Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»जोहार ब्रेकिंग»श्री श्याम मंदिर में धूमधाम से मनाया गया एकादशी पर्व, भजनों पर झूमे भक्त
    जोहार ब्रेकिंग

    श्री श्याम मंदिर में धूमधाम से मनाया गया एकादशी पर्व, भजनों पर झूमे भक्त

    Team JoharBy Team JoharAugust 29, 2024No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    रांची: अग्रसेन पथ स्थित श्री श्याम मंदिर में एकादशी पर्व श्रद्धा और भक्ति के विशेष माहौल में धूमधाम से मनाया गया. सनातन धर्म में एकादशी का विशेष महत्व होने के कारण प्रातः काल से ही भक्तों की भीड़ श्री श्याम प्रभु के दर्शन के लिए उमड़ती रही. प्रभु को नवीन वस्त्र पहनाने के बाद स्वर्ण आभूषणों से अलंकृत किया गया. लाल गुलाब, जूही, बेला और रजनीगंधा के ताजे और सुगंधित फूलों से उनका मनमोहक श्रृंगार किया गया. इस अवसर पर मंदिर में शिव परिवार और हनुमान जी का भी विशेष श्रृंगार किया गया, जो श्रद्धालुओं को मंत्रमुग्ध करने वाला था. प्रभु के जयकारों के बीच दिव्य ज्योत प्रज्वलित की गई. भजन संध्या के दौरान “खूब सज्यो दरबार खाटू वाले को” जैसे भजनों पर भक्त भावविभोर हो उठे और श्याम नाम का आनंद लिया. श्री श्याम प्रभु को विभिन्न प्रकार के मिष्ठान, फल, मेवा और केसरिया दूध का भोग अर्पित किया गया. महाआरती और प्रसाद वितरण के साथ इस भव्य कार्यक्रम का समापन हुआ.

    कार्यक्रम को सफल बनाने में योगदान

    इस भव्य आयोजन को सफल बनाने में रमेश सारस्वत, ओम जोशी, गोपी किशन ढांढनियां, चन्द्र प्रकाश बागला, सुदर्शन चितलांगिया, बालकिशन परसरामपुरिया, नितेश केजरीवाल, मनोज ढांढनियां, अनुराग पोद्दार, और नितेश लाखोटिया का विशेष योगदान रहा. यह जानकारी मीडिया प्रभारी सुमित पोद्दार ने दी.

    Anurag Poddaar Balkishan Parsarampuriya Bhajan Sandhya Bhakti Chandraprakash Bagla Ekadashi Gopi Kishan Dhandaaniya Hanuman Ji Mahaaarti Manoj Dhandaaniya Nitish Kajaria Nitish Lakhotia Om Joshi Prasad Vitran Ramesh Saraswat ranchi Sanatan Dharma Shiv Parivaar Shraddha Shyam Puja Sudarshan Ch [29/08 Sudarshan Chitalangiya Sumit Poddaar.
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleझारखंड कैबिनेट की बैठक, 44 प्रस्तावों को मिली मंजूरी
    Next Article अवैध खनन मामले में पंकज मिश्रा को नहीं मिली जमानत

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    बाबूलाल मरांडी का राहुल गांधी पर निशाना, बोले- आम जनता के व्यापार और नफा-नुकसान से कोई सरोकार नहीं

    October 28, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड में चक्रवात अर्नब का असर, कई जिलों में बारिश; आंध्र प्रदेश में सड़कें क्षतिग्रस्त

    October 28, 2026
    झारखंड

    हजारीबाग प्रशासन ने लगाया नो-एंट्री, चतरा में भारी वाहनों पर कार्रवाई का इंतजार

    October 28, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    बिहार MLC चुनाव: पटना स्नातक सीट पर नीरज कुमार की जीत, अनंत सिंह ने मानी हार; बोले- नीरज को बधाई नहीं देंगे

    October 28, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    जोहार लाइव ब्रेकिंग: पर्यावरण संरक्षण के लिए राजीव लोचन बक्शी की पहल, दीपावली से लेकर छठ, क्रिसमस और नव वर्ष तक पटाखा जलाने का समय निर्धारित

    October 28, 2026
    क्राइम

    जोहार लाइव इंवेस्टिगेशन भाग-2: कोई कबाड़ी खरीद रहा, कोई है दर्जी, तो कोई बना जमीन कारोबारी, पड़ताल अल-कायदा इन इंडियन सब कॉन्टिनेंट के 44 संदिग्ध, आरोपी व जेल में बंद तथाकथित आतंकियों की

    October 28, 2026
    Latest Posts

    बाबूलाल मरांडी का राहुल गांधी पर निशाना, बोले- आम जनता के व्यापार और नफा-नुकसान से कोई सरोकार नहीं

    October 28, 2026

    झारखंड में चक्रवात अर्नब का असर, कई जिलों में बारिश; आंध्र प्रदेश में सड़कें क्षतिग्रस्त

    October 28, 2026

    हजारीबाग प्रशासन ने लगाया नो-एंट्री, चतरा में भारी वाहनों पर कार्रवाई का इंतजार

    October 28, 2026

    बिहार MLC चुनाव: पटना स्नातक सीट पर नीरज कुमार की जीत, अनंत सिंह ने मानी हार; बोले- नीरज को बधाई नहीं देंगे

    October 28, 2026

    जोहार लाइव ब्रेकिंग: पर्यावरण संरक्षण के लिए राजीव लोचन बक्शी की पहल, दीपावली से लेकर छठ, क्रिसमस और नव वर्ष तक पटाखा जलाने का समय निर्धारित

    October 28, 2026

    Powered by Feralvoice.

    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.