Jamtara (Rajiv Jha): मिहिजाम नगर परिषद चुनाव के दौरान आदर्श आचार संहिता (Model Code of Conduct) उल्लंघन के दो मामले सामने आए हैं। प्रशासन ने दोनों मामलों में कार्रवाई करते हुए कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी है।
कौन हैं आरोपी प्रत्याशी
पहला मामला अध्यक्ष पद की प्रत्याशी रीना कुमारी जबकि दूसरा मामला अध्यक्ष पद की प्रत्याशी प्रीति कुमारी से जुड़ा है। जांच के दौरान पाया गया कि उनके वाहन में निर्धारित चालक के स्थान पर कोई अन्य व्यक्ति वाहन चला रहा था।
जुर्माने और प्रशासन की कार्रवाई
जिला परिवहन पदाधिकारी (डीटीओ) ने इस मामले में प्रत्येक प्रत्याशी पर 10 हजार रुपये का जुर्माना लगाया है। प्रशासन ने साफ कहा कि चुनाव प्रक्रिया को निष्पक्ष और पारदर्शी बनाए रखने के लिए सभी प्रत्याशियों को नियमों का पालन करना अनिवार्य है।
राजनीतिक हलकों में बढ़ी चर्चा
दोनों मामलों के सामने आने के बाद राजनीतिक हलकों में चर्चा तेज हो गई है। प्रशासन ने चेतावनी दी है कि किसी भी प्रकार की अनियमितता पाए जाने पर तुरंत कार्रवाई की जाएगी। साथ ही भविष्य में और सघन जांच अभियान चलाने की बात कही गई है।
Also Read : जंगली हाथी के मुद्दे पर आजसू विधायक ने सदन के बाहर दिया धरना, तत्काल मुआवजे की मांग


