Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»उपायुक्त व उपविकास आयुक्त ने सदर अस्पताल का किया औचक निरीक्षण, जानें क्या दिया निर्देश
    झारखंड

    उपायुक्त व उपविकास आयुक्त ने सदर अस्पताल का किया औचक निरीक्षण, जानें क्या दिया निर्देश

    Team JoharBy Team JoharSeptember 25, 2024No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    हजारीबाग : उपायुक्त नैंसी सहाय ने बुधवार शाम को सदर अस्पताल का औचक निरीक्षण किया. निरीक्षण के दौरान डीडीसी प्रेरणा दीक्षित भी मौजूद रहीं. उपायुक्त ने औचक निरीक्षण में अस्पताल के स्वास्थ्य सुविधाओं सहित अन्य व्यवस्थाओं का बारीकी से निरीक्षण किया. उन्होंने सदर अस्पताल के मेडिसीन,ओपीडी, महिला प्रसव कक्ष, शिशु वार्ड,स्किन विभाग, ईएनटी ओपीडी, क्लिनिकल पैथोलॉजी,स्पेशल न्यू बोर्न केयर यूनिट, इमरजेंसी वार्ड समेत गायनी ओटी का गहनता से निरीक्षण किया. उन्होंने सभी वार्डो में तय चिकित्सकों के समयवार रोस्टर ड्यूटी के अनुसार उपलब्धता की जानकारी ली तथा रोस्टर ड्यूटी को स्पष्ट हिंदी में अंकित करने का निर्देश दिया. उन्होंने मौके पर मौजूद अस्पताल प्रबंधक से बेहतर चिकित्सा सुविधा के लिए आवश्यक उपकरणों का आकलन कर उन सामग्रियों की सूची उपलब्ध कराने का निर्देश दिया. उपायुक्त ने कहा कि प्रशासन बेहतर स्वास्थ्य सुविधा बहाल करने के लिए हरसंभव मदद को तैयार है, डीएमएफटी मद से पूर्व में ही चिकित्सकों के गैप को भरने के प्रयास किए हैं जो आगे भी जारी रहेंगे. उन्होंने अस्पताल प्रबंधन को निर्देश देते हुए कहा कि जिला का प्रमुख अस्पताल होने के नाते दूर दराज के ग्रामीण बेहतर इलाज के लिए आते है. उन्हें उचित चिकित्सीय उपचार उपलब्ध कराए. शिशु वार्ड में बाह्य श्रोत से कार्यरत नर्स को आवश्यक प्रशिक्षण देकर उन्हे दक्ष करने का निर्देश दिया. उन्होंने साफ सफाई पर विशेष ध्यान देने को कहा. साथ ही सुरक्षा के दृष्टिकोण से शिशु केयर यूनिट के साथ साथ होम गार्ड के सुरक्षा कर्मियों को अपने स्थान पर तैनात रहने का निर्देश दिया. उन्होंने मेडिकल, सर्जिकल वार्ड का भ्रमण कर वहां दी जा रही व्यवस्था को देखा. उपायुक्त ने कहा कि सुरक्षा के अभाव में कई असामाजिक तत्वों द्वारा गलत कार्य किए जाने की सूचना प्राप्त हो रही है इसलिए प्राइवेट एजेंसी के गार्ड को तैनात करने का निर्देश दिया. इस दौरान डीडीसी प्रेरणा दीक्षित, सिविल सर्जन, अस्पताल प्रबंधक, चिकित्सक एवं अन्य कर्मी मौजूद रहे.

    उपायुक्त निरीक्षण सदर अस्पताल हजारीबाग
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleझारखंड सरकार ने 2 आईएएस अधिकारियों का किया तबादला, अधिसूचना जारी
    Next Article सीएम हेमंत ने असम के सीएम को लिखा पत्र, चाय जनजातियों को अनुसूचित जनजाति का दर्जा देने की मांग

    Related Posts

    क्राइम

    JSSC परीक्षा में कथित अनियमितता की जांच तेज, SIT ने 37 संदिग्धों से की पूछताछ

    August 20, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    जोहार लाइव एक्सक्लूसिव : जेएसएससी सीजीएल परीक्षा की जांच के लिए गठित एसआइटी का विस्तार, अब छह आइपीएस सहित 17 पुलिस अधिकारी करेंगे जांच

    August 20, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड गृह रक्षा वाहिनी में भर्ती: सफल अभ्यर्थियों के मूल दस्तावेजों का होगा सत्यापन, 24 अगस्त से शुरू होगी प्रक्रिया

    August 20, 2026
    क्राइम

    15 हजार रुपये रिश्वत लेते बंदगांव थाना प्रभारी गिरफ्तार, NDPS केस से नाम हटाने के लिए मांगे थे पैसे

    August 20, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    JPSC 11वीं-13वीं और फूड सेफ्टी नियुक्ति रद्द मामले पर हाईकोर्ट ने लगाई रोक

    August 20, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड : हजारीबाग में प्रशिक्षण ले रहे 43 अभ्यर्थियों ने छोड़ा ट्रेनिंग कैंप, जानें कौन-कौन हैं ये लोग

    August 20, 2026
    Latest Posts

    बिहार : मुजफ्फरपुर AK-47 बरामदगी मामले में NIA की बड़ी कार्रवाई, फरार आरोपी भैरव त्रिपाठी गिरफ्तार

    August 20, 2026

    JSSC परीक्षा में कथित अनियमितता की जांच तेज, SIT ने 37 संदिग्धों से की पूछताछ

    August 20, 2026

    जोहार लाइव एक्सक्लूसिव : जेएसएससी सीजीएल परीक्षा की जांच के लिए गठित एसआइटी का विस्तार, अब छह आइपीएस सहित 17 पुलिस अधिकारी करेंगे जांच

    August 20, 2026

    झारखंड गृह रक्षा वाहिनी में भर्ती: सफल अभ्यर्थियों के मूल दस्तावेजों का होगा सत्यापन, 24 अगस्त से शुरू होगी प्रक्रिया

    August 20, 2026

    15 हजार रुपये रिश्वत लेते बंदगांव थाना प्रभारी गिरफ्तार, NDPS केस से नाम हटाने के लिए मांगे थे पैसे

    August 20, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.