Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»देश»पंजाब के कई जिलों में रातभर ड्रोन हमला
    देश

    पंजाब के कई जिलों में रातभर ड्रोन हमला

    Team JoharBy Team JoharMay 10, 2025No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    पंजाब
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Johar Live Desk : पाकिस्तान ने शुक्रवार रात से लेकर शनिवार सुबह तक पंजाब के कई सीमावर्ती जिलों में ड्रोन हमले किए। इन हमलों से गुरदासपुर, अमृतसर, पठानकोट, जालंधर, होशियारपुर, दसूहा और फिरोजपुर जिले प्रभावित हुए हैं। गुरदासपुर जिले के छिछरा गांव में शनिवार सुबह एक बड़ा धमाका हुआ। गांव के खेत में बम जैसी चीज गिरने से करीब 40 फुट लंबा और 15 फुट गहरा गड्ढा हो गया। गांव के सरपंच सुखदेव सिंह ने बताया कि चार धमाकों की आवाजें सुनाई दीं और खेतों में बम के टुकड़े बिखरे मिले। तीन-चार किलोमीटर तक के दायरे में घरों की खिड़कियों के शीशे टूट गए।

    जालंधर के कंगनीवाल और करतारपुर के मंड मौड़ गांव में भी ड्रोन विस्फोट की खबर मिली है। कंगनीवाल में एक घर से ड्रोन के टुकड़े बरामद किए गए। जान-माल का नुकसान नहीं हुआ है, लेकिन लगातार धमाकों की आवाज से लोग दहशत में हैं। जिला उपायुक्त डॉ. हिमांशु अग्रवाल ने बताया कि ड्रोन देखे जाने के बाद अस्थायी ब्लैकआउट लागू किया गया है।

    फिरोजपुर जिले के वेमेंके गांव में संदिग्ध ड्रोन हमले में तीन लोग झुलस गए। पुलिस के अनुसार, सेना ने कई ड्रोन को मार गिराया, लेकिन एक ड्रोन एक घर पर गिर गया, जिससे लखविंदर सिंह, उसका बेटा मोनू और उसकी पत्नी घायल हो गए। पठानकोट एयरबेस और आसपास के इलाकों में अब तक 20 से ज्यादा धमाकों की आवाजें सुनी जा चुकी हैं। आसमान में लगातार फाइटर जेट उड़ते नजर आ रहे हैं। वहीं अमृतसर में रेड अलर्ट जारी है। जिला प्रशासन ने सायरन बजाकर लोगों से स्वैच्छिक ब्लैकआउट और सतर्कता बरतने की अपील की है। बरनाला, पटियाला, लुधियाना, संगरूर और मलेरकोटला सहित कई शहरों में शुक्रवार रात बिजली आपूर्ति बंद कर दी गई। चंडीगढ़ में भी रात 1:22 बजे सायरन बजा और फाइटर जेट आकाश में गश्त करने लगे।

    Also Read : अवैध खनन मामले में गरम घाट और निंबू पहाड़ पहुंची CBI की टीम, जिला खनन कार्यालय में दस्तावेजों की हुई जांच

     

    Amritsar Bomb Blast bomb fragments border districts Chhichhra village damage Dasuha drone attack explosion Ferozepur field glass broken Gurdaspur Hoshiarpur India-Pakistan border Jalandhar Pakistan Pathankot Punjab Sarpanch Sukhdev Singh Security sound of explosions अमृतसर खेत गुरदासपुर छिछरा गांव जालंधर ड्रोन अटैक ड्रोन हमला दसूहा धमाकों की आवाज नुकसान पंजाब पठानकोट पाकिस्तान फिरोजपुर बम के टुकड़े बम धमाका भारत-पाक सीमा विस्फोट शीशे टूटे सरपंच सुखदेव सिंह सीमावर्ती जिले सुरक्षा होशियारपुर
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleअवैध खनन मामले में गरम घाट और निंबू पहाड़ पहुंची CBI की टीम, जिला खनन कार्यालय में दस्तावेजों की हुई जांच
    Next Article झारखंड में गर्मी का कहर, कई जिलों में लू का असर बढ़ा

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    संसद में सरकार को घेरने का प्लान तैयार, कांग्रेस ने तय किए बड़े मुद्दे

    July 16, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    खुशखबरीः एमबीबीएस की 10 हजार सीटें बढ़ीं, कुल 1.36 लाख सीटों के लिए होगी परीक्षा 

    July 16, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    सोनम वांगचुक के समर्थन में आए राज ठाकरे, एक्स पर लिखा लंबा लेख

    July 16, 2026
    आदिवासी

    UN में सांसद राजकुमार रोत ने उठाया आदिवासी पहचान का मुद्दा, भारत सरकार के रुख पर उठाए सवाल

    July 16, 2026
    आदिवासी

    पश्चिम बंगाल: ‘फर्जी आदिवासी’ नपेंगे, लाभार्थी के साथ सर्टिफिकेट जारी करने वाले भी रडार पर

    July 16, 2026
    आदिवासी

    असमः क्या आदिवासियों का फिर होगा विस्थापन? क्या है सरकार की योजना

    July 15, 2026
    Latest Posts

    ‘जय-जय जगन्नाथ’ के जयकारों से गूंजा रांची, सीएम हेमन्त सोरेन ने खींची रथ की रस्सी

    July 16, 2026

    संसद में सरकार को घेरने का प्लान तैयार, कांग्रेस ने तय किए बड़े मुद्दे

    July 16, 2026

    सारंडा का खनिज शहरों को चमका रहा, लेकिन गांव अब भी बदहाल, बाबूलाल बोले- 3700 करोड़ की हुई बंदरबांट

    July 16, 2026

    खुशखबरीः एमबीबीएस की 10 हजार सीटें बढ़ीं, कुल 1.36 लाख सीटों के लिए होगी परीक्षा 

    July 16, 2026

    सोनम वांगचुक के समर्थन में आए राज ठाकरे, एक्स पर लिखा लंबा लेख

    July 16, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.