Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»रांची रेलवे स्टेशन के फूड प्लाजा में गंदगी का भंडाफोड़
    झारखंड

    रांची रेलवे स्टेशन के फूड प्लाजा में गंदगी का भंडाफोड़

    Team JoharBy Team JoharJune 22, 2025Updated:June 22, 2025No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    स्टेशन
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Ranchi : रांची रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर-1 पर स्थित कॉमसम फूड प्लाजा में यात्रियों को मिलने वाले खाने और सफाई व्यवस्था की सच्चाई उस समय सामने आ गई, जब सीनियर डीसीएम शुचि सिंह ने शनिवार को औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान रसोई और परिसर की स्थिति बेहद खराब पाई गई। खुले में रखा पका हुआ खाना, मक्खियों की भरमार और कॉकरोच की मौजूदगी ने अधिकारियों को चौंका दिया। खाने की गुणवत्ता और सफाई में गंभीर लापरवाही के चलते फूड प्लाजा संचालक पर भारी जुर्माना लगाने का आदेश दिया गया। पनीर, रसगुल्ला, गुलाब जामुन आदि के सैंपल जांच के लिए भेजे गए हैं।

    निरीक्षण में मिली ये खामियां

    1. डाइनिंग एरिया के चारों एसी बंद थे।
    2. किचन में पलाई कैचर नहीं था और आरओ प्यूरीफायर खराब था।
    3. कॉकरोच साफ दिखे, जबकि पेस्ट कंट्रोल हाल में ही हुआ था।
    4. मेनू चार्ट अधूरा था और प्रिंटेड कार्ड नहीं मिले।
    5. बिल में ‘रेलनीर’ लिखा था, लेकिन बैली ब्रांड का पानी परोसा गया।
    6. शाकाहारी और मांसाहारी चीजें साथ रखी गई थीं।
    7. मोमोज और आइसक्रीम एक ही फ्रीजर में थे।
    8. बेकरी आइटम्स पर एक्सपायरी डेट नहीं थी।
    9. लहसुन में फफूंद और अदरक की गुणवत्ता खराब पाई गई।
    10. कुल्हड़ मानक से छोटा था।

    स्टाफ का रवैया भी कुछ खास ठीक नहीं था। मैनेजर त्रिलोक चंद और कुक बंसीधर का व्यवहार जांच टीम के साथ असहयोगी और बदतमीज़ी भरा रहा। ऊपर से किसी के पास पहचान पत्र तक नहीं था। निरीक्षण खत्म होने के बाद टीम ने अपर क्लास वेटिंग हॉल का हाल देखा और फिर मौयाँ एक्सप्रेस (15027) में टिकट चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान कई अधिकारी मौके पर मौजूद रहे। रेलवे प्रशासन की ओर से साफ कहा गया कि यात्रियों की सेहत से कोई समझौता नहीं किया जाएगा। जो भी दोषी होगा, उस पर सख्त एक्शन लिया जाएगा।

    Also Read : पहलगाम आतंकी हमले में NIA की बड़ी कार्रवाई : लश्कर-ए-तैयबा के पाकिस्तानी आतंकियों पनाह देनें वाले दो लोग गिरफ्तार

    Also Read :  इज़राइल ने अमेरिका के वायु हमलों के बाद किया एयरस्पेस बंद

    Also Read :  ईरान के परमाणु स्थलों पर हमले के बाद संगठन का कड़ा बयान

    Catering System cleanliness drive Food Hygiene Food Inspection Food Plaza food safety Indian Railways Kitchen Cleaning passenger safety Penalty Action Railneer railway administration Railway Food Quality Railway Inspection Railway Station Cleaning ranchi news Ranchi Railway Station Senior DCM Shuchi Singh Station Inspection किचन सफाई खाद्य जांच खानपान व्यवस्था जुर्माना कार्रवाई फूड प्लाजा फूड सेफ्टी फूड हाइजीन भारतीय रेल भारतीय रेलवे यात्री सुरक्षा रांची खबरें रांची रेलवे स्टेशन रेलनीर रेलवे निरीक्षण रेलवे प्रशासन रेलवे फूड क्वालिटी रेलवे स्टेशन सफाई सफाई अभियान सीनियर डीसीएम शुचि सिंह स्टेशन जांच
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleरक्सौल में नेपाल बॉर्डर पर इराकी नागरिक गिरफ्तार, अवैध प्रवेश की कोशिश नाकाम
    Next Article भ्रष्टाचार के खिलाफ SVU ने जारी किया हेल्पलाइन नंबर

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड : पूर्व मंत्री विमला प्रधान का निधन, 69 साल की उम्र में ली अंतिम सांस

    September 18, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड : पेयजल योजनाओं की खामियां पकड़ने में IIT और विश्वविद्यालय की मदद लेगा विभाग

    September 18, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    इन डिटेल : बार-बार कोर्ट जाने से मिल सकती है राहत, झारखंड में 1 अक्टूबर से शुरू होगा Mediation अभियान

    September 18, 2026
    जेपीएससी / जेएसएससी

    जेएसएससी सीजीएल भर्ती विवाद : झारखंड सरकार ने हाईकोर्ट में दाखिल किया जवाबी हलफनामा, कहा- ‘नींव ही दूषित, पूरी परीक्षा रद्द करना ही विकल्प’

    September 18, 2026
    क्राइम

    झारखंड : फर्जी नंबर प्लेट लगाकर बेचते थे चोरी की बाइक,अंतरराज्यीय गिरोह के 8 सदस्य गिरफ्तार

    September 18, 2026
    जेपीएससी / जेएसएससी

    JSSC-CGL विवाद: SIT जांच की निगरानी करेंगे जस्टिस गौतम कुमार चौधरी, HC ने कहा- ‘समन का मतलब दोषी होना नहीं’

    September 18, 2026
    Latest Posts

    झारखंड : पूर्व मंत्री विमला प्रधान का निधन, 69 साल की उम्र में ली अंतिम सांस

    September 18, 2026

    पश्चिम बंगाल: नंदीग्राम में बड़ा सियासी ट्विस्ट, ममता के समर्थन के कुछ घंटे बाद कांग्रेस उम्मीदवार गिरफ्तार

    September 18, 2026

    झारखंड : पेयजल योजनाओं की खामियां पकड़ने में IIT और विश्वविद्यालय की मदद लेगा विभाग

    September 18, 2026

    पश्चिम बंगाल : TMC चुनाव चिन्ह पर रोक, ममता को फुटबॉल खिलाड़ी तो बागी गुट को मिला लिफाफा

    September 18, 2026

    बिहारः एमएलसी चुनाव को लेकर जदयू में घमासान, अनंत सिंह के निशाने पर नीरज कुमार, जानिये पूरा मामला

    September 18, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.