Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    13 Jul, 2025 ♦ 6:24 PM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»क्राइम»नशे में धुत पिता ने संतान की ली जान, रोजगार की तलाश में आया था पटना
    क्राइम

    नशे में धुत पिता ने संतान की ली जान, रोजगार की तलाश में आया था पटना

    Kajal KumariBy Kajal KumariJuly 13, 2025Updated:July 13, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    पिता
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Patna : राजधानी पटना में एक पिता ने नशे की हालत में अपने मासूम बेटे की पीट-पीटकर हत्या कर दी। मृतक की शिनाख्त प्रभात महतो के बेटे शनि कुमार (छह वर्षीय) के तौर पर की गई है। घटना के बाद आरोपी बाप प्रभात महतो फरार हो गया है। पुलिस ने पत्नी करुणा देवी के बयान के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। घटना जक्कनपुर थाना क्षेत्र के करबिगहिया के पास एक होटल से सामने आई है।

    करुणा देवी ने बताया कि वे रोजी-रोटी की तलाश में लखीसराय से पटना आए थे और पटना जंक्शन पर रह रहे थे। शनिवार को शाम करीब 4 बजे उन्होंने दोनों बच्चों को खाना खिलाकर सुला दिया था। रात 10 बजे के आसपास उनके पति प्रभात महतो नशे में धुत होकर होटल पहुंचे। देर से आने की बात पर नाराज होकर उन्होंने बच्चे की बेरहमी से पिटाई शुरू कर दी। करुणा के बहुत समझाने के बावजूद वह नहीं रुके और बच्चे को पीट-पीटकर मार डाला।

    होटल कर्मियों ने दी पुलिस को सूचना

    आज यानी रविवार सुबह होटल कर्मियों को कमरे से रोने की आवाज सुनाई दी। झांककर देखने पर कुछ गड़बड़ लगी, जिसके बाद उन्होंने जक्कनपुर थाने को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर बॉडी को कब्जे में लिया और पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया।

    मां की आर्थिक स्थिति कमजोर, अकेले संघर्ष

    घटना के बाद करुणा देवी अपने बेटे की बॉडी के साथ अस्पताल पहुंची हैं। उनकी आर्थिक स्थिति बेहद कमजोर है और परिवार का कोई अन्य सदस्य पटना में मौजूद नहीं है, जिसके कारण करुणा अपनी छोटी बेटी के साथ अकेले इस दुखद स्थिति का सामना कर रही हैं।

    आरोपी पिता फरार, पुलिस कर रही छापेमारी

    जक्कनपुर थाने के प्रभारी मनीष कुमार ने मीडिया को बताया कि आरोपी प्रभात महतो पिछले एक महीने से पटना जंक्शन पर मजदूरी का काम करता था। घटना के बाद से वह फरार है। पुलिस ने उसकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी शुरू कर दी है।

    Also Read : भगवान श्रीराम और माता सीता NDA और BJP का नैय्या पार लगाएगी : BJP प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल

    beat him to death in drunken state and absconded Father killed his innocent son नशे में पीट-पीटकर मार डाला पिता ने की मासूम बेटे की हत्या फरार
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleएयर इंडिया हादसा: चिप की खराबी हो सकती है कारण, पूर्व पायलट ने उठाए तकनीकी सवाल
    Next Article बिहार को बुलेट ट्रेन की सौगात, दिल्ली से हावड़ा तक हाई-स्पीड ट्रेन प्रोजेक्ट में पटना भी शामिल

    Related Posts

    बिहार

    तेजस्वी यादव ने चुनाव आयोग की प्रक्रिया पर उठाए सवाल, फॉर्म सत्यापन में गड़बड़ी का आरोप

    July 13, 2025
    बिहार

    चंपारण में तुषार गांधी का अपमान, बोले- “यह गांधी की विरासत का अपमान है”

    July 13, 2025
    बिहार

    तेज रफ्तार ट्रक और बस की टक्कर, दो की मौ’त, दर्जनों जख्मी

    July 13, 2025
    Latest Posts

    तेजस्वी यादव ने चुनाव आयोग की प्रक्रिया पर उठाए सवाल, फॉर्म सत्यापन में गड़बड़ी का आरोप

    July 13, 2025

    चंपारण में तुषार गांधी का अपमान, बोले- “यह गांधी की विरासत का अपमान है”

    July 13, 2025

    SBI में जनरल मैनेजर समेत कई पदों पर भर्ती, ऐसे करें आवेदन

    July 13, 2025

    मानसून में बालों की देखभाल : हेयरफॉल से बचने के लिए अपनाएं ये आठ आसान टिप्स 

    July 13, 2025

    CM हेमंत सोरेन का प्रयास लाया रंग, सऊदी से मृत धनंजय का पार्थिव शरीर आया स्वदेश

    July 13, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.