Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    4 Oct, 2025 ♦ 8:14 PM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»झारखंड»जमशेदपुर»डिमना लेक हादसा : एक किशोर की मिली लाश, दूसरे की तलाश जारी
    जमशेदपुर

    डिमना लेक हादसा : एक किशोर की मिली लाश, दूसरे की तलाश जारी

    Bhumi SharmaBy Bhumi SharmaMay 20, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    जमशेदपुर: जमशेदपुर बोडाम थाना क्षेत्र स्थित डिमना लेक में सोमवार शाम एक दर्दनाक हादसा सामने आया, जिसने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया। मानगो के रहने वाले दो किशोर “नितिन गोराई” और “प्रतीक” , जो अपने 4–5 साथियों के साथ घूमने आए थे, नहाने के दौरान गहरे पानी में चले गए और देखते ही देखते डूब गए।

    इस हादसे को लगभग 20 घंटे बीत चुके हैं। रेस्क्यू टीमों द्वारा लगातार तलाशी अभियान चलाया जा रहा है। अब तक मिली जानकारी के अनुसार, डूबे दो किशोरों में से एक का शव बरामद कर लिया गया है, जिसकी पहचान प्रतीक के रूप में की गई है। हालांकि, शव की आधिकारिक पुष्टि अब भी शेष है।

    दूसरे किशोर, नितिन गोराई की तलाश जारी है। प्रशासन, सिविल डिफेंस, और प्रशिक्षित गोताखोरों की मदद से तलाशी अभियान तेज़ी से चलाया जा रहा है।

    मौके पर मज़हरुल बारी भी मौजूद रहे, जो अपने बहादुरीपूर्ण रेस्क्यू अभियानों के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने अब तक 450 से अधिक रेस्क्यू ऑपरेशनों को सफलतापूर्वक अंजाम दिया है।

    इससे पहले यह सूचना भी सामने आई थी कि एनडीआरएफ की टीम को भी इस तलाशी अभियान में शामिल होने के लिए बुलाया गया है ताकि तलाशी अभियान को और प्रभावी बनाया जा सके।

    घटनास्थल पर भारी भीड़ उमड़ पड़ी है। परिजनों के साथ-साथ बड़ी संख्या में स्थानीय लोग भी मौके पर मौजूद हैं, जो प्रशासन से राहत कार्य में और तेजी लाने की मांग कर रहे हैं।

    Also read: क्राइम कंट्रोल को लेकर रेस हुए SSP, फोर्स के साथ किया पैदल मार्च

    Also read: PMCH में यूट्यूबर मनीष कश्यप की हुई पिटाई, अस्पताल में मचा हड़कंप

    jamshedpur jharkhand Jharkhand news News news desk
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleमनीष कश्यप की बिगड़ी तबीयत, अस्पताल में भर्ती
    Next Article जामताड़ा रेलवे ट्रैक पर महिला का श’व मिलने से हड़कंप

    Related Posts

    जमशेदपुर

    पूर्वी सिंहभूम में ग्राम संपत्ति पोर्टल, QR कोड से मोबाइल पर सीधे मिलेगी विकास योजनाओं की जानकारी…

    October 4, 2025
    खेल

    रांची में 30 नवंबर को भारत-साउथ अफ्रीका वनडे मैच, क्रिकेट प्रेमियों में उत्साह

    October 4, 2025
    गिरिडीह

    मवेशी चोरी की कोशिश नाकाम, ग्रामीणों ने दो चोरों को पकड़ा

    October 4, 2025
    Latest Posts

    पूर्वी सिंहभूम में ग्राम संपत्ति पोर्टल, QR कोड से मोबाइल पर सीधे मिलेगी विकास योजनाओं की जानकारी…

    October 4, 2025

    उत्तर बिहार में नई हवाई सेवा, मुजफ्फरपुर एयरपोर्ट को मिली मंजूरी…

    October 4, 2025

    रांची में 30 नवंबर को भारत-साउथ अफ्रीका वनडे मैच, क्रिकेट प्रेमियों में उत्साह

    October 4, 2025

    BCCI ने किया ऑस्ट्रेलिया दौरे के लिए वनडे और टी20 टीम का ऐलान, शुभमन गिल बने वनडे कप्तान

    October 4, 2025

    मवेशी चोरी की कोशिश नाकाम, ग्रामीणों ने दो चोरों को पकड़ा

    October 4, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.