Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Home»झारखंड»चेन्नई से इलाज करा लौटे शिक्षा मंत्री श्री जगरनाथ महतो,मुख्यमंत्री ने एयरपोर्ट पर किया स्वागत
    झारखंड

    चेन्नई से इलाज करा लौटे शिक्षा मंत्री श्री जगरनाथ महतो,मुख्यमंत्री ने एयरपोर्ट पर किया स्वागत

    Team JoharBy Team JoharJune 14, 2021No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    रांची : कोरोना को मात देने के बाद शिक्षा मंत्री जगरनाथ महतो अब पूरी तरह से फिट हैं. 240 दिन चेन्नई में इलाज कराने के बाद सोमवार की शाम चार्टर्ड प्लेन से रांची पहुंचे. मौके पर सीएम हेमंत सोरेन भी मौजूद थे.

    एयरपोर्ट से वे अपने आवास चले गये.

    इसके लिए रिम्स के दो डॉक्टरों की टीम सुबह ही चेन्नई के लिए रवाना हुई थी. जिसमें ये दोनों डॉक्टर शिक्षा मंत्री के साथ रहे और उनके हेल्थ पर नजर रखे हुए थे. बताते चलें कि पिछले महीने के अंत में डॉक्टरों ने सभी रिपोर्ट नार्मल आने के बाद उन्हें स्वस्थ बताते हुए हॉस्पिटल से छुट्टी दे दी थी.

    इधर रांची स्थित उनके पूरे आवास में रिम्स प्रबंधन द्वारा सैनिटाइजर किया गया । मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने रांची स्थित शिक्षा मंत्री जगरनाथ महतो के आवास पहुंचकर वहां की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। मुख्यमंत्री ने इलाज करा रांची लौटने से पूर्व श्री महतो की स्वास्थ्य की सुरक्षा के अनुकूल व्यवस्था करने का निर्देश संबंधित लोगों को दिया।

    जिस कमरे में वे रहेंगे उसे व्यवस्थित किया गया है । इधर रांची नगर निगम के द्वारा भी आवास क्षेत्र में सैनिटाइजर किया जा रहा है । शिक्षा मंत्री झारखंड सरकार के एक कद्दावर मंत्री है । उनके फैन-फ्लोइंग व समर्थकों की बड़ी संख्यां है । ऐसे में उनसे मिलने वालों का हुजूम न उमड़ पड़े इसलिए आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए गए हैं । फिलहाल लोगों को उनसे सीधे मिलने नही दिया जाएगा । शिक्षा मंत्री से मिलने वालों के लिए आवास में वीडियो कांफ्रेंसिंग की सुविधा भी बहाल की गई है ।

    ranchi
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleदेवघर : गंगा स्नान करने जा रहे श्रद्धालुओं से भरी मैजिक-ट्रक में टक्कर, आधा दर्जन से ज्यादा घायल
    Next Article झारखंड में तीन आईपीएस का तबादला, सीआईडी के नए एडीजी बने प्रशांत सिंह व हटाये गए अनिल पालटा

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    रामगढ़ पुलिस की डिजिटल स्ट्राइक, 1971 चार्जशीटेड अपराधियों की बनेगी ऑनलाइन प्रोफाइल

    July 4, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    श्रावणी मेला 2026 में VIP दर्शन पर रोक, क्या है झारखंड-बिहार का साझा रोडमैप

    July 4, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    “पादरी पास्टर का प्रवेश सख्त मना है”…  IRS निशा उरांव ने क्यों बताया ऐतिहासिक शुरुआत

    July 4, 2026
    Latest Posts

    रामगढ़ पुलिस की डिजिटल स्ट्राइक, 1971 चार्जशीटेड अपराधियों की बनेगी ऑनलाइन प्रोफाइल

    July 4, 2026

    श्रावणी मेला 2026 में VIP दर्शन पर रोक, क्या है झारखंड-बिहार का साझा रोडमैप

    July 4, 2026

    “पादरी पास्टर का प्रवेश सख्त मना है”…  IRS निशा उरांव ने क्यों बताया ऐतिहासिक शुरुआत

    July 4, 2026

    क्या अयोध्या के बाद अब बद्रीनाथ धाम में भी हो रही चढ़ावा चोरी?

    July 4, 2026

    झारखंड : आखिर देवघर में एक मुखिया के घर क्यों पहुंची इनकम टैक्स विभाग?

    July 4, 2026

    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.