Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    10 Sep, 2025 ♦ 8:51 PM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»झारखंड»दुमका और संथाल परगना में महसूस हुए भूकंप के झटके
    झारखंड

    दुमका और संथाल परगना में महसूस हुए भूकंप के झटके

    Team JoharBy Team JoharJuly 7, 2021No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    दुमका: आज सुबह 8.45 बजे पूर्वी और पूर्वोत्तर भारत में भूकंप आया. भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 5.2 मापी गयी है. भूकंप का केन्द्र मेघालय के तुरा के पास असम में बताया गया है. लेकिन भूकंप इतना तगड़ा था कि झारखंड के दुमका सहित संथाल परगना के संताल परगना के पाकुड़, साहिबगंज, देवघर, गोड्डा और जामताड़ा में भी हल्के झटके महसूस किए गए. हालांकि इन झटकों से किसी तरह के नुकसान की खबरें अब तक नहीं हैं. असम में आए इस भूकंप के झटके बांग्लादेश के सीमावर्ती इलाकों तक महसूस किए गए.

    रिक्टर स्केल पर 5.2 मैग्नी​ट्यूड के भूकंप के झटके बुधवार सुबह असम में खासे महसूस किए गए, हालांकि भूकंप से किसी तरह के जानोमाल के नुकसान की खबरें नहीं हैं. समाचार एजेंसी पीटीआई ने अपनी रिपोर्ट में यह भी बताया है कि मेघालय के साथ ही बांग्लादेश से सटे पश्चिम बंगाल के इलाकों में भी झटके महसूस किए गए. राष्ट्रीय भूगर्भ विज्ञान केंद्र के मुताबिक असम के निचले इलाके गोलपाड़ा में भूकंप का केंद्र होना पाया गया. यह भी रिपोर्ट किया गया है कि इन झटकों के चलते कई लोग अपने घरों से भाग खड़े हुए.

    वहीं, रीजनल सेंटर के डिप्टी डायरेक्टर ओनील शॉ ने कहा कि भूकंप का केंद्र मेघालय के तुरा से करीब 71 किलोमीटर दूर था. गौरतलब है कि पिछले महीने असम में भूकंप के पांच झटके लगातार महसूस हुए थे और 24 घंटों के भीतर लगे इन झटकों में से आखिरी 19 जून को महसूस किया गया था, जिसकी तीव्रता 4.2 थी.

    Earthquake
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleपूर्व केन्द्र मंत्री पी रंगराजन कुमारमंगलम की पत्नी की हत्या
    Next Article दुमका के सरैयाहाट में भीषण दुर्घटना, दो लोगों की मौत चार घायल

    Related Posts

    चाईबासा

    CRPF के DG ने चाईबासा में की हाई लेवल मीटिंग, अधिकारियों को दे गये ये निर्देश

    September 10, 2025
    जोहार ब्रेकिंग

    आईजी सुनील भास्कर ने छतरपुर अंचल कार्यालय का किया निरीक्षण, दिए सख्त निर्देश

    September 10, 2025
    झारखंड

    नौ साल से फरार आरोपी अब पुलिस के शिकंजे में

    September 10, 2025
    Latest Posts

    CRPF के DG ने चाईबासा में की हाई लेवल मीटिंग, अधिकारियों को दे गये ये निर्देश

    September 10, 2025

    आईजी सुनील भास्कर ने छतरपुर अंचल कार्यालय का किया निरीक्षण, दिए सख्त निर्देश

    September 10, 2025

    नौ साल से फरार आरोपी अब पुलिस के शिकंजे में

    September 10, 2025

    सियाचिन में शहीद हुए देवघर के लाल को राज्यपाल और मुख्यमंत्री ने दी श्रद्धांजलि

    September 10, 2025

    बोकारो में तोड़ दिये गये एलोरा कैंटीन समेत कई मकान… जानिये क्यों

    September 10, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.