Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»संतान का अंगदान करना शेरिन-जॉन के त्याग और करुणा का उदाहरण : सीएम हेमंत सोरेन
    झारखंड

    संतान का अंगदान करना शेरिन-जॉन के त्याग और करुणा का उदाहरण : सीएम हेमंत सोरेन

    Team JoharBy Team JoharFebruary 19, 2026Updated:February 19, 2026No Comments2 Mins Read3
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    आलिन
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Ranchi : केरल में नन्ही सी बच्ची आलिन शेरिन अब्राहम के निधन के बाद उनके माता-पिता ने एक ऐसा काम किया, जिसने पूरे देश का दिल छू लिया। आलिन के माता-पिता, शेरिन एन जॉन और अरुण अब्राहम, ने अपनी प्यारी बिटिया के अंगदान का फैसला किया। यह केवल अंगदान नहीं था, बल्कि साहस, त्याग और करुणा का ज्वलंत उदाहरण था।

    सीएम हेमंत सोरेन ने जताई संवेदना

    झारखंड के सीएम हेमंत सोरेन ने एक्स हैंडल (X) पर ट्वीट कर कहा कि नन्ही आलिन का नाम पूरे देश को द्रवित कर रहा है। उन्होंने कहा कि अपनी संतान को खोना किसी भी माता-पिता के लिए सबसे कठिन और असहनीय पल होता है। ऐसे समय में, जब हृदय शोक से भरा हो, अपने बच्चे के अंगदान का निर्णय लेना सच में अद्भुत साहस, त्याग और करुणा का उदाहरण है।

    हमारे देश, केरल की नन्ही बिटिया आलिन शेरिन अब्राहम… यह नाम पूरे देश को द्रवित कर रहा है।

    अपनी संतान को खो देना किसी भी माता-पिता के लिए सबसे असहनीय क्षण होता है। ऐसे समय में, जब हृदय शोक से भरा हो, अपने जिगर के टुकड़े के अंग दान करने का निर्णय – श्रीमती शेरिन एन जॉन और श्री… pic.twitter.com/lGJvvvyXLO

    — Hemant Soren (@HemantSorenJMM) February 19, 2026

    सीएम ने कहा कि यह केवल अंगदान नहीं, बल्कि मानवता और करुणा के प्रति उनकी अटूट आस्था का जीवंत प्रमाण है। आलिन का जीवन भले ही छोटा रहा, पर उसकी देन आज कई लोगों की उम्मीद बनकर जीवित है और अमर हो गई है।

    मानवता का अद्भुत संदेश, राजकीय सम्मान के साथ

    सीएम ने आलिन के माता-पिता की सराहना करते हुए कहा कि जो उन्होंने किया, वह पूरी मानवता के लिए एक अमिट मिसाल है। यह मिसाल हर सीमा, भाषा और भेदभाव से ऊपर है। इसके साथ ही सीएम ने केरल के सीएम पिनारयी विजयन की भी प्रशंसा की, जिन्होंने आलिन के अंतिम संस्कार को राजकीय सम्मान दिया और मानवता के इस संदेश को और ऊँचाई दी।

    अंगदान : जीवन देने का सबसे बड़ा दान

    हेमंत सोरेन ने कहा कि अंगदान दूसरों को जीवन देने का सबसे बड़ा महादान है। उन्होंने यह भी भरोसा दिलाया कि झारखंड राज्य में अंगदान की नीति को और सुदृढ़ बनाने के लिए सरकार हर जरूरी कदम उठाएगी। सीएम ने अंत में नन्ही आलिन को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की और उनके माता-पिता के अद्वितीय साहस को नमन किया।

    Also Read : लातेहार में जमीन विवाद ने लिया हिंसक रूप, 6 आरोपी गिरफ्तार

    Alin Sherin Abraham Arun Abraham compassion courage Hemant Soren humanity Jharkhand Government Kerala last rites little girl Organ Donation organ donation policy Pinarayi Vijayan Sacrifice Sherin N John State Honour अंगदान अंगदान नीति अंतिम संस्कार अरुण अब्राहम आलिन शेरिन अब्राहम करुणा केरल झारखंड सरकार त्याग नन्ही बिटिया पिनारयी विजयन मानवता राजकीय सम्मान शेरिन एन जॉन साहस हेमन्त सोरेन
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleलातेहार में जमीन विवाद ने लिया हिंसक रूप, 6 आरोपी गिरफ्तार
    Next Article धनबाद पहुंचे सीएम, डॉ. बुद्धदेव महतो को अर्पित की भावपूर्ण श्रद्धांजलि

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    ‘हर किसान तक पहुंचे सरकारी योजना’… कृषि विभाग की समीक्षा में हेमंत सोरेन के बड़े निर्देश

    July 17, 2026
    खेल-सिनेमा

    विश्व कप में झारखंड का चौका, सलीमा कप्तान, टीम इंडिया में 4 बेटियां

    July 17, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    100 से ज्यादा वैज्ञानिकों ने छोड़ा ISRO, क्या खतरे में पड़ जाएगा गगनयान मिशन ?

    July 17, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    श्रावणी मेला 2026: सुरक्षा का मास्टर प्लान तैयार, भीड़, आतंक और अपराध… हर मोर्चे पर रहेगी नजर

    July 17, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    फर्जी बैंक गारंटी से 55 करोड़ भुगतान का आरोप, बाबूलाल ने CM को लिखा पत्र

    July 17, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    जामताड़ा : सदर अस्पताल में डॉक्टरों की हड़ताल, ओपीडी ठप, बिना भर्ती लौटी गर्भवती

    July 17, 2026
    Latest Posts

    ‘हर किसान तक पहुंचे सरकारी योजना’… कृषि विभाग की समीक्षा में हेमंत सोरेन के बड़े निर्देश

    July 17, 2026

    अपहरण, फिरौती और धमकी… 12 घंटे में रांची पुलिस ने रेस्क्यू की 5 साल की बच्ची

    July 17, 2026

    विश्व कप में झारखंड का चौका, सलीमा कप्तान, टीम इंडिया में 4 बेटियां

    July 17, 2026

    चिता पर लेटीं आदिवासी महिलाएं, आखिर क्यों उठी ‘मौत या न्याय’ की मांग?

    July 17, 2026

    100 से ज्यादा वैज्ञानिकों ने छोड़ा ISRO, क्या खतरे में पड़ जाएगा गगनयान मिशन ?

    July 17, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.