Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    30 Jun, 2025 ♦ 6:18 PM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»झारखंड»डायन बिसाही के संदेह में पति-पत्नी की कुल्हाड़ी से काट कर हत्या, आरोपी देवरानी ने आत्मसमर्पण किया
    झारखंड

    डायन बिसाही के संदेह में पति-पत्नी की कुल्हाड़ी से काट कर हत्या, आरोपी देवरानी ने आत्मसमर्पण किया

    Team JoharBy Team JoharApril 23, 2022No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    गुमला : सदान बुकमा निवासी लूदरा चीक बड़ाईक (65) व उसकी पत्नी फूलमइत देवी ( 62) की कुल्हाड़ी से काट कर हत्या कर दी गई है। वारदात को शुक्रवार की रात अंजाम दिया गया। घटना के बाद देवरानी सुमित्रा देवी रात में ही कुल्हाड़ी लेकर चैनपुर थाना पहुंच गई। पुलिस के समक्ष आत्मसमर्पण कर दिया। थाना जाने से पहले पूरे गांव के सामने सुमित्रा ने स्वीकार किया कि उसने ही पति-पत्नी की हत्या की है। पुलिस को भी सुमित्रा ने यह बताया कि उसने ही दोनों को मारा है। चैनपुर पुलिस ने पूछताछ के लिए सुमित्रा देवी के बेटे रविंद्र चीक बड़ाईक को पकड़कर थाना ले गई है।

    आरोपी सुमित्रा देवी की बेटी बीमार चल रही थी। सुमित्रा को शक था कि लूदरा चीक व उसकी पत्नी फूलमइत देवी ने उसकी बेटी के साथ जादू-टोना किया है। वह अपने अंध विश्वास में दोनों को डायन-बिसाही मानती थी। इस मामले को लेकर सुमित्रा ने पति-पत्नी को धमकाते हुए उसकी बच्ची को स्वस्थ करने को कहा था नहीं तो परिणाम भुगतने की धमकी दी थी। सुमित्रा की धमकी से परिवार भयभीत हो गया। ग्राम प्रधान से शिकायत की। जान की रक्षा की गुहार लगाई। मामले की गंभीरता को देखते हुए ग्राम प्रधान ने शुक्रवार को गांव में बैठक बुलाई। दोनों पक्षों को बैठक में बुलाया।

    ग्राम प्रधान ने जब सुमित्रा व उसके बेटे को समझाने का प्रयास किया तो दोनों ग्राम प्रधान से ही उलझ गए। उनके साथ धक्का मुक्की करने लगे। तब ग्राम प्रधान ने कह दिया कि यह मामला उनसे नहीं सुलझेगा, पुलिस ही इसे सुलझा पाएंगे। इसके बाद परिवार चैनपुर थाना गया। थाना में मौजूद पुलिस अधिकारियों को सारी बात बताई। जान बचाने की गुहार लगाई। पुलिस अधिकारी ने परिवार को मोबाइल नंबर दिया। कोई घटना होने पर सूचित करने को कहा। इसके बाद पति-पत्नी अपने घर चले गए। रात में खाना खाकर दोनों सोने गए। मौका पाकर आरोपी दोनों के कमरे में प्रवेश कर गए और बारी बारी से पति पत्नी की कुल्हाड़ी से काट कर हत्या कर दी गई।

    Jharkhand news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleकोकर बाजार में एक ब्यूटी पार्लर में चोरी, वारदात सीसीटीवी कैमरा में कैद
    Next Article बोकारो: बेरमो में कोयला खदान में चाल धंसी, एक की मौत

    Related Posts

    झारखंड

    JSSC-CGL पेपर लीक के ख्य आरोपी शशि भूषण दीक्षित की जमानत याचिका खारिज

    June 30, 2025
    जोहार ब्रेकिंग

    सिद्धो-कान्हू को JLKM ने दी श्रद्धांजलि, देवेंद्रनाथ बोले- संपदाओं को लूट रही राज्य सरकार

    June 30, 2025
    खूंटी

    सड़क हादसे में एक ही परिवार के तीन सदस्यों की मौ’त

    June 30, 2025
    Latest Posts

    हिमाचल की बारिश ने छीन ली 39 ज़िंदगियां, 129 सड़कें हुई बंद

    June 30, 2025

    JSSC-CGL पेपर लीक के ख्य आरोपी शशि भूषण दीक्षित की जमानत याचिका खारिज

    June 30, 2025

    सिद्धो-कान्हू को JLKM ने दी श्रद्धांजलि, देवेंद्रनाथ बोले- संपदाओं को लूट रही राज्य सरकार

    June 30, 2025

    सड़क हादसे में एक ही परिवार के तीन सदस्यों की मौ’त

    June 30, 2025

    बिहार में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 117 अधिकारियों का तबादला, 45 को Promotion

    June 30, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.