Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»शिक्षा मंत्री ने 224 चौकीदारों को बांटे नियुक्ति पत्र
    झारखंड

    शिक्षा मंत्री ने 224 चौकीदारों को बांटे नियुक्ति पत्र

    Muskan ChoudharyBy Muskan ChoudharyApril 9, 2025No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    सरकार
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Jamshedpur : सरकार युवाओं के सपनों को पूरा करने लिए लगातार प्रयासरत है। सरकारी नौकरी पाना हर युवा का सपना होता है, और सरकार के संकल्प का ही परिणाम है कि आज 224 युवाओं को चौकीदार पद पर नियुक्त किया गया है। अभ्यर्थी अपने दायित्वों का कर्तव्यनिष्ठा से निर्वहन करें और प्रशासन को मजबूत बनाने में योगदान दें। राज्यवासी अपने बच्चों को नियमित रूप से स्कूल भेजें, क्योंकि शिक्षा ही समाज में बदलाव ला सकती है। ये बातें शिक्षा मंत्री रामदास सोरेन ने पूर्वी सिंहभूम के सिदगोड़ा स्थित टाउन हॉल में जिला स्तरीय चौकीदार नियुक्ति पत्र वितरण समारोह में अभ्यर्थियों को शुभकामनाएं देते हुए कहीं। जिसमें शिक्षा मंत्री रामदास सोरेन मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। इस अवसर पर मंत्री ने चौकीदार के 224 रिक्त पदों पर नवचयनित अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र सौंपा।

    नियुक्ति पत्र प्राप्त होते ही युवाओं के चेहरे खुशी से खिल उठे और वे उत्साह से झूम उठे। उन्होंने एक स्वर में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और जिला प्रशासन का आभार व्यक्त किया।

    विधायकों और गणमान्य व्यक्तियों ने दी शुभकामनाएं

    जमशेदपुर पश्चिम के विधायक सरयू राय ने चौकीदारों की नियुक्ति को सरकार की सराहनीय पहल बताते हुए कहा कि पुलिस प्रशासन की सबसे निचली इकाई के रूप में चौकीदारों की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण होती है। उन्होंने आशा जताई कि नवचयनित युवा अपने पद के प्रति न्यायसंगत कार्य करेंगे और कानून व्यवस्था बनाए रखने में मदद करेंगे।

    बहरागोड़ा के विधायक समीर मोहंती ने कहा कि इस नियुक्ति से ग्रामीण क्षेत्रों की प्रशासनिक व्यवस्था और अधिक मजबूत होगी। उन्होंने नियुक्त अभ्यर्थियों से सेवा और समर्पण की भावना से कार्य करने का आह्वान किया।

    पोटका के विधायक संजीव सरदार ने नवचयनित चौकीदारों को बधाई देते हुए कहा कि यह पद बेहद महत्वपूर्ण है और सभी को पूरी निष्ठा के साथ अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करना चाहिए।

    इस अवसर पर राज्य अल्पसंख्यक आयोग के अध्यक्ष हिदायतुल्ला खान, गौ सेवा आयोग के उपाध्यक्ष राजू गिरी, जिला परिषद अध्यक्ष बारी मुर्मू समेत जिला प्रशासन के कई वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे। इनमें वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक किशोर कौशल, एसडीएम धालभूम शताब्दी मजूमदार, एडीसी भगीरथ प्रसाद सहित अन्य जिला स्तरीय पदाधिकारी शामिल थे।

    Also Read : GT vs RR : अहमदाबाद में होगा गुजरात और राजस्थान का रोमांचक मुकाबला, जानें पिच रिपोर्ट

    224 vacant posts 224 रिक्त पद appointment letters Chief Guest Chief Minister Hemant Soren Chowkidar District Administration District-level Chowkidar Appointment Letter Distribution Education Minister Ramdas Soren enthusiasm gratitude Happiness newly selected candidates Sidgora Town Hall आभार उत्साह खुशी चौकीदार जिला प्रशासन जिला स्तरीय चौकीदार नियुक्ति पत्र वितरण टाउन हॉल नवचयनित अभ्यर्थी नियुक्ति पत्र मुख्य अतिथि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन शिक्षा मंत्री रामदास सोरेन सिदगोड़ा
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleगढ़वा में CRPF ने मनाया शौर्य दिवस, कई सिपाही हुए सम्मानित…
    Next Article अनिल टाइगर ह’त्याकांड : ATS की रिमांड पर सन्नी सिंह, रांची पुलिस जल्द करेगी खुलासा

    Related Posts

    JPSC / JSSC

    सीआईडी की जांच में खुलासा, जेपीएससी के अभ्यर्थियों को ब्लैकमेल कर वसूली के लिए अभय तिवारी ने तैयार किया था सिंडिकेट

    September 12, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड : कैंसर मरीजों को मिलेगी राहत, 6 रेडिएशन और 5 मेडिकल कॉलेजों में खुलेंगे डे-केयर सेंटर

    September 11, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    नेतरहाट आवासीय विद्यालय में प्राचार्य पद को लेकर घमासान

    September 11, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    नेपाल जलप्रलय : 1385 जिंदगियां लील गई बाढ़, 5130 अब भी लापता, 21 हजार जवान संभाल रहे मोर्चा

    September 11, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    शादी का वादा कर सहमति से यौन संबंध बनाना और शादी से मुकरना, अपराध नहीं है : सुप्रीम कोर्ट

    September 11, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    CMPFO में 3.64 करोड़ के पेंशन घोटाले का आरोप, CBI ने चार अधिकारियों समेत अज्ञात लोगों पर दर्ज की केस

    September 11, 2026
    Latest Posts

    सीआईडी की जांच में खुलासा, जेपीएससी के अभ्यर्थियों को ब्लैकमेल कर वसूली के लिए अभय तिवारी ने तैयार किया था सिंडिकेट

    September 12, 2026

    झारखंड : कैंसर मरीजों को मिलेगी राहत, 6 रेडिएशन और 5 मेडिकल कॉलेजों में खुलेंगे डे-केयर सेंटर

    September 11, 2026

    छात्र आंदोलन की हिंसा की जांच कर रही समिति एफआईआर का आदेश नहीं दे सकती : सुप्रीम कोर्ट

    September 11, 2026

    नेतरहाट आवासीय विद्यालय में प्राचार्य पद को लेकर घमासान

    September 11, 2026

    बिहार बाढ़: 14 जिलों में 44 लाख लोग प्रभावित, गंगा समेत कई नदियां खतरे के निशान से ऊपर

    September 11, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.