रामगढ़: दिनांक 7 अक्टूबर 2023, शनिवार को खाद्य सुरक्षा पदाधिकारी, रामगढ़ दीपश्री द्वारा बाजार समिति क्षेत्र में खाद्य प्रतिष्ठानों में जांच अभियान चलाया गया. इस दौरान खाद्य सुरक्षा पदाधिकारी के द्वारा व्यापारियों के फूड लाइसेंस सहित अन्य दस्तावेजों की जांच के क्रम में फूड लाइसेंस दस्तावेज फर्जी पाया गया. व्यापारियों ने बताया कि कुछ दिन पूर्व राजेश कुमार नामक व्यक्ति ने खुद को फूड लाइसेंस देने हेतु अधिकृत पदाधिकारी बताते हुए विभिन्न प्रतिष्ठानों से मनचाहे ढंग से रुपए वसूला और फूड लाइसेंस दस्तावेज उपलब्ध कराया. लेकिन जांच में पाया गया कि अधिकृत वेबसाइट पर ऑनलाइन रिकॉर्ड उपलब्ध नहीं है. वहीं कई एफएसएसएआई रजिस्ट्रेशन को एडिट करके स्टेट लाइसेंस में बदल दिया गया है. गौरतलब हो कि चेंबर ऑफ कॉमर्स, रामगढ़ द्वारा अभिहित अधिकारी सह अपर मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी, रामगढ़ के कार्यालय में लिखित आवेदन दिया था. जिसके बाद खाद्य सुरक्षा पदाधिकारी, रामगढ़ को मामले की जांच करने का निर्देश दिया गया था. जांच में यह पाया गया कि राजेश कुमार ने कई व्यापारियों से मनचाहे रूप से पैसे की वसूली की. व्यापारियों के साथ फर्जीवाड़े एवं धोखाधड़ी के मद्देनजर खाद्य सुरक्षा पदाधिकारी, रामगढ़ दीपश्री के द्वारा रामगढ़ थाना में राजेश कुमार के विरुद्ध आईपीसी की धारा 420, 467, 468 एवं 471 के तहत प्राथमिकी दर्ज कराने के उपरांत आगे की कानूनी कार्रवाई कराई जा रही है.
फर्जी फूड लाइसेंस बनाने वाले के खिलाफ जिला प्रशासन ने एफआईआर दर्ज कराई

Follow on Facebook
Follow on X (Twitter)
Follow on Instagram
Follow on YouTube
Follow on WhatsApp
Follow on Telegram
Previous Article25 टन अवैध कोयला के साथ तीन गिरफ्तार
AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
728x90
Learn More

