Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Home»झारखंड»कोविड-19 वैक्सीनेशन के प्रबंधन को लेकर उपायुक्त छवि रंजन ने की बैठक, अस्पतालों से डेटा बेस कलेक्ट करने का दिया निर्देश
    झारखंड

    कोविड-19 वैक्सीनेशन के प्रबंधन को लेकर उपायुक्त छवि रंजन ने की बैठक, अस्पतालों से डेटा बेस कलेक्ट करने का दिया निर्देश

    Team JoharBy Team JoharDecember 3, 2020No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Joharlive Team

    रांची। गुरुवार को उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी छवि रंजन की अध्यक्षता में कोविड-19 के रोकथाम को लेकर वैक्सीनेशन के प्रबंधन से संबंधित डिस्टिक टास्क फोर्स की बैठक आयोजित की गई। समाहरणालय ब्लॉक ए स्थित उपायुक्त सभागार में आयोजित बैठक में अपर जिला दंडाधिकारी विधि व्यवस्था रांची, अनुमंडल पदाधिकारी सदर रांची, अनुमंडल पदाधिकारी बुंड,  सिविल सर्जन रांची, प्रोजेक्ट डायरेक्टर आईटीडीए, ओएसडी कोविड-19 सह उप निर्वाचन पदाधिकारी रांची, जिला पंचायती राज पदाधिकारी एवं अन्य संबंधित पदाधिकारी उपस्थित थे।
    बैठक में सबसे पहले कोविड-19 वैक्सीनेशन के लिए स्वास्थ्यकर्मियों का डाटाबेस तैयार करने की समीक्षा की गयी। उपायुक्त छवि रंजन ने कहा कि जिन सरकारी/गैर सरकारी अस्पतालों से फ्रंट लाइन वर्कर, डॉक्टर्स और स्वास्थ्यकर्मियों का डेटा बेस प्राप्त नहीं हुआ है, उनसे 2-3 दिनों के अंदर डाटाबेस प्राप्त करें। उन्होंने छूटे हुए अस्पतालों से डेटा बेस कलेक्शन के लिए सुपरवाइजर प्रतिनियुक्त करने का निदेश सिविल सर्जन को दिया।
    बैठक में उपायुक्त ने कोल्ड चेन मैनेजमेंट, डाटा बेस संधारण तथा अन्य महत्वपूर्ण आंकड़ों के संधारण की समीक्षा करते हुए सिविल सर्जन को आवश्यक दिशा निदेश दिये। उन्होंने कहा कि कोल्ड चेन मैनेजमेंट को लेकर जारी दिशा-निर्देश के तहत व्यवस्था की जानी है।
    वैक्सीनेशन प्वाईंट में आवश्यक व्यवस्था एवं उपकरण जैसे-आईएलआर, डीप फ्रीजर, कोल्ड चेन हैंडलर, वैक्सीनेटर आदि की पीएचसी/सीएचसी वार समीक्षा करते हुए उपायुक्त ने संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिये। उन्होंने तय मानकों के अनुसार उपकरणों के इंस्टालेशन के लिए टीम बनाकर रिपोर्ट तैयार करने का निदेश दिया। जिला प्रशासन रिपोर्ट की समीक्षा कर एनएचम और स्वास्थ्य विभाग को अवगत करायेगा।
    अनुमंडल पदाधिकारी रांची सदर और अनुमंडल पदाधिकारी बुण्डू को उपायुक्त द्वारा अपने-अपने क्षेत्र में वैक्सीनेशन से संबंधित आवश्यक तैयारी को दिशा निर्देश दिये।

    Jharkhand news Latest news Online news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleरांची में 202 दारोगा-जमादारों का तबादला, एसएसपी ने जारी किए आदेश
    Next Article विद्यालयों के स्वच्छ सर्वेक्षण का परिणाम जारी, सैंट जॉन हाई स्कूल को प्रथम, एमई स्कूल को मिला दूसरा स्थान

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    रामगढ़ पुलिस की डिजिटल स्ट्राइक, 1971 चार्जशीटेड अपराधियों की बनेगी ऑनलाइन प्रोफाइल

    July 4, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    श्रावणी मेला 2026 में VIP दर्शन पर रोक, क्या है झारखंड-बिहार का साझा रोडमैप

    July 4, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    “पादरी पास्टर का प्रवेश सख्त मना है”…  IRS निशा उरांव ने क्यों बताया ऐतिहासिक शुरुआत

    July 4, 2026
    Latest Posts

    रामगढ़ पुलिस की डिजिटल स्ट्राइक, 1971 चार्जशीटेड अपराधियों की बनेगी ऑनलाइन प्रोफाइल

    July 4, 2026

    श्रावणी मेला 2026 में VIP दर्शन पर रोक, क्या है झारखंड-बिहार का साझा रोडमैप

    July 4, 2026

    “पादरी पास्टर का प्रवेश सख्त मना है”…  IRS निशा उरांव ने क्यों बताया ऐतिहासिक शुरुआत

    July 4, 2026

    क्या अयोध्या के बाद अब बद्रीनाथ धाम में भी हो रही चढ़ावा चोरी?

    July 4, 2026

    झारखंड : आखिर देवघर में एक मुखिया के घर क्यों पहुंची इनकम टैक्स विभाग?

    July 4, 2026

    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.