Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    8 Aug, 2025 ♦ 6:38 PM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»झारखंड»देवघर : जनता की समस्याओं का ससमय निराकरण करें : उपायुक्त
    झारखंड

    देवघर : जनता की समस्याओं का ससमय निराकरण करें : उपायुक्त

    Team JoharBy Team JoharMarch 17, 2020No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Joharlive Team

    देवघर। उपायुक्त नैंसी सहाय की अध्यक्षता में समाहरणालय सभागार में राजस्व एवं पेंशन से संबंधित विभिन्न विषयों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। समीक्षा के क्रम में उपायुक्त ने जिले में अंचलवार कितने ग्राम प्रधान, मूल रैयत के पद  स्वीकृत है, स्वीकृत पद के विरुद्ध कितने कार्यरत है साथ ही कितने पद रिक्त है, की सूची सभी अंचलाधिकारी अपने क्षेत्रों में ग्राम प्रधानों एवं मूल रैयतों के साथ बैठक कर जल्द से जल्द उपलब्ध कराने का निदेश दिया, ताकि जिला द्वारा राज्य को ग्राम प्रधान एवं मूल रैयतों के अंचलवाईज रिक्तियों की सूची उपलब्ध कराई जा सके। उपायुक्त ने पूर्व के बैठक में ग्राम प्रधानों को उपलब्ध कराए गए प्रधानी रसीद के संबंध में जानकारी ली कि किन-किन अंचलों से सूची आ चुकी है एवं जहां से अभी तक नही आ पाया है सभी को निदेश दिया कि जल्द-से-जल्द प्रधानी रसीद जमा कराए। बैठक के दौरान उन्होंने स्पष्ट शब्दों में सभी अंचलाधिकारी पूर्व वित्तिय वर्ष के जमा प्रधानी रसीद को जांच करने के उपरांत कोषागार में जमा कराए।
    इसके बलावे बैठक के दौरान उपायुक्त नैन्सी सहाय ने जमीनों के दाखिल-खारिज से संबंधित कार्यो की समीक्षा करते हुए नब्बे दिनों एवं तीस दिनों से अधिक दिनों से लंबित आवेदनों की जानकारी ली एवं सभी अंचलाधिकारी को निदेशित किया कि सभी आवेदनों को उचित कारणों के साथ ससमय समाधान करायें। साथ हीं वैसे आवेदन जिसमे कोई त्रुटि हो तो उनको भी उचित कारणों के साथ अस्वीकृत करे। इसके अलावे अवैध जमाबंदी के संबंध में उपायुक्त ने जानकारी दी कि सभी अंचलों में अवैध जमाबंदी के मामलों में सभी को नोटिस किया जा चुका है, सभी अंचलाधिकारी अभिलेख तैयार कर अनुमंडल कार्यालय में जमा कराए। उपायुक्त ने सभी अंचल के अंचलाधिकारी को निदेश दिया कि वैसे राजस्व निरीक्षक जिनकी प्रोन्नति पूर्व से बाकी है कि सूची उपलब्ध कराए जिला ताकि जिलां द्वारा उपरोक्त के प्रोन्नति हेतु अग्रेतर कार्यवाही की जा सके।

    • अंचल में पेंशन, पारिवारिक लाभ, एसीपी, एमएसीपी से संबंधित कार्यो को ना रखे लंबितः उपायुक्त

    उपायुक्त ने जिले में विभिन्न योजनाओं के तहत पेंशन प्राप्त करने वाले योग्य पेंशनधारियों की सत्यापित सूची को जिला में संबंधित कार्यालय को उपलब्ध कराए जाने के कार्यो के अद्यतन स्थिति से अवगत हुई एवं निदेश दिया कि शहरी क्षेत्र में अंचलाधिकारी को एवं ग्रामीण स्तर पर प्रखण्ड विकास पदाधिकारी को नोडल बनाया गया है। अतः आप सभी शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों से योग्य पेंशनधारियों की सूची का सत्तापन करते हुए दिनांक- 24-03-2020 तक जिला में उपलब्ध कराए। उपायुक्त वैसे पेंशनधारी जिन्हें पूर्व में पेंशन मिलता था परंतु किसी कारणवश अभी वर्तमान में पेंशन नही मिल पा रहा है वैसे लाभुकों पर विशेष ध्यान देने की बात कही।
    उपायुक्त ने निःशुल्क एवं सशुल्क वाले भूमि हस्तांतरण तथा राजस्व संग्रहण के कार्यो से अवगत हुई एवं संबंधित अधिकारियों को राजस्व संग्रहण में वृद्धि हेतु उचित दिशा निर्देश दिया।
    उपायुक्त ने बैठक के माध्यम से सभी अंचलाधिकारी को निदेशीत किया कि जनता दरबार मे प्रखण्ड एवं पंचयात स्तर पर जितने भी आवेदन आये है सभी का रिपोर्ट तैयार करे एवं उचित कारणों के साथ सभी का निष्पादन ससमय कराया जाय। उपायुक्त ने सभी अंचलाधिकारी को निदेशीत किया कि दिया कि बैठक में उपरोक्त के अलावे अपर समाहर्ता चंद्र भूषण प्रसाद सिंह, अनुमंडल पदाधिकारी, मधुपर योगेंद्र साव, प्रशिक्षु आईएएस रवि आनंद, जिला भूमि सुधार उपसमाहर्ता उमाशंकर प्रसाद, एवं सभी अंचल के अंचलाधिकारी आदि उपस्थित थे।

    #Jharkhand News #Online news Latest news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleदेवघर : लोगों की समस्याओं का समाधान करना नगर निगम की प्राथमिकता : नगर आयुक्त
    Next Article गिरिडीह : सड़क दुर्घटना में महिला की मौत

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    भाजपा सांसद मनोज तिवारी और निशिकांत दूबे के खिलाफ पंडा धर्म रक्षिणी ने दर्ज कराया मामला

    August 8, 2025
    झारखंड

    अपोलो पहुंचे राज्यपाल, जाना शिक्षा मंत्री रामदास सोरेन के स्वास्थ्य का हाल…

    August 8, 2025
    चाईबासा

    सरकार विद्यार्थियों को प्राथमिक से उच्च शिक्षा तक दे रही सभी सुविधाएं : मंत्री

    August 8, 2025
    Latest Posts

    भाजपा सांसद मनोज तिवारी और निशिकांत दूबे के खिलाफ पंडा धर्म रक्षिणी ने दर्ज कराया मामला

    August 8, 2025

    अपोलो पहुंचे राज्यपाल, जाना शिक्षा मंत्री रामदास सोरेन के स्वास्थ्य का हाल…

    August 8, 2025

    सरकार विद्यार्थियों को प्राथमिक से उच्च शिक्षा तक दे रही सभी सुविधाएं : मंत्री

    August 8, 2025

    खेतों में उतरे सीएम हेमंत सोरेन, किसानों को दिया समस्याओं के समाधान का भरोसा

    August 8, 2025

    रांची के बिरसा जैविक उद्यान में 6 साल की मादा जिराफ ‘मिस्टी’ और सिल्वर फीजेंट की एंट्री

    August 8, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.