Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»पत्थर खदान में हाइवा गिरने से ड्राइवर की मौत, सुरक्षा नियमों की अनदेखी से हुआ हादसा
    झारखंड

    पत्थर खदान में हाइवा गिरने से ड्राइवर की मौत, सुरक्षा नियमों की अनदेखी से हुआ हादसा

    Team JoharBy Team JoharNovember 27, 2022No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    कोडरमा : नवलशाही थाना क्षेत्र के चमारो मंडी स्थित जमडीहा मौजा में संचालित पत्थर खदान में एक हाइवा के अनियंत्रित होकर गिर जाने से हाइवा चालक की मौत घटनास्थल पर ही हो गई. मृतक की पहचान थाना क्षेत्र के कुंडीधनवार निवासी ओम कुमार यादव (26 वर्ष) पिता राजेंद्र यादव के रूप में हुई है.

    बोल्डर लोडकर खदान से निकल रहा था बाहर, हुआ हादसा

    जानकारी के अनुसार, युवक उक्त खदान से हाइवा में बोल्डर लोड कर खदान से बाहर निकल रहा था. वह कुछ दूर ही निकला था कि हाइवा अनियंत्रित होकर गहरे खदान में जा गिरा, जिससे उसकी मौत घटनास्थल पर ही हो गई. घटना की जानकारी मिलने पर ग्रामीणों की काफी भीड़ इकट्ठा हो गई. वहीं, घटना की सूचना पर इंस्पेक्टर श्रीराम पासवान, थाना प्रभारी पंचम तिग्गा, एसआई रंजीत कुमार, एएसआई कृष्णा राम पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे तथा पूरे घटनाक्रम की जानकारी लेते हुए ग्रामीणों के सहयोग से शव को खदान से बाहर निकलवाया. पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए कोडरमा सदर अस्पताल भेज दिया है. जिस खदान में हादसा हुआ है वह नवलशाही निवासी पत्थर व्यवसायी भीम साव का बताया जा रहा है, जबकि हाइवा भिमेडीह निवासी मुकेश कुमार ठाकुर का है. खदान की लीज अवधि इसी वर्ष दिसंबर में खत्म होने वाली है.

    सुरक्षा नियमों की अनदेखी से हो रहे हादसे

    जिले के पत्थर खदान में हादसे के बाद मौत होने का एक और मामला सामने आया है. इन हादसों के बाद सुरक्षा नियमों की अनदेखी का सवाल हर बार उठता है, पर इसके अनुपालन को लेकर विभागीय सख्ती पूरी तरह नहीं दिखती. यही कारण है कि कुछ माह के अंतराल में इस तरह की घटनाएं होती रहती है. नवलशाही थाना क्षेत्र के चमारो मंडी स्थित जमडीहा मौजा में संचालित जिस पत्थर खदान में रविवार को हादसा हुआ. उसकी लीज अवधि दिसंबर 2022 में ही खत्म होने वाली है. ऐसे में यहां जोर शोर से खनन का कार्य चल रहा था. इस कार्य में नियमों का कितना अनुपालन किया जा रहा था यह विभागीय जांच का विषय है, पर घटनास्थल की तस्वीरें काफी कुछ बयां कर रही थीं.

    Jharkhand news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleसुरक्षा बलों को बूढ़ा पहाड़ सर्च ऑपरेशन के दौरान विस्फोटकों का जखीरा बरामद
    Next Article 28 नवंबर का राशिफल : जानिए क्या कहते हैं आपके सितारे

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड आंदोलन का अनकहा अध्याय: आजादी के फौरन बाद मोमिनों ने दिया था अलग राज्य का समर्थन

    September 29, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    बड़गाईं जमीन मामला: हेमंत सोरेन की याचिका पर आज हाईकोर्ट में सुनवाई

    September 29, 2026
    क्राइम

    चालान नहीं भरा तो कट सकती है बिजली, देश भर में 45 हजार करोड़ का चालान बकाया

    September 29, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड : दुर्गा पूजा पर DGP सख्त, ड्रोन से निगरानी; हुड़दंग, DJ और चंदा वसूली पर नकेल

    September 28, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    रांची में सड़क सुरक्षा पर प्रशासन सख्त, नाबालिगों और स्कूल वैन की हुई जांच

    September 28, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    रांची में खुलेगा IT निवेश का नया द्वार, 75 हजार रोजगार पर सरकार का फोकस

    September 28, 2026
    Latest Posts

    बिहार: BPSC TRE-4 में पदों की बढ़ोतरी के बाद भी बवाल, CTET मौका और ग्रुप-D की रुकी बहाली को लेकर शिक्षा मंत्री व सीएम आवास के बाहर प्रदर्शन

    September 29, 2026

    CEC ज्ञानेश को हटाने की मांग पर अड़ी कांग्रेस, खड़गे बोले- ‘मुख्य चुनाव आयुक्त सरकार की कठपुतली, उन्हें हटाएं’

    September 29, 2026

    Asian Games 2026 : शूटिंग में भारत का जलवा, नीरू ने जीता गोल्ड; अंकुश फाइनल में पहुंचे

    September 29, 2026

    सुप्रीम कोर्ट में CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ याचिका, पद से हटाने की मांग

    September 29, 2026

    यूपी : महागठबंधन में 150 से कम सीटों पर नहीं लड़ेगी कांग्रेस, 403 सीटों पर तैयारी

    September 29, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.