धनबाद: धनबाद में पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न स्व इंदिरा गांधी की प्रतिमा खंडित किए जाने के विरोध में इंदिरा चौक झरिया में सड़क जाम किया गया. धनबाद जिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष संतोष कुमार सिंह ने कहा कि झरिया पुलिस प्रतिमा खंडित करने वाले अपराधियों को गिरफ्तार कर जेल भेजे अन्यथा झरिया बंद कराया जाएगा. उन्होंने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री स्व इंदिरा गांधी जी का अपमान हम बर्दाश्त नही करेंगे. 24 घंटा के भीतर पुलिस कार्रवाई करे. उक्त विरोध सड़क जाम में धनबाद जिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष संतोष कुमार सिंह के अलावा झारखंड प्रदेश कांग्रेस सचिव प्रवक्ता शमशेर आलम ने कहा कि कांग्रेस के कार्यकर्ता बहुत आक्रोश में है. जिला महासचिव किशोर कुमार, झरिया नगर कांग्रेस अध्यक्ष रतनेश यादव, पिंटू तुरी, युवा कांग्रेस अध्यक्ष रवि सिंह, कुंदन मोदक, संजीव सिंह अर्जुन विश्वकर्मा, सूरज वर्मा सहित अन्य मौजूद थे.
इंदिरा गांधी की प्रतिमा खंडित करने के विरोध में सड़क जाम, आरोपियों को गिरफ्तार करने की मांग

Follow on Facebook
Follow on X (Twitter)
Follow on Instagram
Follow on YouTube
Follow on WhatsApp
Follow on Telegram
AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
728x90
Learn More

