Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»क्राइम»झाड़-फूंक विवाद में बुजुर्ग को मार डाला था, तीन गिरफ्तार, कबूला गुनाह
    क्राइम

    झाड़-फूंक विवाद में बुजुर्ग को मार डाला था, तीन गिरफ्तार, कबूला गुनाह

    Team JoharBy Team JoharDecember 17, 2024No Comments3 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    गढ़वा: जिले के धुरकी थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम भंडार स्थित गोकुलवा खाड जंगल में 12 दिसंबर को 62 वर्षीय छोटू भुइयां उर्फ छोटू भगत की हत्या के मामले का पुलिस ने खुलासा कर दिया है. घटना के पीछे झाड़-फूंक को लेकर चल रहे विवाद को वजह बताया गया है.
    मृतक के बहू राज पटिया देवी (40 वर्ष) ने धुरकी थाना में आवेदन देकर इस हत्याकांड की प्राथमिकी दर्ज कराई. जिसके बाद थाना कांड संख्या-165/24 दिनांक 13.12.24 धारा 103 (1) बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया गया. पुलिस अधीक्षक गढ़वा के निर्देश पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, बंशीधर नगर के नेतृत्व में एक छापामारी दल का गठन किया गया.

    पुलिस जांच और खुलासा

    अनुसंधान के क्रम में गुप्त सूचना और साक्ष्यों के आधार पर यह सामने आया कि मृतक छोटू भगत झाड़-फूंक का कार्य करता था, जिस कारण पड़ोसी तेतर सिंह और अंकित सिंह से उसका विवाद चल रहा था। पुलिस जब दोनों अभियुक्तों की तलाश में उनके घर पहुंची तो वे फरार पाए गए. शक के आधार पर उनके एक नाबालिग दोस्त से पूछताछ की गई. उसने न सिर्फ घटना में अपनी संलिप्तता स्वीकार की बल्कि तेतर सिंह और अंकित सिंह के भी हत्या में शामिल होने का खुलासा किया. पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मदगड़ी भंडरिया से अंकित सिंह और ग्राम भंडार से तेतर सिंह को गिरफ्तार किया. पूछताछ में दोनों ने अपराध स्वीकार कर लिया. अभियुक्तों के निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त तीन टांगी बरामद की गई.

    • अंकित सिंह का टांगी कुश माही नदी से बरामद हुआ.
    • नाबालिग अभियुक्त का टांगी उसके घर से मिला.
    • तेतर सिंह का टांगी उसके कुएं से बरामद किया गया.

    गिरफ्तार अभियुक्तों के नाम

    1. अंकित सिंह (19 वर्ष), पिता स्व. मालकुंवर सिंह
    2. तेतर सिंह (20 वर्ष), पिता रामनाथ सिंह
    3. एक नाबालिग अभियुक्त

    जप्त सामानों की सूची

    1. हत्या में प्रयुक्त तीन टांगी
    2. घटना के समय अभियुक्तों द्वारा पहने गए कपड़े

    छापामारी दल के सदस्य

    •  श्री सत्येन्द्र नारायण सिंह, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, श्री बंशीधर नगर
    •  उपेन्द्र कुमार, थाना प्रभारी, धुरकी थाना
    • पु.अ.नि. जितेंद्र कुमार
    • पु.अ.नि. सुनील कुमार राम
    •  स.अ.नि. एमन कंडुलना
    • स.अ.नि. अजय कुमार
    • स.आ. संजय पाठक
    •  आ. 565 फुलेंद्र कुमार बैठा
    •  आ. 833 अजीत कुमार पांडेय
    •  हवलदार महेंद्र मांझी
    •  आ. 792 पिंकू कुमार
    • आ. 830 उपेन्द्र मोची
    •  आ. 775 श्याम लाल मेहता

    पुलिस का बयान

    पुलिस ने बताया कि तीनों अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया गया है और बरामद टांगी को फॉरेंसिक जांच के लिए भेजा जाएगा. घटना के पीछे आपसी दुश्मनी और अंधविश्वास के कारण झगड़ा बताया जा रहा है. मामले की तफ्तीश जारी है.

    अंकित सिंह अंधविश्वास विवाद अपराध स्वीकार गढ़वा गढ़वा पुलिस गुप्त सूचना गोकुलवा खाड जंगल छानबीन जारी छोटू भगत हत्या झगड़ा हत्या झाड़-फूंक विवाद झाड़-फूंक विवाद हत्या टांगी बरामद तीन गिरफ्तार तेतर सिंह धुरकी थाना नाबालिग अभियुक्त पुलिस कार्रवाई पुलिस छापामारी हत्या का खुलासा हत्या के सबूत
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleछेड़खानी मामले में IG ने की कार्रवाई, कोतवाली और महिला थाना के 4 पुलिसकर्मी सस्पेंड
    Next Article झारखंड में पानी की किल्लत नहीं होगी- मंत्री योगेंद्र प्रसाद

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड सहकारी बैंक घोटाले में ED की बड़ी कार्रवाई, झारखंड-ओडिशा के 7 ठिकानों पर छापेमारी

    September 18, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    डेंजर ज़ोन में भारत के 90 प्रतिशत उपग्रह : कैसे अपनी सैटेलाइट्स को सुरक्षित बचा रहा है इसरो?

    September 18, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    सुदिव्य कुमार सोनू के श्राद्ध में शामिल हुए CM हेमंत सोरेन, परिजनों से मिलकर जताई संवेदना

    September 17, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड : पाकुड़ के स्कूलों की पड़ताल पर पहरा, बिना इजाजत फोटो-डेटा देने पर नपेंगे हेडमास्टर; DEO ने की पुष्टि

    September 17, 2026
    क्राइम

    ​आरएसएस कार्यालय पेट्रोल बम कांड: फंडिंग के खेल पर ईडी का शिकंजा, 4 राज्यों में रेड

    September 17, 2026
    क्राइम

    पश्चिम बंगाल पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी: 2.20 करोड़ के इनामी CCM असीम मंडल ने किया आत्मसमर्पण

    September 17, 2026
    Latest Posts

    झारखंड सहकारी बैंक घोटाले में ED की बड़ी कार्रवाई, झारखंड-ओडिशा के 7 ठिकानों पर छापेमारी

    September 18, 2026

    डेंजर ज़ोन में भारत के 90 प्रतिशत उपग्रह : कैसे अपनी सैटेलाइट्स को सुरक्षित बचा रहा है इसरो?

    September 18, 2026

    सुदिव्य कुमार सोनू के श्राद्ध में शामिल हुए CM हेमंत सोरेन, परिजनों से मिलकर जताई संवेदना

    September 17, 2026

    झारखंड : पाकुड़ के स्कूलों की पड़ताल पर पहरा, बिना इजाजत फोटो-डेटा देने पर नपेंगे हेडमास्टर; DEO ने की पुष्टि

    September 17, 2026

    ​आरएसएस कार्यालय पेट्रोल बम कांड: फंडिंग के खेल पर ईडी का शिकंजा, 4 राज्यों में रेड

    September 17, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.