Dhanbad : धनबाद के बलियापुर पुलिस ने चोरी के छह अलग-अलग मामलों को सुलझाते हुए दो शातिर चोरों को गिरफ्तार किया है। इनके पास से लाखों रुपए के जेवरात, मोबाइल, लैपटॉप, इलेक्ट्रिक ड्रिल मशीन और अन्य चोरी की कई चीजें बरामद हुई हैं।
सिटी एसपी ऋत्विक श्रीवास्तव ने बताया कि यह मामला बलियापुर थाना क्षेत्र के आमटाल इलाके से जुड़ा है। 1 सितंबर 2025 की रात चंडी चरण चटर्जी के घर से चोरों ने नकद 50 हजार रुपए, सात-आठ सोने के गहने, मोबाइल, गाड़ी की चाबी, आधार कार्ड, वोटर कार्ड और अन्य कीमती सामान चोरी कर लिया था। इस मामले में बलियापुर थाने में FIR दर्ज की गई थी।
पुलिस टीम ने छापेमारी कर झरिया के बालुगदा के बादल महतो (23) और बेलगड़िया कॉलोनी के ललन मंडल उर्फ लाला (23) को गिरफ्तार किया। पूछताछ में दोनों ने आमटाल के साथ-साथ झरिया, बोरागढ़ और जोरापोखर थाना क्षेत्रों में हुई अन्य चोरी की घटनाओं में भी अपनी संलिप्तता स्वीकार की।

पुलिस के मुताबिक ये दोनों पेशेवर चोर हैं और इनके खिलाफ झरिया, जोरापोखर, तिसरा और बलियापुर थानों में कई आपराधिक मामले दर्ज हैं। गिरफ्तारियों के बाद कुल छह चोरी के मामले सुलझ गए हैं। पुलिस ने सभी चोरी की वस्तुएं जब्त कर आवश्यक कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।
Also Read : रांची प्रशासक ने छठ महापर्व की तैयारियों का लिया जायजा, दिए सुरक्षा और सफाई के निर्देश
Also Read : बिहार महागठबंधन के पोस्टर से हटाया गया जेएमएम का लोगो
Also Read : पाकिस्तान से हथियार मंगा रहे गैंगस्टर, सीएम कराएं उच्चस्तरीय जांच : बाबूलाल
Also Read : झारखंड में छठ महापर्व को लेकर सुरक्षा के कड़े इंतजाम, NDRF और प्रशासन अलर्ट
Also Read : SSP ने एक्टिव की शक्ति कमांडो और बाइक पेट्रोलिंग, चोरी व छेड़खानी पर कसेगी नकेल