Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    5 Aug, 2025 ♦ 1:27 PM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»जोहार ब्रेकिंग»राष्ट्रपति के आगमन के दौरान अनावश्यक देर तक ट्रैफिक न रोकें, लोगों को असुविधा न हो : डॉ. डी के तिवारी
    जोहार ब्रेकिंग

    राष्ट्रपति के आगमन के दौरान अनावश्यक देर तक ट्रैफिक न रोकें, लोगों को असुविधा न हो : डॉ. डी के तिवारी

    Team JoharBy Team JoharFebruary 20, 2020No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Joharlive Team

    • 28 और 29 फरवरी को माननीय राष्ट्रपति श्री रामनाथ कोविंद के दो दिवसीय झारखंड दौरा की तैयारियों को लेकर मुख्य सचिव डॉ. डी के तिवारी ने दिए निर्देश

    रांची। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद 28 और 29 फरवरी को दो दिवसीय दौरे पर झारखंड आ रहे हैं। इस दौरान रांची, गुमला सहित देवघर में उनका कार्यक्रम होगा। मुख्य सचिव डॉ. डीके तिवारी ने राष्ट्रपति के झारखंड आगमन के दौरान व्यवस्था की बिंदुवार जिम्मेदारी अधिकारियों को सौंपी। उन्होंने निर्देश दिया कि उनके आगमन के दौरान अनावश्यक देर तक ट्रैफिक न रोकें, ताकि आम जनता को परेशानी नहीं हो। मुख्य सचिव झारखंड मंत्रालय में राष्ट्रपति के झारखंड आगमन के दौरान तैयारियों को लेकर अधिकारियों के साथ बैठक कर रहे थे।

    सेंट्रल यूनिवर्सिटी, झारखंड के दीक्षांत समारोह में लेंगे भाग

    राष्ट्रपति 28 फरवरी को अपराह्न 4.40 बजे से 5.30 बजे तक रांची के चेरी मनातू स्थित सेंट्रल यूनिवर्सिटी, झारखंड के कार्यक्रम में भाग लेंगे। वे यूनिवर्सिटी के दीक्षांत समारोह का हिस्सा बनेंगे और उसके नवनिर्मित भवनों का उद्घाटन करेंगे।

    अगले दिन 29 फरवरी को राष्ट्रपति गुमला जिले के विशुनपुर में 10.20 बजे से 11.30 बजे तक विकास भारती के कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे। उसी दिन दोपहर एक बजे वे देवघर पहुंच कर बाबा वैद्यनाथ की पूजा-अर्चना करेंगे।

    डायस पर रहेंगी एक तरह की कुर्सिंयां

    मुख्य सचिव ने सेंट्रल यूनिवर्सिटी, झारखंड के प्रतिनिधियों को निर्देश दिया कि कार्यक्रम के दौरान डायस पर राष्ट्रपति सहित सभी की कुर्सिंयां एक तरह की होंगी। उनके आगमन के दौरान यूनिवर्सिटी के प्राध्यापकगण और छात्र सड़क के किनारे खड़े होकर उनका स्वागत नहीं करेंगे। वहीं कार्यक्रम के दौरान डायस और पंडाल में बैठे अतिथियों को चाय-पानी कराने पर भी रोक रहेगी। कार्यक्रम के दौरान राष्ट्रीय धुन जैप वन के जवान बजाएंगे। डायस का निरीक्षण करने का निर्देश भवन सचिव श्री प्रवीण टोप्पो को दिया गया। मुख्य सचिव ने रांची, गुमला और देवघर जिला प्रशासन को यह सुनिश्चित करने का निर्देश दिया कि कार्यक्रम स्थल तक राष्ट्रपति का वाहन सुगमता से पहुंचे और वापस लौटे। इसके लिए उपायुक्तों को कार्यक्रम स्थल का पूर्वालोकन करने का भी निर्देश दिया।

    सुरक्षा से लेकर आवासन तक की जिम्मेदारी तय की

    मुख्य सचिव ने राष्ट्रपति के कार्यक्रम को लेकर उनकी सुरक्षा की समीक्षा की तथा उसकी जवाबदेही तय करते हुए आवश्यक निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि कारकेड में एंबुलेंस के साथ उनके ब्लड ग्रुप का रक्त भी रखें। वहीं कार्यक्रम स्थल पर चिकित्सीय व्यवस्था, पेयजल एवं शौचालय, अग्निशमन व्यवस्था सहित उनके यात्रा मार्गों की साफ-सफाई पर विशेष बल दिया।

    बैठक में ये थे मौजूद

    राष्ट्रपति के झारखंड आगमन के दौरान तैयारियों को लेकर मुख्य सचिव डॉ. डीके तिवारी की अध्यक्षता में संपन्न बैठक में गृह विभाग के अपर मुख्य सचिव सुखदेव सिंह, डीजीपी कमल नयन चौबे, प्रधान सचिव शैलेश कुमार सिंह, अजय कुमार सिंह, नितिन मदन कुलकर्णी, सचिव केके सोन, प्रवीण टोप्पो, हिमानी पांडेय, एडीजी अजय कुमार सिंह, रांची के उपायुक्त और वरीय आरक्षी अधीक्षक समेत अन्य अधिकारी उपस्थित थे। वहीं वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से संबंधित जिलों के उपायुक्त और प्रमंडलीय आयुक्त भी जुड़े थे।

    #Jharkhand News #Online news Latest news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleशश योग में मानेगा महाशिवरात्रि, शुक्र और शनि के दुर्लभ योग
    Next Article रांची : चुटिया में शॉर्ट-सर्किट से घर में लगी आग, लाखों से अधिक का सामान जलकर राख

    Related Posts

    झारखंड

    दिशोम गुरु शिबू सोरेन का पार्थिव शरीर रामगढ़ के लिए रवाना

    August 5, 2025
    झारखंड

    इन नेताओं ने विधानसभा में दिशोम गुरु शिबू सोरेन को दी अंतिम श्रद्धांजलि

    August 5, 2025
    झारखंड

    बाबा दिशोम गुरुजी अनंत यात्रा की ओर… CM हेमंत का भावुक पोस्ट

    August 5, 2025
    Latest Posts

    अमेरिका में ओवरस्टे रोकने के लिए कुछ वीज़ा आवेदकों को भरना होगा $15,000 तक का बॉन्ड

    August 5, 2025

    दिशोम गुरु शिबू सोरेन का पार्थिव शरीर रामगढ़ के लिए रवाना

    August 5, 2025

    बैंक लोन फ्रॉड मामले में अनिल अंबानी आज ED के सामने होंगे पेश

    August 5, 2025

    नीतीश कैबिनेट की अहम बैठक में 36 प्रस्तावों पर लगी मुहर… देखें लिस्ट

    August 5, 2025

    इन नेताओं ने विधानसभा में दिशोम गुरु शिबू सोरेन को दी अंतिम श्रद्धांजलि

    August 5, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.