धनबाद: धनबाद केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट एसोसिएशन ने सिटीजन मेडिकल सेंटर अस्पताल में शुक्रवार को धनबाद के नवनिर्वाचित सांसद ढुलू महतो का संगठन के अध्यक्ष ललित अग्रवाल द्वारा सम्मान किया गया. संगठन के अध्यक्ष ललित अग्रवाल ने सांसद से मांग रखी. उन्होंने कहा कि दवा व्यापार में सबसे बड़ी समस्या दवा दुकानदारों को ऑनलाइन फार्मेसी की बिक्री से हो रही है. उससे हम व्यापारियों को निजात दिलाया जाए. इसपर सांसद ने उन्हें विश्वास दिलाया कि जल्द से जल्द मैं आपलोगों को इस विषय पर केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री से मिलवाने का काम करूंगा. संगठन ने सांसद से धनबाद में एयरपोर्ट,फ्लाईओवर लाने की पहल करने के लिए धन्यवाद दिया. धनबाद केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट एसोसिएशन द्वारा सिटीजन मेडिकल सेंटर को एंबुलेंस दिया गया. सांसद और झारखंड केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट एसोसिएशन के महासचिव सुभाष मण्डल, सिटीजन मेडिकल सेंटर के डायरेक्टर डॉक्टर अभिषेक मिश्रा ने संयुक्त रूप से इसका लोकार्पण किया. मौके पर डॉक्टर शशांक शेखर, डॉक्टर पवन कुमार, ईशा रानी मिश्रा, वैशाली पटेल, ओमकार सिंह, रिंकू पाल, बिरजू महतो, संगठन के अध्यक्ष ललित अग्रवाल, सचिव धीरज दास, कोषाध्यक्ष विकास अग्रवाल, उपाध्यक्ष देवेन तिवारी, राजीव गोयल, सुनील पोद्दार, सुकांतो समेत अन्य मौजूद थे.
धनबाद केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट एसोसिएशन मिला ढुलू महतो से, दवाओं की आनलाइन बिक्री पर रोक लगाने की मांग

Follow on Facebook
Follow on X (Twitter)
Follow on Instagram
Follow on YouTube
Follow on WhatsApp
Follow on Telegram
AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
728x90
Learn More

