Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • पब्लिक रिपोर्ट
    • अन्य
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»झारखंड»चिकित्सकों की बैठक में ‘स्वस्थ झारखंड’ के निर्माण का लिया गया संकल्प…
    झारखंड

    चिकित्सकों की बैठक में ‘स्वस्थ झारखंड’ के निर्माण का लिया गया संकल्प…

    Team JoharBy Team JoharJuly 24, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Ranchi: आजसू पार्टी के प्रमुख एवं पूर्व उपमुख्यमंत्री सुदेश महतो ने राज्य में बेहतर स्वास्थ्य सेवाओं की आवश्यकता पर जोर देते हुए चिकित्सक समुदाय से आगे आने की अपील की है। उन्होंने कहा कि झारखंड को स्वस्थ, समृद्ध और विकसित राज्य बनाने में चिकित्सकों की महत्वपूर्ण भूमिका है।

    यह बात सुदेश महतो ने बरियातू स्थित डेंसिटी हेयर ट्रीटमेंट सेंटर में आजसू पार्टी से जुड़े चिकित्सकों की एक बैठक को संबोधित करते हुए कही। बैठक में राज्य के ग्रामीण और सुदूरवर्ती इलाकों में स्वास्थ्य सेवाओं की स्थिति पर गंभीर चर्चा हुई और ‘स्वस्थ झारखंड’ के निर्माण का संकल्प लिया गया।

    बैठक में निर्णय लिया गया कि ग्रामीण क्षेत्रों में नि:शुल्क चिकित्सा शिविरों का आयोजन किया जाएगा ताकि आम लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं मिल सकें।

    सुदेश महतो ने राज्य सरकार की आलोचना करते हुए कहा कि राज्य सरकार स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर गंभीर नहीं है। उन्होंने कहा कि आज भी राज्य में मरीजों को खाट पर लादकर अस्पताल ले जाने की घटनाएं सामने आती हैं। नीति आयोग के स्वास्थ्य सूचकांकों में झारखंड का प्रदर्शन अन्य राज्यों की तुलना में काफी कमजोर है।

    उन्होंने कहा, “झारखंड जैसे प्राकृतिक संसाधनों से समृद्ध राज्य में भी यदि अस्पताल, डॉक्टर और बुनियादी सुविधाएं नहीं हैं, तो यह चिंता का विषय है। आजसू पार्टी इस स्थिति को बदलने के लिए पूरी तरह कटिबद्ध है। हमारा उद्देश्य है कि प्रत्येक झारखंडी को समय पर और गुणवत्तापूर्ण चिकित्सा सुविधा मिले।”

    बैठक को पार्टी के मुख्य प्रवक्ता डॉ. देवशरण भगत, मुख्य प्रशिक्षक संजय बसु मल्लिक और झारखंड आंदोलनकारी प्रवीण प्रभाकर ने भी संबोधित किया।

    बैठक में डॉ. पार्थ परितोष, डॉ. संतोष मोदी, डॉ. अरुण कुमार, डॉ. प्रतीक, डॉ. कुंदन, डॉ. अभिषेक, डॉ. अंबुज, सुमंत मोदी, अमरदीप कुमार, यश चौधरी, शिवम कुमार, शिवलोक सिंह, रौशन कुमार, अभिरंजन तिवारी और मो. कैफ सहित कई चिकित्सक उपस्थित थे।

    AJSU Party Density Hair Treatment Centre Devsharan Bhagat Free Medical Camp health infrastructure Jharkhand Doctors Meeting Jharkhand Government Criticism Jharkhand Health News Jharkhand Healthcare Crisis Jharkhand Politics Policy Commission Report Rural Healthcare Sudes Mahato Sudesh Mahato Statement Swasth Jharkhand
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleगरीब बच्चों को दाखिला न देने पर डीएवी स्कूल को नोटिस…
    Next Article Durand Cup 2025: जमशेदपुर FC ने त्रिभुवन आर्मी एफसी को 3-2 से दी मात, निकिल बरला बने हीरो…

    Related Posts

    झारखंड

    झारखंड में कमर्शियल पायलट बनने का सपना हुआ साकार, 15 छात्रों की ट्रेनिंग शुरू; 34.31 लाख रुपये होगी फीस

    June 14, 2026
    क्राइम

    जगन्नाथपुर मंदिर के पीछे श’व मिलने से इलाके में सनसनी, जांच में जुटी पुलिस

    June 14, 2026
    क्राइम

    हजारीबाग के छड़वा डैम मैदान के पास अज्ञात व्यक्ति का श’व बरामद, जांच में जुटी पुलिस

    June 14, 2026
    Latest Posts

    झारखंड में कमर्शियल पायलट बनने का सपना हुआ साकार, 15 छात्रों की ट्रेनिंग शुरू; 34.31 लाख रुपये होगी फीस

    June 14, 2026

    जगन्नाथपुर मंदिर के पीछे श’व मिलने से इलाके में सनसनी, जांच में जुटी पुलिस

    June 14, 2026

    हजारीबाग के छड़वा डैम मैदान के पास अज्ञात व्यक्ति का श’व बरामद, जांच में जुटी पुलिस

    June 14, 2026

    “1800 रुपए भेज दो, बच्चों को घर पहुंचा देंगे”… लापता बच्चों के नाम पर मां को आया फोन, निकला साइबर ठग

    June 14, 2026

    SIR में लापरवाही पर DEO का एक्शन, BDO-CO-BLO को नोटिस, सुपरवाइजर निलंबित

    June 14, 2026

    Website-new-logo
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.