Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    21 Apr, 2026 ♦ 12:35 PM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»झारखंड»रिम्स में दुष्कर्म के प्रयास मामले में डॉक्टरों ने किया प्रदर्शन, आरोपी डॉक्टर की गिरफ्तारी की मांग
    झारखंड

    रिम्स में दुष्कर्म के प्रयास मामले में डॉक्टरों ने किया प्रदर्शन, आरोपी डॉक्टर की गिरफ्तारी की मांग

    Team JoharBy Team JoharMay 30, 2020No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Joharlive Team

    रांची। राज्य के सबसे बड़े अस्पताल रिम्स में पिछले दिनों जूनियर महिला डॉक्टर के साथ हुए दुष्कर्म के प्रयास मामले में पीड़िता को न्याय दिलाने के लिए रिम्स के सभी जूनियर डॉक्टर और प्रोफेसर एकजुट हो चुके हैं। इसे लेकर शनिवार को रिम्स के अधीक्षक कार्यालय और निदेशक कार्यालय के बाहर जूनियर डॉक्टर और सीनियर डॉक्टरों ने अपना विरोध जताया और 48 घंटे के अंदर आरोपी की गिरफ्तारी की मांग की।

    ट्राइबल डॉक्टर एसोसिएशन के अध्यक्ष और कोरोना टास्क फोर्स के सदस्य डॉ. निशित एक्का ने बताया कि जिस प्रकार से रिम्स में पिछले दिनों घटना हुई है, वह निश्चित रूप से शर्मनाक है और रिम्स में कार्यरत सभी महिला डॉक्टरों की सुरक्षा पर भी सवाल खड़े करती है। उन्होंने कहा कि जिस प्रकार से रिम्स प्रबंधन आरोपी डॉक्टर को बचाने के लिए उसके एड्रेस को छुपा रहा है, यह भी अपने आप में एक बहुत बड़ा अपराध है। इसीलिए हम सभी डॉक्टर अपील करते हैं कि जल्द से जल्द रिम्स प्रबंधन के उस शख्स पर भी कार्रवाई हो जो ऐसे आरोपी को बचाने का प्रयास कर रहा है।

    वहीं जूनियर महिला डॉ. शोभा बताती हैं कि जिस प्रकार से आरोपी को बचाया जा रहा है, यह निश्चित रूप से पुलिस पर भी सवाल खड़े करता है, क्योंकि प्रबंधन के साथ साथ कानूनी रूप से भी पूरा समर्थन मिलने के बाद ही आरोपी को पकड़ा जा सकता है। वहीं उन्होंने कहा कि हमारी मांग है 48 घंटे के अंदर आरोपी को गिरफ्तार किया जाए और साथ ही साथ मेडिकल काउंसिल आॅफ इंडिया से आरोपी डॉक्टर का रजिस्ट्रेशन भी कैंसिल किया जाए।

    Jharkhand news Latest news Online news Rims
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleनकाबपोश अपराधियों ने धावा बोल कर गार्ड और चालक का किया अपहरण, दहशत में मजदूर
    Next Article छत्तीसगढ़ में पांच लाख का इनामी नक्सली गिरफ्तार

    Related Posts

    झारखंड

    गुमला में बालू माफियाओं पर प्रशासन का बड़ा एक्शन: 10 नामजद, जांच में जुटी पुलिस

    April 21, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    जमीन कारोबारी भार्गव सिंह की इलाज के दौरान मौत, रांची पुलिस ने दबोचा मास्टरमाइंड विजय टेटे को

    April 21, 2026
    झारखंड

    आरपीएफ लोहरदगा का सराहनीय कार्य, “ऑपरेशन अमानत” में यात्रियों की खोई संपत्ति बरामद

    April 21, 2026
    Latest Posts

    गुमला में बालू माफियाओं पर प्रशासन का बड़ा एक्शन: 10 नामजद, जांच में जुटी पुलिस

    April 21, 2026

    जमीन कारोबारी भार्गव सिंह की इलाज के दौरान मौत, रांची पुलिस ने दबोचा मास्टरमाइंड विजय टेटे को

    April 21, 2026

    आरपीएफ लोहरदगा का सराहनीय कार्य, “ऑपरेशन अमानत” में यात्रियों की खोई संपत्ति बरामद

    April 21, 2026

    अक्षय कुमार की ‘भूत बंगला’ का बॉक्स ऑफिस पर धमाल: वर्ल्डवाइड 100 करोड़ पार, वीकेंड में जबरदस्त कमाई

    April 21, 2026

    लंबे इंतजार के बाद झारखंड को मिला लोकायुक्त, जस्टिस अमिताभ कुमार गुप्ता बने नए प्रमुख

    April 21, 2026

    © 2026 Johar LIVE. Designed by Launching Press. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.