Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»जामताड़ा में विकास कार्यों की समीक्षा, DC ने पेश की एक माह की प्रगति रिपोर्ट
    झारखंड

    जामताड़ा में विकास कार्यों की समीक्षा, DC ने पेश की एक माह की प्रगति रिपोर्ट

    Team JoharBy Team JoharSeptember 26, 2025Updated:September 26, 2025No Comments2 Mins Read4
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    DC
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Jamtara (Rajiv jha):  समाहरणालय सभागार में आयोजित मासिक प्रेस वार्ता के दौरान DC रवि आनंद ने जिले में बीते एक माह के दौरान विभिन्न विभागों द्वारा किए गए विकास कार्यों की जानकारी साझा की। उन्होंने स्वास्थ्य, शिक्षा, मनरेगा, राजस्व, आपदा प्रबंधन, सामाजिक सुरक्षा, जल जीवन मिशन, कृषि, पशुपालन, नगर निकाय, आधार, उत्पाद, परिवहन, उद्योग, पंचायत, ग्रामीण कार्य विभाग सहित कई अन्य विभागों की प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत की।

    DC ने बताया कि सभी विभागों को विकास योजनाएं समय पर पूरा करने का निर्देश दिया गया है और अब तक कई योजनाओं को सफलतापूर्वक पूर्ण किया जा चुका है।

    पुलिस विभाग की उपलब्धियों की जानकारी देते हुए एसपी राजकुमार मेहता ने बताया कि बीते माह 9 थानों में 19 मामलों में 21 अभियुक्तों की गिरफ्तारी हुई। अवैध शराब के खिलाफ कार्रवाई करते हुए अंग्रेजी, बीयर और देसी शराब जब्त की गई। अवैध बालू उठाव को लेकर दो मामले दर्ज हुए तथा 6 ट्रैक्टर और 480 सीएफटी बालू जब्त किया गया।

    साइबर थाना ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 20 मोबाइल, 398 फर्जी सिम कार्ड, 18 एटीएम कार्ड, दो बाइक, और ₹10.51 लाख नकद बरामद किए।

    यातायात व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए चलाए गए अभियान में 213 वाहनों से ₹2.47 लाख जुर्माना वसूला गया।

    प्रेस वार्ता के दौरान पत्रकारों ने नाला थाना क्षेत्र के रूणाकूड़ा घाट में स्टॉक लाइसेंस के नाम पर अवैध बालू उठाव और सहायक आचार्य नियुक्ति में 28 विज्ञान और गणित शिक्षकों के वंचित होने की शिकायत उठाई, जिस पर उपायुक्त और एसपी ने जांच कर उचित कार्रवाई का भरोसा दिलाया। इस मौके पर उप विकास आयुक्त रंजीत कुमार, आईटीडीए निदेशक जुगनू मिंज समेत कई अधिकारी उपस्थित थे।

     

    अवैध बालू उठाव आधार कार्ड उत्पाद विभाग उपायुक्त रवि आनंद एसपी राजकुमार मेहता कृषि विभाग ग्रामीण कार्य विभाग जल जीवन मिशन जामताड़ा नगर पंचायत जामताड़ा नगर परिषद मिहिजाम पत्रकार वार्ता पथ प्रमंडल पशुपालन विभाग पुलिस विभाग बाल संरक्षण मनरेगा मासिक प्रेस वार्ता यातायात अभियान लघु सिंचाई विकास कार्य विकास समीक्षा शिक्षा विभाग सड़क दुर्घटना सरकारी योजनाएं सहकारिता विभाग साइबर क्राइम सामाजिक सुरक्षा स्वास्थ्य विभाग
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous ArticleBREAKING : झारखंड में 8 वन सेवा अधिकारी का तबादला, सूची जारी
    Next Article गिरिडीह में ट्रक और सवारी वाहन की टक्कर, तीन मजदूरों की मौ’त

    Related Posts

    झारखंड

    बच्चों के पुनर्वास से लेकर उनके अधिकारों तक, CWC सदस्यों को दिया गया प्रशिक्षण

    October 28, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड में 7 साल में करीब तीन गुनी हुईं एमबीबीएस सीटें, 580 से बढ़कर 1,650 पहुंचीं

    October 28, 2026
    क्राइम

    जोहार लाइव इंवेस्टिगेशन भाग-2: कोई कबाड़ी खरीद रहा, कोई है दर्जी, तो कोई बना जमीन कारोबारी, पड़ताल अल-कायदा इन इंडियन सब कॉन्टिनेंट के 44 संदिग्ध, आरोपी व जेल में बंद तथाकथित आतंकियों की

    October 28, 2026
    क्राइम

    झारखंड : JTET से पहले सिमडेगा में पुलिस का सर्च ऑपरेशन, होटल-लॉज की हुई जांच

    October 28, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    Johar Live Impact: सहायक कारापाल अभ्यर्थियों को राहत, शारीरिक परीक्षा की तारीख बदली, तैयारी के लिए मिला अतिरिक्त समय

    October 28, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    रांची में अड्डेबाजी, खुले में शराबखोरी और नशे पर सख्ती की तैयारी, SSP ने दिए कार्रवाई के निर्देश

    October 28, 2026
    Latest Posts

    वॉर इंजरी पेंशन पर केंद्र की नहीं चली, सुप्रीम कोर्ट ने पूर्व सैनिक के हक में सुनाया फैसला

    October 28, 2026

    झारखंड : चतरा पुलिस ने जब्त की 164 किलो गांजा, तस्करी वाला लग्जरी कार बरामद; तीन आरोपी फरार

    October 28, 2026

    बच्चों के पुनर्वास से लेकर उनके अधिकारों तक, CWC सदस्यों को दिया गया प्रशिक्षण

    October 28, 2026

    झारखंड में 7 साल में करीब तीन गुनी हुईं एमबीबीएस सीटें, 580 से बढ़कर 1,650 पहुंचीं

    October 28, 2026

    जोहार लाइव इंवेस्टिगेशन भाग-2: कोई कबाड़ी खरीद रहा, कोई है दर्जी, तो कोई बना जमीन कारोबारी, पड़ताल अल-कायदा इन इंडियन सब कॉन्टिनेंट के 44 संदिग्ध, आरोपी व जेल में बंद तथाकथित आतंकियों की

    October 28, 2026

    Powered by Feralvoice.

    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.