पाकुड़: जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त मृत्युंजय कुमार वर्णवाल और पुलिस अधीक्षक प्रभात कुमार ने अंतरराज्यीय चेकपोस्ट का औचक निरीक्षण किया. इस दौरान चेकपोस्ट में प्रतिनियुक्त दंडाधिकारी को सभी वाहनों की जांच करने एवं वाहन जांच पंजी का सही से संधारण करने का निर्देश दिया. बता दें कि अगामी लोकसभा चुनाव के निमित्त जिले के विभिन्न चौक–चौराहों, चेकपोस्ट पर तैनात मजिस्ट्रेट एवं पुलिस बल द्वारा छोटे–बड़े वाहनों की जांच की जा रही है. इसी क्रम में गुरुवार की देर शाम को जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त मृत्युंजय कुमार और पुलिस अधीक्षक प्रभात कुमार ने अंतरराज्यीय चेकपोस्ट चांदपुर एवं पत्थरघटा का औचक निरीक्षण किया. इस दौरान उपायुक्त ने प्रतिनियुक्त मजिस्ट्रेट एवं पुलिस बल के वाहन जांच पंजी की जांच की. साथ ही उन्हें चुनाव आयोग के दिशा-निर्देश से अवगत कराया. उन्होंने कहा कि छोटे-बड़े सभी वाहनों की जांच करें. अगर कोई आपत्ति जनक सामग्री व राशि पाई जाती है, तो जब्ती की कार्रवाई करते हुए अविलंब जिला प्रशासन को उसकी सूचना दें. साथ ही वाहन जांच पंजी का भी सही से संधारण करें. वहीं निरीक्षण के दौरान उपायुक्त मृत्युंजय कुमार वर्णवाल, पुलिस अधीक्षक प्रभात कुमार, विशेष कार्य पदाधिकारी विकास कुमार त्रिवेदी और जिला जनसंपर्क पदाधिकारी राहुल कुमार समेत अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे.
वाहनों में आपत्ति जनक सामग्री पाए जाने पर करें कार्रवाई : उपायुक्त

Follow on Facebook
Follow on X (Twitter)
Follow on Instagram
Follow on YouTube
Follow on WhatsApp
Follow on Telegram
AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
728x90
Learn More

