Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    12 Oct, 2025 ♦ 12:46 AM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»बिहार»डिप्टी CM ने रुद्राभिषेक कर श्रावणी मेले का किया भव्य उद्घाटन
    बिहार

    डिप्टी CM ने रुद्राभिषेक कर श्रावणी मेले का किया भव्य उद्घाटन

    Kajal KumariBy Kajal KumariJuly 11, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    श्रावणी
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Lakhisarai : लखीसराय के प्रसिद्ध इंद्रधनेश्वर महादेव मंदिर, अशोक धाम में श्रावण मास के पावन आरंभ के साथ ही श्रद्धा और भक्ति का अनुपम संगम देखने को मिला। इस मौके पर बिहार के डिप्टी CM विजय कुमार सिन्हा और परिवहन मंत्री शीला मंडल ने विधिवत रुद्राभिषेक कर श्रावणी मेले का भव्य उद्घाटन किया। इस अवसर पर जिलाधिकारी मिथिलेश मिश्रा, पुलिस अधीक्षक अजय कुमार सहित कई वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।

    उद्घाटन समारोह को संबोधित करते हुए डिप्टी CM विजय कुमार सिन्हा ने कहा, “सावन का महीना केवल धार्मिक आस्था का नहीं, बल्कि आत्मिक ऊर्जा और सामाजिक समरसता का भी प्रतीक है।” उन्होंने बाबा भोलेनाथ से बिहारवासियों के सुख-समृद्धि और राज्य के सर्वांगीण विकास की कामना की। श्री सिन्हा ने विश्वास जताया कि बाबा की कृपा से बिहार विकास के नए कीर्तिमान स्थापित करेगा।

    परिवहन मंत्री शीला मंडल ने श्रद्धालुओं को सावन की शुभकामनाएं देते हुए कहा, “हर वर्ष लाखों श्रद्धालु अशोक धाम पहुंचते हैं। इस बार उनकी सुविधा के लिए विशेष इंतजाम किए गए हैं।” उन्होंने आश्वासन दिया कि किसी भी श्रद्धालु को असुविधा न हो, इसका पूरा ध्यान रखा जा रहा है।

    जिला प्रशासन ने श्रावणी मेले के लिए सुरक्षा, स्वास्थ्य, पेयजल, शौचालय और ट्रैफिक प्रबंधन की पुख्ता व्यवस्था की है। मंदिर परिसर के भीतर और बाहर कई शिविर स्थापित किए गए हैं। भीड़ नियंत्रण के लिए पुलिस बल की तैनाती बढ़ाई गई है, ताकि आयोजन में किसी तरह की अव्यवस्था न हो।

    श्रावण मास की पहली सुबह से ही मंदिर परिसर ‘बोल बम’ के जयघोषों से गूंज उठा। हजारों श्रद्धालुओं ने बाबा भोलेनाथ को जलार्पण कर उनके दर्शन किए। यह मेला पूरे सावन महीने तक चलेगा, जिसमें देश के कोने-कोने से लाखों श्रद्धालुओं के आने की उम्मीद है। प्रशासन और श्रद्धालु मिलकर इस आयोजन को भक्ति, अनुशासन और दिव्यता के साथ सफल बनाने में जुटे हैं।

    Also Read : लालू-तेजस्वी के घर पहुंची किन्नरों की टोली, नवजात इराज को दिया आशीर्वाद

    Deputy CM inaugurated Shravani fair by performing Rudrabhishek डिप्टी CM ने रुद्राभिषेक कर श्रावणी मेले का किया भव्य उद्घाटन
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleगाद प्रबंधन नीति से मिलेगी बिहार को बाढ़ से राहत, गंगा-कोसी में जल्द शुरू होगा नियंत्रण अभियान
    Next Article राहुल सिंह गिरोह के छह अपराधी गिरफ्तार, टोरी साइडिंग पर फिर करने वाले थे हमला

    Related Posts

    बिहार

    चिराग पासवान की पार्टी ने NDA से की 26 सीटों की मांग, सियासी खींचतान बढ़ने की संभावना…

    October 11, 2025
    ट्रेंडिंग

    पवन सिंह नहीं लड़ेंगे बिहार विधानसभा चुनाव

    October 11, 2025
    बिहार

    पटना में छठ पूजा की तैयारी जोरों पर, 47 हजार से ज्यादा लाइटों से जगमगायेंगे घाट

    October 11, 2025
    Latest Posts

    स्वास्थ्य मंत्री के बेटे को भरना पड़ा ₹3650 का जुर्माना, चलती कार के सनरूफ वाला वीडियो हुआ था वायरल

    October 11, 2025

    बकाया पैसा वसूलने की खातिर किया गया था मासूम आरिश का अपहरण, एक गिरफ्तार

    October 11, 2025

    जमीन बेच कर पैसा भेज दिया था पहली पत्नी को, दूसरी पत्नी ने दे दी भयानक मौ’त, छह धराये

    October 11, 2025

    छठ पर्व की तैयारी में जुटा रांची नगर निगम, 74 तालाबों की समीक्षा हुई पूरी

    October 11, 2025

    गवर्नर ने शहीद महेंद्र लश्कर को दी श्रद्धांजलि, बोले- राष्ट्र की स्मृति में सदा अमर रहेगा उनका बलिदान

    October 11, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.