Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»झारखंड में भ्रष्टाचार का गढ़ बन चुके हैं शिक्षा और स्वास्थ्य विभाग: बाबूलाल मरांडी
    झारखंड

    झारखंड में भ्रष्टाचार का गढ़ बन चुके हैं शिक्षा और स्वास्थ्य विभाग: बाबूलाल मरांडी

    Team JoharBy Team JoharDecember 9, 2024Updated:December 9, 2024No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    रांची: झारखंड भाजपा प्रदेश अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी ने राज्य सरकार पर भ्रष्टाचार को लेकर तीखा हमला किया है. उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर मीडिया में छपी खबरों का हवाला देते हुए राज्य सरकार की कड़ी आलोचना की. मरांडी ने कहा कि झारखंड में शिक्षा, स्वास्थ्य और ग्रामीण विकास जैसे महत्वपूर्ण विभाग, जो राज्य की नींव मजबूत करने में अहम भूमिका निभाते हैं, अब भ्रष्टाचार का गढ़ बन चुके हैं.

    उन्होंने कहा कि वर्ष 2024 में अब तक 39 अधिकारियों को एसीबी (भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो) ने रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों पकड़ा है. वहीं, ईडी (प्रवर्तन निदेशालय) ने इस वर्ष 39.28 करोड़ रुपये नकद जब्त किए हैं, जो 2022 के आंकड़े से लगभग दोगुना है. यह दर्शाता है कि राज्य सरकार भ्रष्टाचार पर अंकुश लगाने में विफल रही है. उन्होंने आरोप लगाया कि बार-बार रिश्वत लेते पकड़े जाने के बावजूद दोषियों पर कोई सख्त कार्रवाई नहीं की जा रही है. मरांडी ने इस स्थिति को शर्मनाक बताते हुए कहा कि जिन विभागों का कार्य आम जनता को राहत देना है, वे जनता की गाढ़ी कमाई लूटने में लगे हुए हैं. उन्होंने कहा कि सरकार की कमजोर नीतियां और लचर व्यवस्था भ्रष्टाचारियों को खुली छूट दे रही है. इसका परिणाम यह हुआ है कि झारखंड का विकास केवल एक सपना बनकर रह गया है.

    भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने झारखंड सरकार से मांग की है कि वह भ्रष्टाचार पर कड़ा रुख अपनाए और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करे. उन्होंने कहा कि राज्य के विकास के लिए सरकार को पारदर्शिता और सख्ती दिखाने की जरूरत है.

    ईडी एसीबी कार्रवाई ग्रामीण विकास झारखंड झारखंड विकास दोषियों के खिलाफ कार्रवाई पारदर्शिता पूर्व मुख्यमंत्री प्रवर्तन निदेशालय बाबूलाल मरांडी भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भ्रष्टाचार भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो भ्रष्टाचार पर अंकुश रंगे हाथ पकड़ा राज्य सरकार रिश्वत शिक्षा विभाग सख्ती सरकार की नीतियाँ स्वास्थ्य विभाग
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleअंधविश्वास में चाची ने ली मासूम की जान, पुलिस ने आरोपी महिला को दबोचा
    Next Article वायरल वीडियो पर जयराम महतो का सफाई, कहा- अगर लोग इमानदारी से काम करेंगे तो भाषा में कड़वाहट नहीं होगी

    Related Posts

    क्राइम

    झारखंडः JPSC घोटाला, व्हाट्सएप से भेजे गए दस्तावेज, बिना टेंडर का दे दिया परीक्षा आयोजित कराने का काम

    July 26, 2026
    खेल-सिनेमा

    पुष्पा की हैट्रिक, संदीपा-श्रुति के गोल से भारत फाइनल में, चीन से होगी टक्कर

    July 25, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    प्रल्हाद जोशी को मिली शिक्षा मंत्रालय की जिम्मेदारी, धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा मंजूर

    July 25, 2026
    क्राइम

    JPSC परीक्षा अनियमितता मामला: दो और गिरफ्तार, OMR शीट में हेरफेर के आरोपों की जांच तेज

    July 25, 2026
    झारखंड

    श्रावणी मेला 2026: नहीं मिलेगा VIP दर्शन, क्यूआर कोड से कर सकेंगे शिकायत

    July 25, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    सरकार झुकी, CJP की मांगें मानीं; जंतर-मंतर का आंदोलन खत्म, प्रदर्शनकारियों से घर लौटने की अपील

    July 25, 2026
    Latest Posts

    झारखंडः JPSC घोटाला, व्हाट्सएप से भेजे गए दस्तावेज, बिना टेंडर का दे दिया परीक्षा आयोजित कराने का काम

    July 26, 2026

    पुष्पा की हैट्रिक, संदीपा-श्रुति के गोल से भारत फाइनल में, चीन से होगी टक्कर

    July 25, 2026

    प्रल्हाद जोशी को मिली शिक्षा मंत्रालय की जिम्मेदारी, धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा मंजूर

    July 25, 2026

    JPSC परीक्षा अनियमितता मामला: दो और गिरफ्तार, OMR शीट में हेरफेर के आरोपों की जांच तेज

    July 25, 2026

    श्रावणी मेला 2026: नहीं मिलेगा VIP दर्शन, क्यूआर कोड से कर सकेंगे शिकायत

    July 25, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.