Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    20 Jun, 2025 ♦ 12:41 AM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»झारखंड»ED ने 8 साल पुराने मामले में IPS प्रिया दुबे और उनके पति की संपत्ति जब्त की, प्रिवेंशन ऑफ करप्शन एक्ट के तहत करवाई
    झारखंड

    ED ने 8 साल पुराने मामले में IPS प्रिया दुबे और उनके पति की संपत्ति जब्त की, प्रिवेंशन ऑफ करप्शन एक्ट के तहत करवाई

    Team JoharBy Team JoharDecember 28, 2021No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    रांची: ईडी ने कार्रवाई करते हुए IPS प्रिया दुबे और उनके पति की संपत्ति जब्त कर ली है. झारखंड कैडर की आईपीएस अधिकारी और फिलहाल झारखंड पुलिस की आईजी प्रशिक्षण प्रिया दुबे और उनके पति आरपीएफ डीआईजी संतोष कुमार दुबे के खिलाफ ईडी ने बड़ी करवाई की है. उनकी रांची और दिल्ली में 1.46 करोड़ की अचल संपत्ति ईडी ने जब्त कर ली है.

    प्रिवेंशन ऑफ करप्शन एक्ट के तहत करवाई
    ईडी की प्रिया दुबे पर कार्रवाई सीबीआई में प्रिवेंशन ऑफ करप्शन एक्ट के तहत दर्ज केस के आधार पर की गई है. इसके अलावा अलग से मनी लाउंड्रिंग के मामले की जांच करते हुए, इस मामले में कार्रवाई की गई है. ईडी ने संतोष कुमार दुबे, प्रिया दूबे और दूसरे के नाम पर खरीदी गई संपत्ति को जब्त किया है.

    रांची के अशोक नगर स्थित जमीन भी जब्त
    ईडी ने प्रिया दुबे और उनके पति के रांची के पॉश इलाके अशोक नगर में 30 लाख में खरीदी गई एक भूखंड, दिल्ली के डिफेंस कॉलोनी में 3 कमर्शियल शॉप और एक फ्लैट जिसकी कीमत 72 लाख 40 हजार आंकी गई है को जब्त किया है. वहीं, रांची में एक में 43 लाख 85 हजार 400 रुपये में ग्रीन व्यू हाइट्स में खरीदी गई फ्लैट को भी जब्त किया है.

    क्या है मामला
    सीबीआई ने 10 जुलाई 2013 को आरपीएफ के तत्कालीन कमांडेंट संतोष कुमार दुबे और अन्य के खिलाफ एफआईआर दर्ज किया था. सीबीआई ने प्रिया दुबे और संतोष कुमार दुबे की 1998 से 2013 के बीच अर्जित सैलरी और दूसरे स्रोतों से होने वाली आय की जानकारी जुटायी थी. जांच में यह बात आई थी कि ज्ञात स्रोत से 1 करोड़ 57 लाख 27 हजार की आय दोनों ने की थी, लेकिन उनके पास से 2.65 करोड़ की संपत्ति मिली. सीबीआई ने पाया था कि दोनों पदाधिकारियों ने पद पर रहते हुए अपने आय से 1.48 करोड़ अधिक की कमाई की. सीबीआई ने जांच में पाया था कि भ्रष्ट और गलत तरीकों से यह आमदनी की गई है. सीबीआई की जांच में आए तथ्यों के आधार पर सीबीआई ने इस मामले में मनी लाउंड्रिंग की धाराओं के तहत केस दर्ज किया था.

    पत्नी और पिता के नाम पर संतोष दुबे ने खरीदारी थी संपत्ति
    ईडी के अधिकारियों के मुताबिक, जांच में यह बात सामने आयी है कि संतोष कुमार दुबे ने अपनी पत्नी प्रिया दूबे और पिता शंकर दयाल दुबे के नाम पर अधिकांश अचल संपत्ति की खरीद की थी. अवैध तरीके से अर्जित संपत्ति को भी गलत तरीके से अपनी आय के स्रोत के तौर पर बताया गया है. ईडी के अधिकारियों के मुताबिक, इस संबंध में आगे की जांच चल रही है.

    Jharkhand news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleपटना में गर्लफ्रेंड के साथ जाम छलका रहा था टूर एंड ट्रैवल्स का मालिक, गिरफ्तार
    Next Article सरायकेला में ट्रेलर की चपेट में आने से मां बेटे की मौत, गांव में मातम पसरा

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड ATS व कोलकाता STF की बोकारो में रेड, अवैध हथियार फैक्ट्री का खुलासा, भारी पैमाने पर हथियार व शराब जब्त

    June 20, 2025
    जोहार ब्रेकिंग

    सिकल सेल के संक्रमितों को बेहतर इलाज और अच्छा जीवन देने का हो रहा प्रयास : CM हेमंत सोरेन

    June 19, 2025
    जोहार ब्रेकिंग

    देशी कट्टा के साथ दो उचक्के धराये, सोशल मीडिया पर फॉलोअर्स बढ़ाने के लिए करता था कांड

    June 19, 2025
    Latest Posts

    झारखंड ATS व कोलकाता STF की बोकारो में रेड, अवैध हथियार फैक्ट्री का खुलासा, भारी पैमाने पर हथियार व शराब जब्त

    June 20, 2025

    सिकल सेल के संक्रमितों को बेहतर इलाज और अच्छा जीवन देने का हो रहा प्रयास : CM हेमंत सोरेन

    June 19, 2025

    देशी कट्टा के साथ दो उचक्के धराये, सोशल मीडिया पर फॉलोअर्स बढ़ाने के लिए करता था कांड

    June 19, 2025

    झारखंड सरकार और स्वानिति इनिशिएटिव के बीच हुआ MoU, राज्य के ऊर्जा क्षेत्र में बड़ा कदम

    June 19, 2025

    राजद के नवनिर्वाचित प्रदेश अध्यक्ष संजय सिंह यादव को मिला प्रमाण पत्र, राज्य परिषद की बैठक में लिए गए कई अहम निर्णय

    June 19, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.