Patna : बिहार में चुनाव आयोग की वोटर लिस्ट रिवीजन (SIR) के बाद सियासी हलचल तेज हो गई है। पहले आरजेडी नेता तेजस्वी यादव पर दो वोटर आईडी रखने का मामला सामने आया था, अब उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा पर भी ऐसा ही आरोप लग रहा है।
बताया जा रहा है कि विजय सिन्हा का नाम दो विधानसभा क्षेत्रों – लखीसराय और पटना के बांकीपुर – दोनों में वोटर लिस्ट में दर्ज है। लखीसराय में उनके नाम से EPIC नंबर IAF3939337 और बांकीपुर में AFS0853341 है।
चुनाव आयोग ने कहा था कि डुप्लीकेट वोटरों के एक रिकॉर्ड को हटा दिया गया है, लेकिन विजय सिन्हा का नाम दोनों जगह मौजूद होने से विवाद फिर गहरा गया है। विपक्ष जांच की मांग कर रहा है।
भारतीय कानून के अनुसार, दो अलग-अलग निर्वाचन क्षेत्रों में वोटर ID रखना गैरकानूनी है और इसमें एक साल की सजा या जुर्माना हो सकता है। अब इस मुद्दे पर चुनाव आयोग की प्रतिक्रिया का इंतजार है।
Also Read : JSCA की पहली AGM आज, कई अहम प्रस्तावों पर होगा फैसला
Also Read : जमशेदपुर में बनेगा नया अंतरराज्यीय बस टर्मिनल, मिलेगी आधुनिक सुविधाएं
Also Read : जहानाबाद में जमीन रजिस्ट्री से पहले अब होगा भौतिक सत्यापन, हेराफेरी पर लगेगा लगाम
Also Read : Aaj Ka Rashifal, 10 August 2025 : जानें किस राशि का क्या है आज राशिफल