Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    1 Aug, 2025 ♦ 2:59 PM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»झारखंड»मासिक वेतन रोके जाने से सप्लाई मजदूरों ने किया प्रदर्शन, परियोजना प्रधान के कक्ष का किया घेराव
    झारखंड

    मासिक वेतन रोके जाने से सप्लाई मजदूरों ने किया प्रदर्शन, परियोजना प्रधान के कक्ष का किया घेराव

    Team JoharBy Team JoharJanuary 16, 2024No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    बोकारो: डीवीसी के बोकारो ताप विद्युत केंद्र, बोकारो थर्मल में बायोमेट्रिक उपस्थिति दर्ज नहीं करने और प्रबंधन के द्वारा मासिक वेतन का भुगतान रोके जाने से आक्रोशित सैकड़ों सप्लाई मजदूरों ने प्लांट के अंदर संयुक्त मोर्चा के तत्वावधान में डीवीसी के परियोजना प्रधान के कक्ष का घेराव किया. साथ ही मजदूरों ने लॉबी को जाम कर प्रबंधन विरोधी नारे लगाए. सप्लाई मजदूरों के आक्रोश को देखते हुए प्रभारी परियोजना प्रधान सह मुख्य अभियंता सुदीप्तो भट्टाचार्य के पहल पर स्थानीय प्रबंधन और  संयुक्त मोर्चा के प्रतिनिधियों के बीच परियोजना प्रधान के कक्ष वार्ता हुई.

    मजदूरों को शारीरिक रूप से अयोग्य ठहराने का षडयंत्र किया जा रहा

    वार्ता में संयुक्त मोर्चा का पक्ष रखते हुए डीवीसी ठेका मजदूर संघ के महामंत्री सह भाजपा जिलाध्यक्ष भरत यादव ने कहा कि  त्रिपक्षीय समझौते के चार वर्ष बाद भी सप्लाई मजदूरों को सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल मे कैशलेश चिकित्सा सुविधा और कार्य अवधि में मृत सप्लाई मजदूरों के आश्रितों को नियोजित करने का मामला लंबित है. स्वास्थ्य परीक्षण की आड़ में सप्लाई मजदूरों को शारीरिक रूप से अयोग्य ठहराने का षडयंत्र किया जा रहा. त्रिपक्षीय समझौता के अनुसार अगर चिकित्सा सुविधा मिला होता तो कोई भी सप्लाई मजदूर शारीरिक रूप से अयोग्य नहीं होता. लेकिन समझौता के अनुसार लंबित मामलों का समाधान करने के बजाय प्रबंधन के द्वारा तुगलकी फरमान के तहत वेतन रोक कर बायोमेट्रिक उपस्थिति के लिए अनौतिक तरीके से दबाव बनाया जा रहा है, जो स्वीकार्य नहीं है. इसलिए मजदूरों में भारी आक्रोश.

    अविलंब किया जायेगा सप्लाई मजदूरों के मासिक वेतन का भुगतान

    संयुक्त मोर्चा के नेताओ ब्रजकिशोर सिंह, नवीन पाठक, गणेश राम, रघुवर सिंह आदि ने कहा कि बायोमेट्रिक उपस्थिति दर्ज करने से परहेज़ नहीं है. लेकिन समझौता के अनुसार लंबित मामलों का ससमय समाधान होना चाहिए. सभी लंबित मामलों पर विस्तृत चर्चा के उपरांत मुख्यालय के सक्षम अधिकारियों को दुरभाष पर वस्तु स्थिति की जानकारी देने के बाद स्थानीय उपमहाप्रबंधक बी.जी होल्कर ने संयुक्त मोर्चा के नेताओं को आश्वस्त किया की  सप्लाई मजदूरों के मासिक वेतन का भुगतान अविलंब किया जायेगा. स्वास्थ्य परीक्षण और सुरक्षा के नाम पर अनावश्यक कारवाई नहीं होगी और लंबित मामलों पर मुख्यालय प्रबंधन नव नियुक्त डीवीसी चेयरमैन से विचार-विमर्श करेगा. भरत यादव के नेतृत्व में उपस्थित संयुक्त मोर्चा के प्रतिनिधियों ने स्थानीय प्रबंधन को स्पष्ट कहा कि लंबित मामलों पर प्रबंधन का कृत कारवाई के अनुसार बायोमेट्रिक उपस्थिति दर्ज करने पर विचार किया जायेगा. जिसके बाद स्थानीय प्रबंधन के आग्रह पर परियोजना प्रधान के कक्ष का धेराव संयुक्त मोर्चा ने तत्काल स्थगित किया.

    ये भी पढ़ें: लोकसभा चुनाव की तैयारी में जुटा प्रशासन, लाइसेंसी आर्म्स रखने वालों की बनाई जा रही लिस्ट

     

    आज की खबर करंट न्यूज जोहार लाइव झारखंड की खबर झारखंड न्यूज झारखण्ड डीवीसी डेली न्यूज ताजा खबर ताप विद्युत केंद्र न्यूज हेडलाइन प्लांट बायोमेट्रिक उपस्थिति बोकारो बोकारो थर्मल भाजपा जिलाध्यक्ष भरत यादव मासिक वेतन मुख्य समाचार लेटेस्ट न्यूज सिटी न्यूज स्थानीय खबर
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous ArticleBREAKING : ईडी की बड़ी कार्रवाई, कोयला कारोबारी इजहार अंसारी गिरफ्तार
    Next Article डायट भवन में पांच दिवसीय कार्यशाला का आयोजन, सदस्यों ने बच्चों को दिया प्रशिक्षण

    Related Posts

    झारखंड

    श्रावणी मेले में रेलवे की इनकम में हुआ इजाफा, 20 दिनों में 8.82 करोड़ से अधिक की हुई कमाई

    August 1, 2025
    गिरिडीह

    आजसू कार्यकर्ताओं ने पकड़ा प्रतिबंधित थाई मांगुर मछली से लदा ट्रक, पुलिस को सौंपा

    August 1, 2025
    जमशेदपुर

    जमशेदपुर में युवती ने नदी में लगाई छलांग, तलाश जारी

    August 1, 2025
    Latest Posts

    श्रावणी मेले में रेलवे की इनकम में हुआ इजाफा, 20 दिनों में 8.82 करोड़ से अधिक की हुई कमाई

    August 1, 2025

    राहुल गांधी 16 दिनों में बिहार के इन 18 जिलों में करेंगे पदयात्रा, इस दिन से शुरू होगा सफर

    August 1, 2025

    आजसू कार्यकर्ताओं ने पकड़ा प्रतिबंधित थाई मांगुर मछली से लदा ट्रक, पुलिस को सौंपा

    August 1, 2025

    जमशेदपुर में युवती ने नदी में लगाई छलांग, तलाश जारी

    August 1, 2025

    17 वर्षीय लड़की लापता, पड़ोसी युवक पर बहला-फुसलाकर भगाने का आरोप…

    August 1, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.