Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    23 Apr, 2026 ♦ 3:07 PM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»झारखंड»डीईओ ने बैठक में की अपील, कहा- सोशल मीडिया अभियान ‘आई एम वेरिफाइड वोटर’ को बनाएं सफल
    झारखंड

    डीईओ ने बैठक में की अपील, कहा- सोशल मीडिया अभियान ‘आई एम वेरिफाइड वोटर’ को बनाएं सफल

    Team JoharBy Team JoharMarch 2, 2024No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    बोकारो : समाहरणालय स्थित सभागार में शनिवार को मंत्रिमंडल (निर्वाचन) विभाग द्वारा आगामी 4 मार्च को प्रस्तावित सोशल मीडिया अभियान ‘आई एम वेरिफाइड वोटर’ को सफल बनाने को लेकर जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त विजया जाधव ने बैठक की. बैठक में जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त ने बताया कि कई बार ऐसा होता है,कि मतदाता सूची में नाम नहीं होने के कारण मतदान के दिन वोट देने से कोई न कोई मतदाता वंचित रह जाता है. ऐसा नहीं हो, इसी उद्देश्य को लेकर मंत्रिमंडल निर्वाचन विभाग झारखंड सरकार ने 4 मार्च को सोशल मीडिया अभियान ‘आई एम वेरिफाइड वोटर’ रखा है.

    आमजन व मतदाता, मतदाता सूची में अपना नाम ऑनलाइन माध्यम वोटर हेल्पलाइन ऐप अथवा अपने मतदान केंद्र पर बीएलओ के माध्यम से प्रकाशित अंतिम मतदाता सूची में अपना नाम जांच कर संतुष्ट होने पर मतदाता सूची वोटर इंफारमेशन स्लिप की प्रति के साथ सेल्फी फोटो लेकर अपने अपने सोशल मीडिया प्लेटफार्म आदि पर हैशटैग ‘आई एम वेरिफाइड वोटर’ उपयोग करते हुए पोस्ट करेंगे.

    उक्त तिथि सोमवार को सभी मतदान केंद्रों पर बूथ लेवल आफिसर उपस्थित रहेंगे. अगर किन्हीं का नाम मतदाता सूची में नहीं है या किसी का स्थानांतरण हो गया है या फिर किसी के नाम में कोई त्रुटि है, तो मौके पर उपलब्ध बीएलओ से फार्म 06, फार्म 07 एवं फार्म 08 लेकर भरकर अविलंब मतदाता सूची में नाम दर्ज कराएंगे.

    जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त ने सभी वरीय पदाधिकारियों को उनके अधिनस्त अधिकारियों कर्मियों एवं पब्लिक सेक्टर इकाईयों के प्रतिनिधियों को अधिकारियों, कर्मियों, श्रमिकों एवं उनके परिजनों के साथ कार्यशाला बैठक कर ज्यादा से ज्यादा लोगों तक इस संदेश को पहुंचाने और अभियान में सहभागिता निभाते हुए सोशल मीडिया अभियान ‘आई एम    वेरिफाइड वोटर’ को सफल बनाने का अपील किया.

    मौके पर उपस्थित सभी पदाधिकारी व कर्मियों को मोबाइल गुगल प्ले स्टोर से वोटर हेल्पलाइन ऐप डाउनलोड कराते हुए मोबाइल नंबर, विवरणी एवं ईपीक नंबर से मतदाता सूची में दर्ज नाम की जांचने की प्रक्रिया से अवगत कराया गया.

    बैठक में सभी विभागों के वरीय पदाधिकारी एवं जिले में स्थापित विभिन्न पब्लिक सेक्टर इकाईयों के प्रतिनिधि आदि उपस्थित थे. मौके पर पुलिस अधीक्षक पूज्य प्रकाश, जिला वन प्रमंडल पदाधिकारी रजनीश कुमार, उप विकास आयुक्त संदीप कुमार, अपर नगर आयुक्त सौरव कुमार भुवानिया, डीपीएलआर मेनका, अपर समाहर्ता मो. मुमताज अंसारी, अनुमंडल पदाधिकारी बेरमो शैलेश कुमार आदि उपस्थित थे.

    Bokaro DEO jharkhand johar live news meeting Voter Voter List जोहार लाइव न्यूज़ झारखंड डीईओ बैठक बोकारो मतदाता मतदाता सूची
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleपीएम मोदी वाराणसी से लड़ेंगे चुनाव, बीजेपी ने लोकसभा चुनाव को लेकर जारी की पहली लिस्ट
    Next Article बोकारो स्टील प्लांट में लोरावन बेस्ड टॉक्सिक गैस निगरानी प्रणाली का उद्घाटन, ED ने कहा- कर्मचारियों की सुरक्षा सर्वोपरि

    Related Posts

    झारखंड

    भीषण गर्मी से बेहाल झारखंड: अर्थिंग सूखने से ट्रांसफार्मर पर मंडराया संकट, जेबीवीएनएल ने रद्द की कर्मियों की छुट्टियां

    April 23, 2026
    झारखंड

    रिम्स में एंबुलेंस सिस्टम पर सख्ती: बिना लाइसेंस वालों पर कार्रवाई

    April 23, 2026
    जमशेदपुर

    घरेलू विवाद बना तबाही की वजह, घरेलू झगड़े के बाद युवक ने घर को किया आग के हवाले

    April 23, 2026
    Latest Posts

    सनी देओल की फिल्म ‘गबरू’ फिर टली: अब जून अंत या जुलाई में हो सकती है रिलीज

    April 23, 2026

    भीषण गर्मी से बेहाल झारखंड: अर्थिंग सूखने से ट्रांसफार्मर पर मंडराया संकट, जेबीवीएनएल ने रद्द की कर्मियों की छुट्टियां

    April 23, 2026

    रिम्स में एंबुलेंस सिस्टम पर सख्ती: बिना लाइसेंस वालों पर कार्रवाई

    April 23, 2026

    घरेलू विवाद बना तबाही की वजह, घरेलू झगड़े के बाद युवक ने घर को किया आग के हवाले

    April 23, 2026

    वन भूमि घोटाला मामले में आईएएस विनय चौबे की जमानत पर सुनवाई समाप्त, कोर्ट ने रखा फैसला सुरक्षित

    April 23, 2026

    © 2026 Johar LIVE. Designed by Launching Press. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.