Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»प्राथमिक शिक्षा निदेशालय ने जारी किया निर्देश, अनियमित प्रतिनियुक्त शिक्षकों की रद्द करें प्रतिनियुक्ति
    झारखंड

    प्राथमिक शिक्षा निदेशालय ने जारी किया निर्देश, अनियमित प्रतिनियुक्त शिक्षकों की रद्द करें प्रतिनियुक्ति

    Team JoharBy Team JoharMay 20, 2020No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Joharlive Team

    रांची। प्राथमिक शिक्षा निदेशालय के निदेशक आदित्य कुमार आनंद ने राज्य के सभी जिला शिक्षा अधीक्षकों को एक निर्देश जारी किया है। इस निर्देश के तहत अनियमित रूप से प्रतिनियुक्त शिक्षकों की प्रतिनियुक्ति रद्द करने का आदेश जारी हुआ है।

    जिले में गलत तरीके से शिक्षकों की प्रतिनियुक्ति रोकने के उद्देश्य को लेकर सभी जिला शिक्षा अधीक्षकों को प्राथमिक शिक्षा निदेशालय ने एक निर्देश जारी किया है। इस निर्देश के तहत कहा गया है कि शिक्षकों की प्रतिनियुक्ति केवल कार्यरत शिक्षक प्रशिक्षक विभिन्न विद्यालयों में ही हो, न कि अन्य कार्यों के लिए।

    अगर किसी भी शिक्षक की प्रतिनियुक्ति अन्य कामों के लिए की जाती है, तो ऐसे शिक्षा अधीक्षकों पर कार्रवाई की जाएगी। गौरतलब है कि लगातार यह शिकायत मिल रही थी कि राज्य के प्राथमिक शिक्षकों की नियुक्ति विभिन्न सरकारी कामों के लिए की जा रही है। वह भी अनियमित रूप से। ऐसे अनियमित प्रतिनियुक्त शिक्षकों की प्रतिनियुक्ति रद्द करने को लेकर ही यह आदेश जारी किया गया है. इस तरीके से अनियमित रूप से प्रतिनियुक्त शिक्षकों के वेतन भुगतान पर भी प्रभाव पड़ेगा और तमाम तरह की निकासी को भी शिक्षा अधीक्षकों को जवाब देना होगा।

    इस पत्र में कहा गया है कि शिक्षकों को गैर शैक्षणिक कार्य से मुक्त रखा जाए। जिससे कि शिक्षक ध्यान देकर विद्यार्थियों को पठन-पाठन करा सके। लगातार ऐसी सूचना मिल रही थी कि प्रावधानों का उल्लंघन करते हुए शिक्षकों को जिला के अन्य विद्यालय, अन्य जिले के विद्यालय में प्रतिनियुक्त सक्षम प्राधिकार के अनुमति के बिना की जा रही है। निदेशालय के संज्ञान में यह भी आया है कि शिक्षकों की दीर्घकालीन प्रतिनियुक्ति अन्य प्रशासनिक कार्यालय कार्यों के लिए भी की जा रही है और ऐसी अनियमितता वाले कार्यों में संलिप्त पदाधिकारियों पर कार्रवाई भी की जाएगी, जिसकी जांच की जा रही है।

    #Jharkhand News Latest news Online news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleबिहार में 54 पॉजिटिव, संक्रमितों की संख्या बढ़कर 1573
    Next Article लॉकडाउन का असर: देवघर एम्स निर्माण कार्य के लिए नहीं मिल रहे मजदूर, काम प्रभावित

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    रामगढ़: स्पंज-आयरन फैक्ट्री में भीषण ब्लास्ट: 3 इंजीनियरों की जलकर मौत, एक मजदूर गंभीर

    August 22, 2026
    क्राइम

    झारखण्ड: हजारीबाग में राहुल दुबे गैंग के साथ पुलिस की मुठभेड़, दो अपराधी को लगी गोली

    August 22, 2026
    JPSC / JSSC

    जेपीएससी की सीआईडी जांच नहीं होती, तो क्या सामने आता सीजीएल पेपर लीक का सच?

    August 22, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    जेएसएससी-सीजीएल अनियमितता की जांच तेज, सीआईडी की एसआईटी ने आम लोगों से मांगी अहम जानकारी

    August 21, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड: गिरिडीह में मुख्यमंत्री हेमंत का पुतला फूंकने पहुंचे छात्रों से मारपीट, JMM कार्यकर्ताओं ने दौड़ा-दौड़ाकर पीटा

    August 21, 2026
    क्राइम

    झारखंड: सिमडेगा पुलिस को मिले 15 नए पेट्रोलिंग वाहन, अब 30 वाहनों से होगी गश्ती

    August 21, 2026
    Latest Posts

    हरिशंकर परसाई : एक लेखक जिसने व्यंग्य की कलम से समाज का आईना दिखाया

    August 22, 2026

    रामगढ़: स्पंज-आयरन फैक्ट्री में भीषण ब्लास्ट: 3 इंजीनियरों की जलकर मौत, एक मजदूर गंभीर

    August 22, 2026

    झारखण्ड: हजारीबाग में राहुल दुबे गैंग के साथ पुलिस की मुठभेड़, दो अपराधी को लगी गोली

    August 22, 2026

    जेपीएससी की सीआईडी जांच नहीं होती, तो क्या सामने आता सीजीएल पेपर लीक का सच?

    August 22, 2026

    जेएसएससी-सीजीएल अनियमितता की जांच तेज, सीआईडी की एसआईटी ने आम लोगों से मांगी अहम जानकारी

    August 21, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.