Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»ED ने झारखंड हाईकोर्ट में दायर की याचिका, मनी लाउंड्रिंग मामले में CBI जांच की मांग
    झारखंड

    ED ने झारखंड हाईकोर्ट में दायर की याचिका, मनी लाउंड्रिंग मामले में CBI जांच की मांग

    Team JoharBy Team JoharNovember 6, 2024No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    रांची: प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने झारखंड हाईकोर्ट में मनी लाउंड्रिंग मामले से जुड़े कुछ प्रमुख अफसरों और नेताओं के खिलाफ सीबीआई (CBI) जांच की मांग करते हुए याचिका दायर की है. इस याचिका में ED ने दावा किया है कि मनी लाउंड्रिंग मामले में जांच के दौरान मिले तथ्यों और सबूतों को पीMLA की धारा-66(2) के तहत राज्य सरकार के साथ साझा किया गया था, लेकिन राज्य सरकार ने आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी (FIR) दर्ज नहीं की. ED ने आरोप लगाया है कि इसके बजाय राज्य सरकार ने ED के अफसरों के खिलाफ ही प्राथमिकी दर्ज कर दी. इसमें राज्य के विधि पदाधिकारी की महत्वपूर्ण भूमिका होने की बात सामने आई है. इसी कारण ED ने कोर्ट से अनुरोध किया है कि राज्य सरकार के साथ साझा की गई जानकारी के आलोक में प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच CBI को सौंपने का आदेश दिया जाए.

    क्या कहा गया है याचिका में

    ED द्वारा दायर की गई याचिका में कहा गया है कि विजय मदन लाल चौधरी के मामले में सुप्रीम कोर्ट के निर्देशों के तहत ED ने राज्य सरकार को जानकारी दी थी, जिसके आधार पर संबंधित अफसरों और नेताओं के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करना जरूरी था. हालांकि, राज्य सरकार ने इस दिशा में कोई कदम नहीं उठाया.

    मुख्य सचिव, DGP और अन्य को बनाकर CBI जांच की मांग

    ED ने इस मामले में राज्य के मुख्य सचिव, DGP, ACB के DG और CBI को प्रतिवादी बनाते हुए कहा है कि उन्होंने PMLA की धारा-66(2) के तहत साझा की गई सूचनाओं की कॉपी भी याचिका के साथ संलग्न की है. इस मामले में पूजा सिंघल, बीरेंद्र राम, राजीव अरुण एक्का, छवि रंजन, संजीव लाल, विष्णु अग्रवाल, योगेंद्र तिवारी, आलमगीर आलम और पंकज मिश्रा सहित कई अन्य आरोपितों का भी नाम लिया गया है.

    ED ने अदालत से अनुरोध किया है कि इन सभी परिस्थितियों के मद्देनजर CBI को प्राथमिकी दर्ज करने और जांच करने का आदेश दिया जाए. ED का कहना है कि राज्य के एक प्रमुख विधि पदाधिकारी द्वारा मनी लाउंड्रिंग के अभियुक्तों को मदद पहुंचाने की भी जानकारी सामने आई है, और इस कारण CBI द्वारा निष्पक्ष और स्वतंत्र जांच की आवश्यकता है.

     

    cbi CBI जांच ED आरोप छवि रंजन जांच झारखंड झारखंड हाईकोर्ट न्यायालय पंकज मिश्रा पीMLA पूजा सिंघल प्राथमिकी बीरेंद्र राम मनी लाउंड्रिंग योगेंद्र तिवारी रांची राजीव अरुण एक्का राज्य सरकार विजय मदन लाल चौधरी विधि पदाधिकारी विष्णु अग्रवाल संजीव लाल
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleकोडरमा में छठ पूजा की तैयारियों में देरी, नगर परिषद पर लापरवाही का आरोप
    Next Article प्रधानमंत्री मोदी ने डोनाल्ड ट्रंप को अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव में ऐतिहासिक जीत पर दी बधाई

    Related Posts

    क्राइम

    हजारीबाग: राहुल दुबे गैंग से पुलिस की मुठभेड़, एक के पैर में गोली, दूसरा गिरफ्तार

    July 24, 2026
    क्राइम

    राज्य के 600 से अधिक थानों में सीसीटीवी कैमरा लगाने के लिए पुलिस मुख्यालय ने तैयार किया एक्शन प्लान

    July 24, 2026
    क्राइम

    दक्षिणी छोटानागपुर पुलिस स्पोर्ट्स मीट 2026 का समापन. रांची बनी ओवरऑल चैंपियन

    July 23, 2026
    क्राइम

    Breaking :कोडरमा में एनआईए की बड़ी कार्रवाई. 1662 डेटोनेटर, 16 लाख रुपये नकद बरामद, दो गिरफ्तार

    July 23, 2026
    क्राइम

    जेपीएससी भर्ती घोटाला: पूर्व चेयरमैन एल. ख्यांगते समेत तीन ठिकानों पर सीआईडी की छापेमारी, डिजिटल साक्ष्य जब्त

    July 23, 2026
    क्राइम

    नामकुम में ब्राउन शुगर बेचने वाले गिरोह का खुलासा, 6 गिरफ्तार

    July 23, 2026
    Latest Posts

    हजारीबाग: राहुल दुबे गैंग से पुलिस की मुठभेड़, एक के पैर में गोली, दूसरा गिरफ्तार

    July 24, 2026

    राज्य के 600 से अधिक थानों में सीसीटीवी कैमरा लगाने के लिए पुलिस मुख्यालय ने तैयार किया एक्शन प्लान

    July 24, 2026

    दक्षिणी छोटानागपुर पुलिस स्पोर्ट्स मीट 2026 का समापन. रांची बनी ओवरऑल चैंपियन

    July 23, 2026

    विशाखापट्टनम माओवादी साजिश मामले में एनआईए कोर्ट का फैसला, तीन दोषियों को 5-5 साल की सजा

    July 23, 2026

    Breaking :कोडरमा में एनआईए की बड़ी कार्रवाई. 1662 डेटोनेटर, 16 लाख रुपये नकद बरामद, दो गिरफ्तार

    July 23, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.