पर्यटन स्थल के रुप में तापा पहाड़ को विकसित करने को लेकर कवायद तेज, उपायुक्त अबु इमरान के प्रयास से मिलेगी नई पहचान

Joharlive Team

लातेहार। उपायुक्त अबु इमरान की पहल से तापा पहाड़ को नई पहचान मिलेगी। उपायुक्त इमरान ने तापा पहाड़ को पर्यटन स्थल के रुप में विकसित करने को लेकर कवायद तेज कर दी है। उपायुक्त इमरान ने तापा पहाड़ को विकसित करने के लिए रोप-वे का निर्माण समेत अन्य कार्य करने हेतु स्थल का  बारीकी से निरीक्षण कर कार्य योजना बनाने के लिए नगर पंचायत कार्यपालक पदाधिकारी अमित कुमार एवं झारखंड इंफ्रास्ट्रक्चर कंसलटेंट रांची के बलराम साहू को  जिम्मेदारी सौंपी है। कार्य योजना बनने के बाद तापा पहाड़ को पर्यटन क्षेत्र के रूप में विकसित करने का कार्य आरंभ किया जाएगा।

उपायुक्त अबु इमरान ने की बैठक

तापा पहाड़ को पर्यटन क्षेत्र में विकसित करने को लेकर उपायुक्त अबु इमरान ने नगर पंचायत कार्यपालक पदाधिकारी एवं कंसलटेंट के साथ बैठक की। बैठक के दौरान उपायुक्त इमरान के द्वारा तापा पहाड़ को विकसित करने को लेकर मंथन किया गया एवं नगर पचायत पदाधिकारी को कई दिशा निर्देश दिया गया।

उपायुक्त अबु इमरान के प्रयास से  तापा पहाड़ को मिलेगी पर्यटन के क्षेत्र में  पहचान

तापा पहाड़ को पर्यटन के क्षेत्र में विकसित करने को लेकर उपायुक्त के  सार्थक सोच एवं प्रयास से तापा पहाड़ को एक नई पहचान मिलेगी। वही पर्यटक  प्राकृतिक  सौन्द्रय से भरे  तापा पहाड़ का आनंद उठा सकेंगे।