Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • पब्लिक रिपोर्ट
    • अन्य
    Johar LIVE
    Home»क्राइम»बुजुर्ग महिला की सिर काटकर ह’त्या, जंगल से बरामद हुआ श’व
    क्राइम

    बुजुर्ग महिला की सिर काटकर ह’त्या, जंगल से बरामद हुआ श’व

    Team JoharBy Team JoharOctober 5, 2024No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    खूंटी: जिले के मारंगहदा क्षेत्र में एक बुजुर्ग आदिवासी महिला की धारदार हथियार से बेरहमी से हत्या कर दी गई. अपराधियों ने महिला का सिर धड़ से अलग कर दिया. महिला की पहचान सिरुम के रुगुद डीह गांव निवासी स्वर्गीय जुरा मुंडा की पत्नी 55 वर्षीय सिनता देवी के रूप में हुई है. ग्रामीण डायन बिसाही में हत्या की आशंका जता रहे हैं, लेकिन पुलिस ने डायन बिसाही के आधार पर हत्या किए जाने से इनकार किया है, हालांकि, पुलिस सभी एंगल पर जांच कर रही है. मृत महिला का शव गांव से 500 मीटर दूर लोरेसुसु के जंगल से बरामद किया गया है. स्थानीय लोगों के अनुसार, शनिवार की सुबह ग्रामीण खेत की ओर जा रहे थे, तभी जंगल में शव देखा. ग्रामीणों ने तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी. सूचना मिलते ही थाना प्रभारी शंकर विश्वकर्मा दल-बल के साथ मौके पर पहुंचे और प्रारंभिक जांच के बाद शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया.

    जांच के बाद पुलिस ने बताया कि हत्या कहीं और की गई होगी और शव को जंगल में फेंक दिया गया है. बुजुर्ग आदिवासी महिला घर में अकेली रहती थी. डीएसपी वरुण रजक ने बताया कि मारंगहदा थाना क्षेत्र में एक बुजुर्ग महिला का सिर धारदार हथियार से काटकर धड़ से अलग कर दिया गया. सूचना मिलने पर थाना प्रभारी जांच कर रहे हैं. उन्होंने बताया कि बुजुर्ग महिला हत्याकांड की जांच शुरू कर दी गई है. जल्द ही हत्या में शामिल अपराधी पुलिस की गिरफ्त में होंगे और कारणों का खुलासा किया जाएगा.

    अपराधियों आदिवासी ग्रामीण डायन धारदार पुलिस प्रारंभिक जांच बिसाही बुजुर्ग बेरहमी महिला मारंगहदा लोरेसुसु हत्या हथियार
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleजिला परिषद की बैठक में हंगामा, लक्ष्मी मुर्मू ने फेंकी बोतल, जाने क्या है मामला
    Next Article कांग्रेस नेता अजय नाथ शाहदेव मिले मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से, रखीं ये मांग

    Related Posts

    क्राइम

    नामकुम स्टेशन के पास मिला RPF जवान का सिर कटा शव, तीन दिन पहले ही हुई थी पोस्टिंग

    June 18, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड राज्यसभा चुनाव 2026 : प्रदीप प्रसाद और सीपी सिंह ने डाला वोट

    June 18, 2026
    झारखंड

    रांची यूनिवर्सिटी की डिग्री में अजब कारनामा, छात्र का नाम ही कर दिया ट्रांसलेट

    June 18, 2026
    Latest Posts

    नामकुम स्टेशन के पास मिला RPF जवान का सिर कटा शव, तीन दिन पहले ही हुई थी पोस्टिंग

    June 18, 2026

    झारखंड राज्यसभा चुनाव 2026 : प्रदीप प्रसाद और सीपी सिंह ने डाला वोट

    June 18, 2026

    रांची यूनिवर्सिटी की डिग्री में अजब कारनामा, छात्र का नाम ही कर दिया ट्रांसलेट

    June 18, 2026

    राज्यसभा सीट के लिए मतदान शुरू, विधायकों की एकजुटता बनी चर्चा का विषय

    June 18, 2026

    झारखंड में मौसम का बड़ा यू-टर्न, रांची समेत 17 जिलों में 18-19 जून को ऑरेंज अलर्ट

    June 18, 2026

    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.