Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    5 Nov, 2025 ♦ 2:09 PM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»झारखंड»जमशेदपुर»जमशेदपुर में कार्तिक पूर्णिमा पर स्वर्णरेखा और खरखाई नदियों पर श्रद्धालुओं का सैलाब
    जमशेदपुर

    जमशेदपुर में कार्तिक पूर्णिमा पर स्वर्णरेखा और खरखाई नदियों पर श्रद्धालुओं का सैलाब

    Sneha KumariBy Sneha KumariNovember 5, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    कार्तिक पूर्णिमा
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Jamshedpur : कार्तिक पूर्णिमा के पावन अवसर पर जमशेदपुर में स्वर्णरेखा और खरखाई नदियों के घाटों पर आस्था और श्रद्धा का खास संगम देखने को मिला। सूर्योदय से पहले ही हजारों श्रद्धालु परिवार सहित घाटों पर पहुंच गए। साकची, भालुबासा, सोनारी, कदमा, सीतारामडेरा और बारी समेत आसपास के इलाके से लोग आए।

    श्रद्धालुओं ने भगवान श्रीहरि विष्णु और श्रीजगन्नाथ महाप्रभु की आराधना के साथ पवित्र स्नान किया। सुबह का समय ‘हरि-हरि बोल’ और ‘जय श्रीहरि’ के उद्घोष से गूंज उठा और पूरा शहर भक्तिमय माहौल में डूब गया।

    स्नान के बाद श्रद्धालुओं ने व्रत-पूजा की और भगवान विष्णु की विशेष आराधना कर मोक्ष की कामना की। पवित्र स्नान के बाद लोगों ने अन्न, कपड़े और दक्षिणा का दान किया। महिलाओं ने दीपदान कर परिवार की सुख-शांति और समृद्धि की प्रार्थना की। कई घाटों पर जल में दीप प्रवाहित किए गए, जिससे नदी तट दीपमालाओं से जगमगा उठे।

    इस अवसर पर सामाजिक संस्थाओं ने भी सेवा की। श्रद्धालुओं को चाय, प्रसाद और पीने का पानी उपलब्ध कराया गया। युवाओं ने वृद्ध और महिलाओं को स्नान व पूजा में मदद की, जबकि स्वयंसेवी संगठनों ने घाटों की सफाई में भाग लिया।

    प्रशासन ने सुरक्षा और स्वच्छता का विशेष इंतजाम किया। घाटों पर पुलिस, होमगार्ड, महिला सुरक्षा कर्मी और एनडीआरएफ की टीमें तैनात रहीं। नगर निगम ने घाटों पर साफ-सफाई और प्रकाश व्यवस्था सुनिश्चित की।

    धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, कार्तिक पूर्णिमा के दिन भगवान श्रीहरि विष्णु ने मत्स्य अवतार धारण किया था। इस दिन स्नान, दान और दीपदान से पापों का नाश होता है और विशेष पुण्य की प्राप्ति होती है। श्रद्धा, सेवा और भक्ति के इस संगम से बुधवार को पूरा जमशेदपुर आस्था के रंग में रंगा रहा।

    आस्था कार्तिक पूर्णिमा खरखाई नदी घाट जमशेदपुर दान पुण्य दीपदान नगर निगम पवित्र स्नान पूजा अर्चना प्रशासन भक्तिमय वातावरण भगवान विष्णु व्रत श्रद्धालु श्रीजगन्नाथ सफाई सामाजिक सेवा सुरक्षा स्वर्णरेखा नदी
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleपटना में मतदाताओं को प्रोत्साहित करने के लिए विशेष पहल, रैपिडो और सिनेमाहॉल देंगे छूट
    Next Article मुंगेर विधानसभा चुनाव से पहले बड़ा राजनीतिक उलटफेर, जन सुराज पार्टी के संजय कुमार सिंह भाजपा में शामिल

    Related Posts

    झारखंड

    राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने गुरु नानक देव जी के प्रकाशोत्सव पर स्कूल में मत्था टेका

    November 5, 2025
    झारखंड

    रामगढ़ में नई मारुति कार में अचानक लगी आ’ग

    November 5, 2025
    झारखंड

    विवाहिता की संदिग्ध मौ’त, मायके पक्ष ने ससुरालवालों पर लगाया ह’त्या का आरोप

    November 5, 2025
    Latest Posts

    राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने गुरु नानक देव जी के प्रकाशोत्सव पर स्कूल में मत्था टेका

    November 5, 2025

    रामगढ़ में नई मारुति कार में अचानक लगी आ’ग

    November 5, 2025

    विवाहिता की संदिग्ध मौ’त, मायके पक्ष ने ससुरालवालों पर लगाया ह’त्या का आरोप

    November 5, 2025

    गिरिडीह इको पार्क का होगा और विकास, जापान सरकार करेगी मदद

    November 5, 2025

    पीरपैंती विधायक ललन कुमार ने छोड़ी बीजेपी, राजद में हुए शामिल

    November 5, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.