Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    1 Aug, 2025 ♦ 4:29 AM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»झारखंड»जमशेदपुर»जमशेदपुर की डॉ. मौसमी पॉल बनीं ABVP की झारखंड प्रदेश अध्यक्ष, दुमका के मनोज सोरेन बने प्रदेश मंत्री
    जमशेदपुर

    जमशेदपुर की डॉ. मौसमी पॉल बनीं ABVP की झारखंड प्रदेश अध्यक्ष, दुमका के मनोज सोरेन बने प्रदेश मंत्री

    SinghBy SinghDecember 28, 2024No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    रांची: अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) के सत्र 2024-25 के लिए झारखंड प्रदेश अध्यक्ष के रूप में डॉ. मौसमी पॉल और प्रदेश मंत्री के रूप में दुमका के मनोज सोरेन का चयन किया गया है. इनकी नियुक्ति ABVP के प्रदेश कार्यालय, रांची में चुनाव अधिकारी प्रो. पुष्कर बाला द्वारा की गई. दोनों नेता 3 से 5 जनवरी 2025 तक धनबाद में आयोजित होने वाले 25वें प्रदेश अधिवेशन में अपना कार्यभार संभालेंगे.

    कौन हैं डॉ. मौसमी पॉल

    जमशेदपुर की निवासी डॉ. मौसमी पॉल वर्तमान में लालबहादुर शास्त्री मेमोरियल कॉलेज में अंग्रेजी विभाग की अध्यक्ष हैं. वे शिक्षा और महिला सशक्तिकरण के क्षेत्र में सक्रिय रूप से काम कर रही हैं और कोल्हान क्षेत्र में ABVP के संगठन को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है. डॉ. पॉल के 20 से अधिक शोध पत्र विभिन्न राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय पत्रिकाओं में प्रकाशित हो चुके हैं. वे 2015 से ABVP से जुड़ी हुई हैं और इससे पहले वे चाईबासा नगर उपाध्यक्ष, जमशेदपुर महानगर उपाध्यक्ष, और महानगर अध्यक्ष जैसे महत्वपूर्ण पदों पर कार्य कर चुकी हैं. वर्तमान में वे ABVP की झारखंड प्रदेश उपाध्यक्ष हैं.

    मनोज सोरेन के बारे में जानें

    दुमका के निवासी मनोज सोरेन ने सिदो-कान्हू मुर्मू विश्वविद्यालय, दुमका से अंग्रेजी में स्नातकोत्तर की डिग्री प्राप्त की है और वर्तमान में शोध कर रहे हैं. वे 2014 से ABVP से जुड़े हुए हैं और सिदो-कान्हू मुर्मू विश्वविद्यालय के छात्रों की समस्याओं के समाधान के लिए छात्र आंदोलन का प्रभावी नेतृत्व कर चुके हैं. मनोज सोरेन ने पूर्व में दुमका नगर मंत्री, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य, प्रदेश जनजाति छात्र कार्य प्रमुख, और प्रदेश सह मंत्री जैसे पदों पर कार्य किया है. वर्तमान में वे ABVP के क्षेत्रीय जनजाति छात्र कार्य प्रमुख हैं.

    Also Read: पूर्व प्रधानमंत्री डॉ मनमोहन सिंह का निगम बोध घाट पर आज होगा अंतिम संस्कार, सरकार बनाएगी स्मारक

    25th State Convention 25वां प्रदेश अधिवेशन ABVP chaibasa Chantha Nagar Vice President Dhanbad Dr. Mousami Paul education Executive Member jamshedpur jharkhand state president kolhan Manoj Soren Prof. Pushkar Bala ranchi Regional Tribal Students' Work Head Research Paper Session 2024-25 Sido-Kanhu Murmu University State Minister student movement Tribal Students' Work women empowerment कार्यकारी सदस्य कोल्हान क्षेत्रीय जनजाति छात्र कार्य प्रमुख चंथा नगर उपाध्यक्ष चाईबासा छात्र आंदोलन जनजाति छात्र कार्य जमशेदपुर झारखंड प्रदेश अध्यक्ष डॉ. मौसमी पॉल धनबाद प्रदेश मंत्री प्रो. पुष्कर बाला मनोज सोरेन महिला सशक्तिकरण रांची शिक्षा शोध-पत्र सत्र 2024-25 सिदो कान्हू मुर्मू विश्वविद्यालय
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleपूर्व प्रधानमंत्री डॉ मनमोहन सिंह का निगम बोध घाट पर आज होगा अंतिम संस्कार, सरकार बनाएगी स्मारक
    Next Article मौसम में परिवर्तन, बारिश और ठंड बढ़ने का अनुमान

    Related Posts

    जामताड़ा

    सीएसपी लूट में शामिल दो अपराधी गिरफ्तार, देसी कट्टा और जिंदा कारतूस बरामद

    July 31, 2025
    जोहार ब्रेकिंग

    राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने देवघर एम्स के पहले दीक्षांत समारोह में की शिरकत, मेधावी छात्रों को दिये मेडल और डिग्री

    July 31, 2025
    जोहार ब्रेकिंग

    मतदान केंद्रों के मैप में सेक्शन बनाना अनिवार्य : के रवि कुमार

    July 31, 2025
    Latest Posts

    सीएसपी लूट में शामिल दो अपराधी गिरफ्तार, देसी कट्टा और जिंदा कारतूस बरामद

    July 31, 2025

    राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने देवघर एम्स के पहले दीक्षांत समारोह में की शिरकत, मेधावी छात्रों को दिये मेडल और डिग्री

    July 31, 2025

    मतदान केंद्रों के मैप में सेक्शन बनाना अनिवार्य : के रवि कुमार

    July 31, 2025

    फंदे पर लटकी मिली विवाहिता, पति गया था मजदूरी करने

    July 31, 2025

    गिरिडीह में तीन बाइक चोर गिरफ्तार, चोरी की 16 गाड़ियां बरामद

    July 31, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.