारे लगाए, जिससे तनाव और बढ़ गया। सुवेंदु अधिकारी ने टीएमसी पर गुंडागर्दी करने का गंभीर आरोप लगाया है। वहीं, टीएमसी ने पलटवार करते हुए कहा कि सुवेंदु अधिकारी मतदाताओं को प्रभावित करने की कोशिश कर रहे थे।

    आरजी कर मेडिकल कॉलेज पीड़िता के परिवार को भी घेरा

    इसी बीच, पानिहाटी विधानसभा क्षेत्र से भी एक बेहद दुखद और चिंताजनक घटना सामने आई है। सूचना के अनुसार, आरजी कर मेडिकल कॉलेज रेप और मर्डर पीड़िता की मां और पिता को टीएमसी कार्यकर्ताओं द्वारा घेरे जाने का मामला सामने आया है।
    पीड़िता के पिता सेखररंजन देबनाथ ने आपबीती बताते हुए कहा कि जब वे रास्ते से गुजर रहे थे, तब टीएमसी के लोग मोटरसाइकिल पर सवार होकर वहां पहुंच गए। उन्होंने हमारे खिलाफ नारेबाजी की और अन्य लोगों को बुलाकर हम पर हमला करने की कोशिश की। सेखररंजन देबनाथ ने यह गंभीर आरोप भी लगाया कि वहां मौजूद पुलिस ने न केवल उन्हें (टीएमसी कार्यकर्ताओं) वहां से हटाने से इनकार किया, बल्कि पीड़ित परिवार को ही वहां से चले जाने को कह दिया।

    चुनाव आयोग और प्रशासन की भूमिका पर सवाल

    इन घटनाओं के बाद बंगाल की सुरक्षा व्यवस्था और निष्पक्ष चुनाव को लेकर बड़े सवाल खड़े हो गए हैं। विपक्षी दलों का आरोप है कि राज्य में सत्ताधारी दल के कार्यकर्ता खुलेआम गुंडागर्दी कर रहे हैं और पुलिस मूकदर्शक बनी हुई है। फिलहाल, संबंधित क्षेत्रों में सुरक्षा बढ़ा दी गई है।

     

     

    Bhabanipur violence election violence Kolkata News RG Kar Case suvendu adhikari TMC BJP clash West Bengal Politics आरजी कर मामला कोलकाता न्यूज़। West Bengal Election चुनावी हिंसा टीएमसी भाजपा झड़प पश्चिम बंगाल राजनीति बंगाल चुनाव भवानीपुर हिंसा सुवेंदु अधिकारी
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleगैंगस्टर प्रिंस खान पर शिकंजा, करीबी गुर्गा मेजर 3 दिन की पुलिस रिमांड पर
    Next Article नवजात बिक्री मामले पर NHRC सख्त, पलामू DC से सबूतों के साथ जवाब तलब

    Related Posts

    झारखंड

    एक्शन में डीसी संदीप कुमार, लातेहार प्रखंड कार्यालय और मंडल कारा का किया औचक निरीक्षण

    April 29, 2026
    चाईबासा

    चाईबासा मुठभेड़ अपडेट : एक नक्सली ढेर, SLR राइफल बरामद

    April 29, 2026
    झारखंड

    बिजली पोल से गिरकर कर्मचारी घायल, हादसे की वजह पर गहराया सस्पेंस, करंट या भीषण गर्मी?

    April 29, 2026
    Latest Posts

    एक्शन में डीसी संदीप कुमार, लातेहार प्रखंड कार्यालय और मंडल कारा का किया औचक निरीक्षण

    April 29, 2026

    चाईबासा मुठभेड़ अपडेट : एक नक्सली ढेर, SLR राइफल बरामद

    April 29, 2026

    बिजली पोल से गिरकर कर्मचारी घायल, हादसे की वजह पर गहराया सस्पेंस, करंट या भीषण गर्मी?

    April 29, 2026

    NH-33 पर खड़ी पिकअप वैन से टकराई बाइक, मुखिया पुत्र की दर्दनाक मौत

    April 29, 2026

    सरकारी खजाने में सेंध पर बड़ा एक्शन, लेखा कर्मियों के तबादले का आदेश

    April 29, 2026

    © 2026 Johar LIVE. Designed by Launching Press. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.