Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»प्रशिक्षु डीएसपी सर्विस रिवॉल्वर गोलीकांड, IPL में सट्टा को लेकर डीएसपी-निखिल में पैसों का विवाद था, आरोपी गिरफ्तार
    झारखंड

    प्रशिक्षु डीएसपी सर्विस रिवॉल्वर गोलीकांड, IPL में सट्टा को लेकर डीएसपी-निखिल में पैसों का विवाद था, आरोपी गिरफ्तार

    Team JoharBy Team JoharJuly 10, 2021No Comments3 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    कोडरमा: सर्विस रिवॉल्वर गोलीकांड में नया मोड़ आ गया है. बिहार के बक्सर के प्रशिक्षु डीएसपी आशुतोष कुमार की सर्विस रिवाल्वर से चली गोली से निखिल रंजन की मौत मामले में डीएसपी और उनके दो दोस्तों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया गया है. साथ ही डीएसपी समेत तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया है. मृतक के परिजनों के अनुसार आईपीएल में सट्टेबाजी के पैसों की लेनदेन की वजह से साजिश के तहत निखिल रंजन की हत्या की गई है.

    शुक्रवार देर शाम कोडरमा के चंदवारा थाना क्षेत्र के तिलैया डैम में पिकनिक मनाने पहुंचे बिहार के बक्सर के प्रशिक्षु डीएसपी आशुतोष कुमार की सर्विस रिवाल्वर से गोली चली. जिसमें उनके साथ आए उनके मित्र निखिल रंजन की मौत हो गई थी. इस मामले में पुलिस ने मृतक के परिजनों के आवेदन पर हत्या का मामला दर्ज कर लिया है और ट्रेनी डीएसपी आशुतोष कुमार समेत उनके दोस्त सौरव कुमार और सूरज कुमार को भी गिरफ्तार कर लिया है.

    मामले को लेकर मृतक निखिल रंजन के परिजनों का कहना है कि डीएसपी आशुतोष कुमार के साथ उनके भांजे की दोस्ती परिवार में किसी को पसंद नहीं थी. इधर कुछ वक्त से दोनों के बीच आईपीएल में सट्टेबाजी और पैसों की लेनदेन को लेकर भी विवाद होता रहता था. निखिल के मामा अनिल कुमार ने कहा कि डीएसपी आशुतोष कुमार अपनी वर्दी का रौब दिखाकर कुछ लोगों से आईपीएल में सट्टेबाजी करवाते थे. उनके भांजे के साथ भी इसी विवाद को लेकर निखिल की गोली मारकर हत्या की गई

    निखिल रंजन के पिता ऋषि देव प्रसाद ने इस मामले को लेकर उच्च स्तरीय जांच की मांग की है और पूरा मामला सीआईडी को सौंपने की अपील की है. उन्होंने बताया कि प्रशिक्षु डीएसपी आशुतोष कुमार उनके बेटे निखिल को बिहारशरीफ में एक सगाई समारोह में जाने के नाम पर कोडरमा ले आया और तिलैया डैम में पिकनिक के बहाने अपनी सर्विस रिवाल्वर से उसकी हत्या कर दी

    प्रशिक्षु डीएसपी आशुतोष कुमार के साथ उनके तीन दोस्त बिहार से आए थे और एक स्थानीय दोस्त के साथ तिलैया डैम में शुक्रवार शाम पिकनिक मना रहे थे. इसी दौरान प्रशिक्षु डीएसपी की सर्विस रिवाल्वर के साथ उनके दोस्त फोटो शूट कर रहे थे. इस दौरान सर्विस रिवॉल्वर से गोली चलने से निखिल रंजन की मौत हो गई. फिलहाल इस मामले में पुलिस ने डीएसपी समेत तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया है और डीएसपी की सर्विस रिवाल्वर भी जब्त कर ली है.

    jharkhand
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleसुरक्षाबलों ने अनंतनाग मुठभेड़ में लश्‍कर के तीन आतंकवादियों को किया ढेर
    Next Article स्थिर रहे पेट्रोल और डीजल के दाम

    Related Posts

    JPSC / JSSC

    क्या टीडीपीएल को सीबीआई जांच से बचाने के लिए यूपी की योगी सरकार सुप्रीम कोर्ट तक गई थी?

    August 21, 2026
    JPSC / JSSC

    जेपीएससी-जेएसएससी रिफॉर्म मंच के दावों के उलट हाईकोर्ट में सीनियर एएजी अच्युत केशव ने रखा था सरकार का पक्ष

    August 21, 2026
    क्राइम

    JSSC परीक्षा में कथित अनियमितता की जांच तेज, SIT ने 37 संदिग्धों से की पूछताछ

    August 20, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    जोहार लाइव एक्सक्लूसिव : जेएसएससी सीजीएल परीक्षा की जांच के लिए गठित एसआइटी का विस्तार, अब छह आइपीएस सहित 17 पुलिस अधिकारी करेंगे जांच

    August 20, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड गृह रक्षा वाहिनी में भर्ती: सफल अभ्यर्थियों के मूल दस्तावेजों का होगा सत्यापन, 24 अगस्त से शुरू होगी प्रक्रिया

    August 20, 2026
    क्राइम

    15 हजार रुपये रिश्वत लेते बंदगांव थाना प्रभारी गिरफ्तार, NDPS केस से नाम हटाने के लिए मांगे थे पैसे

    August 20, 2026
    Latest Posts

    क्या टीडीपीएल को सीबीआई जांच से बचाने के लिए यूपी की योगी सरकार सुप्रीम कोर्ट तक गई थी?

    August 21, 2026

    जेपीएससी-जेएसएससी रिफॉर्म मंच के दावों के उलट हाईकोर्ट में सीनियर एएजी अच्युत केशव ने रखा था सरकार का पक्ष

    August 21, 2026

    बिहार : मुजफ्फरपुर AK-47 बरामदगी मामले में NIA की बड़ी कार्रवाई, फरार आरोपी भैरव त्रिपाठी गिरफ्तार

    August 20, 2026

    JSSC परीक्षा में कथित अनियमितता की जांच तेज, SIT ने 37 संदिग्धों से की पूछताछ

    August 20, 2026

    जोहार लाइव एक्सक्लूसिव : जेएसएससी सीजीएल परीक्षा की जांच के लिए गठित एसआइटी का विस्तार, अब छह आइपीएस सहित 17 पुलिस अधिकारी करेंगे जांच

    August 20, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.