जामताड़ा : करमाटांड़ प्रखंड के एक छोटा सा गांव अंकुरि गांव निवासी डाक विभाग में कार्यरत एहतेशामुल हक़ को कोलकाता में अवार्ड दिया गया है. कलाम यूथ लीडरशिप कॉन्फ्रेंस 6.0 में डॉ कलाम यूथ रत्न ऑफ इंडिया अवार्ड से नवाजा गया. यह सम्मान उन्हें 27-28 जुलाई को कोलकाता के यूथ सेंटर में आयोजित समारोह में प्रदान किया गया. इस कार्यक्रम में एक दर्जन से अधिक देशों एवं भारत के सभी राज्यों से सैकड़ों की संख्या में डेलीगेट्स शामिल हुए थे. एहतेशामुल हक़ करमाटांड़ प्रखंड के अंकुरि के निवासी मो महमूद अंसारी के सुपुत्र है जो संथाल परगना के गोड्डा जिला में डाक विभाग में कार्यरत है और बच्चों को सेवा दे रहे है. कोरोना काल में लगातार दलित बस्ती में शैक्षणिक जागरूकता अभियान चलाने को लेकर सुर्खियों में रहे हैं. इसके अतिरिक्त पर्यावरण संरक्षण हेतु पौधारोपण, स्वच्छता हेतु जनजागरण, गर्मी में पशु- पक्षी को दाना पानी की व्यवस्था, स्लम बस्तियों में बच्चों को शिक्षा देना, आर्थिक विपन्न लोगों को विधिक सहायता देना, समझौता से विवाद निपटान सहित अन्य कार्यों से प्रत्यक्ष एवं अप्रत्यक्ष रूप से लोगों को सहायता मिलती रहती है. एहतेशाम ने बताया कि उन्हें इस अंतरराष्ट्रीय समारोह में शामिल हो पाने का मौका मिलना उनके लिए गर्व की बात है. यह अवार्ड उन्हें पूर्व राष्ट्रपति और मिसाइल मैन डॉ एपीजे अब्दुल कलाम की पुण्यतिथि पर प्रदान किया गया. इसके लिए उन्होंने ख्वाब फाउंडेशन के संस्थापक मुन्ना भाई एवं सभी पदाधिकारियों (बॉलीवुड के अभिनेता और चार्ली चैप्लिन द्वितीय हीरो राजन कुमार, असम की समाज सेविका अर्चना भट्टाचार्य, श्रीलंका की इंतिजा करीम, नेपाल के तबरेज आलम अंसारी, साइकिल गर्ल अपर्णा सिन्हा, पंजाब के अंग्रेज सिंह रिम्पी, पटना के नीरज सिन्हा, जयंती सिन्हा आदि का आभार व्यक्त किया. प्रयासों से न केवल करमाटांड़ प्रखंड का नाम रोशन हुआ है, बल्कि उन्होंने समाज में सकारात्मक बदलाव लाने के लिए एक मिसाल कायम की है. उपलब्धि पर उनके पढ़ाएं हुए बच्चे काफी हर्षित है. वहीं डाक विभाग के इंस्पेक्टर ज्ञान कुजूर, शिक्षक रजनीश कुमार विज्ञान विभाग जामताड़ा, उनके दादाजी हाजी मुबारक अंसारी, पिताजी महमूद अंसारी, उनके चाचा ज़हूर आलम, आफताब आलम, हाजी सरफ़राज़, इम्तियाज़ आलम शिक्षक, उनके सभी दोस्त सहित अन्य उनके सैकड़ों शुभचिंतकों ने शुभकामनाएं दी है.
जामताड़ा के एहतेशामुल को मिला डॉ कलाम यूथ रत्न ऑफ इंडिया अवार्ड

Follow on Facebook
Follow on X (Twitter)
Follow on Instagram
Follow on YouTube
Follow on WhatsApp
Follow on Telegram
AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
728x90
Learn More

