Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    12 Sep, 2025 ♦ 2:01 PM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»झारखंड»डिनोबली स्कूल के छात्र की मौत, पुलिस ने शुरू की जाँच; CCTV फुटेज खंगाला
    झारखंड

    डिनोबली स्कूल के छात्र की मौत, पुलिस ने शुरू की जाँच; CCTV फुटेज खंगाला

    Team JoharBy Team JoharMarch 23, 2022No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    धनबाद : सिंदरी स्थित डिनोबली स्कूल में बुधवार को सनसनीखेज मामला सामने आया है। स्कूल के कक्षा दसवीं में पढ़ने वाले छात्र अश्मित आकाश की मौत हो गई है। स्कूल प्रबंधन का कहना है कि बच्चा पूरी क्लास के सामने अचानक बेहोश हो गया। परिजनों को सूचना देने के बाद बच्चे को प्राथमिक इलाज के लिए भेजा गया। स्कूल में प्राथमिक उपचार के बाद छात्र को धनबाद के सरकारी मेडिकल कालेज SNMMCH लाया गया। जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।

    घटना से स्कूल प्रबंधन और अभिभावक स्तब्ध हैं। अभिभावकों की तरफ बताया जा रहा है कि छात्र के साथ मारपीट हुई है। कुछ लोगों ने लड़के के पिता को बताया कि सहपाठियों के बीच बेंच पर बैठने को लेकर मारपीट में हुई। इसमें सहपाठियों ने मिलकर छात्र को इतनी बुरी तरह मारा कि उसकी मौत हो गई। बच्चे के हृदय के पास वार किया गया। इसमें उसकी आंखों के आगे अंधेरा छा गया। पैर कांपने लगे। थोड़ी देर में वह बेहोश हो गया। इसके बाद छात्र ने दम तोड़ दिया। घटना के बाद स्कूल पहुंची पुलिस अलग-अलग जगहों पर लगी CCTV फुटेज खंगाल रही है। स्कूल के शिक्षकों व प्राचार्य से घटना के बारे में जानकारी ली गई है।

    छात्र की हालात खराब होने के बाद स्कूल प्रबंधन ने परिजनों को सूचना दी। अभिभावक पहले स्कूल पहुंचे। इस दौरान छात्र को गंभीर अवस्था में शहीद निर्मल महतो मेमोरियल कॉलेज एवं अस्पताल के इमरजेंसी विभाग में लाया गया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है। काफी संख्या में परिजनों के परिचित इमरजेंसी में पहुंचे हुए हैं।

    मृत छात्र के पिता प्रफुल्ल कुमार ने बताया कि मौत का स्पष्ट कारण पता नहीं चल पा रहा है। स्कूल के कुछ छात्रों ने बताया कि मेरे बेटे के साथ मारपीट हुई। वहीं स्कूल की टीचर ने पहले कहा कि दो लड़कों के बीच विवाद को देखकर आपका बेटा बेहोश हो गया। पिता ने कहा कि यह घटना स्कूल की लापरवाही से हुई। कुछ छात्रों ने ही बताया कि साथ पढ़ने वाले कुछ लोग मेरे बेटे को परेशान कर रहे थे। उसके साथ मारपीट की गई थी। आज भी मेरा बेटा स्कूल नहीं जाना चाह रहा था।

    लेकिन फिर एकाएक मन हुआ और वह स्कूल चला गया। स्कूल जाने के बाद यह घटना हो गई। उन्होंने आरोप लगाया कि मेरे बेटे की हत्या कर दी गई है। उसमें जो भी दोषी हैं। उस पर कार्रवाई होनी चाहिए। परिवार ने बताया कि बेटा आठ बजे स्कूल गया। दोपहर 11 बजे स्कूल का फोन आया। स्कूल पहुंचकर देखा तो बेटा बेहोश पड़ा था। स्कूल ने सही समय पर इलाज भी नहीं कराया। छात्र का परिवार मूलरूप से ओड़िशा का रहने वाला है। पिता एलआइसी के एजेंट हैं।

    स्कूल प्रबंधन ने कहा,कर रहे जांच
    स्कूल प्रबंधक माइकल फर्नांडिस ने दावा किया कि घटना की जांच की जा रही है। अब तक कुछ भी साफ नहीं हो सका है। स्कूल के शिक्षकों ने पुलिस को बयान दिया है कि बच्चे की तबीयत अचानक खराब हुई। महज पांच मिनट के अंदर वह बेहोश हो गया। इसके बाद उसे इलाज के लिए भेजा गया। इसमें उसकी मौत हो गई। प्राचार्य चंद्रशेखर फ्रांसिस ने कहा कि बीमारी से छात्र की मौत हुई है। बताया कि बच्चा लंच कर जैसे ही उठा। इसके बाद वह जमीन पर गिर गया।

    Jharkhand news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous ArticleBREAKING: बिहार के पूर्व मंत्री आरके राणा की इलाज के दौरान मौत, चिकित्सकों ने बेहतर इलाज के लिए एम्स रेफर किया था
    Next Article नाले में मिट्टी के मलबे के नीचे दबकर 22 वर्षीय सौरभ कोल की मौत, दो बच्चों की जान बचाने के लिए नाले में कूदा था

    Related Posts

    झारखंड

    झारखंड रोलर स्केटिंग एसोसिएशन ने रांची में खिलाड़ियों का किया सम्मान

    September 12, 2025
    झारखंड

    पाकुड़ में दिनदहाड़े लूट, हथियारबंद लुटेरों ने CSP संचालक से लूटे 2.95 लाख

    September 12, 2025
    जोहार ब्रेकिंग

    दोनों पांव से मजबूर बेटे के लिए दर-दर भटक रहे थे जामुन दास, ‘फरिश्ता’ बन आये शमशेर आलम… जानें कैसे

    September 12, 2025
    Latest Posts

    फिर खुलेगा माता का द्वार, 14 सितंबर से शुरू हो सकती है वैष्णो देवी यात्रा

    September 12, 2025

    झारखंड रोलर स्केटिंग एसोसिएशन ने रांची में खिलाड़ियों का किया सम्मान

    September 12, 2025

    दिल्ली हाईकोर्ट को बम से उड़ा देने की मिली धमकी, साइबर सेल ने शुरु की जांच

    September 12, 2025

    पाकुड़ में दिनदहाड़े लूट, हथियारबंद लुटेरों ने CSP संचालक से लूटे 2.95 लाख

    September 12, 2025

    दोनों पांव से मजबूर बेटे के लिए दर-दर भटक रहे थे जामुन दास, ‘फरिश्ता’ बन आये शमशेर आलम… जानें कैसे

    September 12, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.