उपायुक्त छवि रंजन ने रांचीवासियों से कोविड-19 का टीका लगवाने में सावधानी बरतने की अपील की है उन्होंने कहा है कि जिस टीके का पहला डोज ले चुके हैं वही टीका दूसरे डोज में भी लगवाएं. इसका विशेष ध्यान रखें. क्योंकि, अन्य राज्यों से वैक्सीन कॉकटेल की खबरें आ रही हैं जिसके अंतर्गत पहली डोज जिस टीके की ली गई है उस टीके की दूसरी डोज नहीं ली गई जिस कारण लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
उपायुक्तने कहा कि किसी भी स्थिति में अलग-अलग डोज न लें. पहला डोज अगर को-वैक्सीन का लिया है तो दूसरा डोज भी को-वैक्सीन का ही लें. अगर पहला डोज उन्होंने कोविशिल्ड का लिया है तो दूसरा डोज कोविशिल्ड का ही लगवाएं । उपायुक्त ने सिविल सर्जन और डीआरसीएचओ को भी इस संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए हैं. उन्होंने कहा है कि टीकाकरण का कार्य कर रहे सभी स्वास्थ्यकर्मी इस बात का विशेष ध्यान रखेंगे कि लाभार्थियों को पहले और दूसरे डोज में एक ही कंपनी का लगाया जाए. स्वास्थ्यकर्मी पूरी तरह से वैरिफिकेशन करने के उपरांत ही दूसरे डोज का टीका लगाना सुनिश्चित करेंगे जिससे वैक्सीन कॉकटेल का कोई भी मामला न आए।
© 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.
