Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»जिले में डेंगू का प्रकोप, गंदगी के बीच जी रहे लोग, कहां है प्रशासन
    झारखंड

    जिले में डेंगू का प्रकोप, गंदगी के बीच जी रहे लोग, कहां है प्रशासन

    Team JoharBy Team JoharSeptember 13, 2023Updated:September 13, 2023No Comments3 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    जमशेदपुर : एक ओर जिले में डेंगू का प्रकोप है. मरीजों की संख्या बढ़ती जा रही है. कई मरीजों की मौत भी हो चुकी है. इसके बावजूद ना जनप्रतिनिधियों में गंभीरता दिख रही है ना ही जिला प्रशासन की टीम ही नजर आ रही है. जी हां, जमशेदपुर प्रखंड अंतर्गत पूर्वी कालीमाटी पंचायत स्थित रॉबर्ट नगर का कुछ ऐसा ही हाल है. जहां लोग गंदगी के साये में जीवन जीने को मजबूर है. घरों का सीवरेज पानी, गंदा पानी सड़क पर बह रहा है. जिला प्रशासन द्वारा डेंगू रोकथाम के लिए जो कदम उठाए जा रहे हैं. वो केवल कागजों पर ही दिखाई दे रहा है. धरातल पर गंदगी, बीमारी और मजबूरी ही दिख रही है. आये दिन लोग बीमार पड़ रहे हैं पर इनकी परवाह करने वाला कोई नहीं है. आइए जानते हैं क्या कहते हैं स्थानीय लोग:

    बढ़ती जा रही समस्याएं

    एक तरफ पूरे शहर में डेंगू का प्रकोप बढ़ता जा रहा है. लगातार लोग डेंगू की चपेट में आ रहे हैं. जिला प्रशासन द्वारा बैठकों का दौर जारी है. हर क्षेत्र में साफ सफाई पर बल दिया जा रहा है पर अगर हम परसुडीह के पूर्वी कालीमाटी पंचायत की बात करें तो यहां की स्थिति समस्याओं को आमंत्रित कर रही हैं.

    -सुषमा कोंगरी, स्थानीय

    इलाके से गुजरना मुश्किल

    पिछले दिनों कालिंदी बस्ती में प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत घर का निर्माण किया गया पर पानी की निकासी की कोई समुचित व्यवस्था नहीं की गई.  शॉकपीट बनाया गया ना ही नाली का निर्माण किया गया. अब घरों का सारा गंदा पानी सड़क पर बह रहा है. लोगों को समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है. अगर हम बरसात के 2 महीना की बात करें तो स्थिति इतनी विकराल हो जा रही है कि लोगों का इस क्षेत्र से चलना मुहाल हो गया है.

    -ए के किंडो, स्थानीय

    जनप्रतिनिधियों ने पीछा छुड़ाया

    पंचायत क्षेत्र के लोग बड़ी उम्मीद से पंचायत प्रतिनिधियों का चुनाव करते हैं. पिछले चुनाव में मुखिया के तौर पर स्थानीय लोगों ने प्रभु मुंडा को चुना, और अब जब अपनी जिम्मेदारियो को पूरा करने की बारी आई तो मुखिया क्षेत्र की समस्याओं से अपना पल्ला झाड़ रहे हैं. जानकारी मिलते ही समाज सेवी धीरज यादव कालीमाटी पंचायत पहुंचे और स्थानीय लोगों की समस्याओं से रूबरू हुए. इतना ही नहीं, उन्होंने मुखिया से संपर्क भी साधा पर मुखिया ने साफ तौर पर इस समस्या से पीछा छुड़ाने की बात कही. समाज सेवी धीरज यादव ने कहा कि क्षेत्र में डेंगू का प्रकोप बढ़ता जा रहा है. लोग बीमार हो रहे हैं. ऐसे में लोग जाएं तो जाएं कहां.

    -धीरज यादव, समाज सेवी

    Dengue Outbreak Dirt East Kalimati Panchayat jamshedpur Jamshedpur Block Jamshedpur District Administration Jamshedpur News Robert Nagar Sewerage Water on Road गंदगी जमशेदपुर जमशेदपुर जिला प्रशासन जमशेदपुर न्यूज जमशेदपुर प्रखंड डेंगू का प्रकोप पूर्वी कालीमाटी पंचायत रॉबर्ट नगर रोड पर सीवरेज का पानी
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleराजस्थान के भरतपुर में ट्रेलर ने यात्री बस को ठोंका, दर्जन भर लोगों की मौत
    Next Article 11वीं-12वीं के स्टूडेंट्स ने आइआइटी खड़गपुर का किया एजुकेशनल टूर

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    खस्सी कप से डूरंड कप तक… झारखंड की फुटबॉल संस्कृति की अनोखी कहानी

    July 26, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    सिर्फ भावनाओं के सहारे खड़े किए जा रहे आंदोलनों का रोडमैप क्या है?

    July 26, 2026
    क्राइम

    झारखंडः चाईबासा ट्रेजरी घोटाले में चार पर चार्जशीट, 45 लाख से ज्यादा की हेराफेरी का है आरोप

    July 26, 2026
    क्राइम

    झारखंडः JPSC घोटाला, व्हाट्सएप से भेजे गए दस्तावेज, बिना टेंडर का दे दिया परीक्षा आयोजित कराने का काम

    July 26, 2026
    खेल-सिनेमा

    पुष्पा की हैट्रिक, संदीपा-श्रुति के गोल से भारत फाइनल में, चीन से होगी टक्कर

    July 25, 2026
    क्राइम

    JPSC परीक्षा अनियमितता मामला: दो और गिरफ्तार, OMR शीट में हेरफेर के आरोपों की जांच तेज

    July 25, 2026
    Latest Posts

    कोकरॉच जनता पार्टी के बाद दिखा E20 जनता पार्टी, मांगा 100 प्रतिशत पेट्रोल

    July 26, 2026

    खस्सी कप से डूरंड कप तक… झारखंड की फुटबॉल संस्कृति की अनोखी कहानी

    July 26, 2026

    बीजेपी सांसद की बेटी ने जताई धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की खुशी, पोस्ट डिलीट करने से किया इनकार

    July 26, 2026

    राहुल गांधी का अमित शाह से सवालः छात्रों पर ‘गोली’ चलाने का आदेश किसने दिया?

    July 26, 2026

    असहमति के लिए सार्वजनिक जगह सिकुड़ रही: जस्टिस उज्जल भुइयां

    July 26, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.