Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    5 Aug, 2025 ♦ 7:28 AM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»जोहार ब्रेकिंग»दिल्ली : ब्रह्मपुरी और मौजपुर में तीसरे दिन भी उपद्रव और पत्थरबाजी जारी, 45 जगह आगजनी
    जोहार ब्रेकिंग

    दिल्ली : ब्रह्मपुरी और मौजपुर में तीसरे दिन भी उपद्रव और पत्थरबाजी जारी, 45 जगह आगजनी

    Team JoharBy Team JoharFebruary 25, 2020No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    JoharLive Desk

    नई दिल्ली। दिल्ली के ब्रह्मपुरी और मौजपुर इलाके में तीसरे दिन भी पत्थरबाजी और हिंसक प्रदर्शन जारी है। आज सुबह ही कुछ इलाकों में उपद्रवियों ने पत्थरबाजी शुरू कर दी। रविवार से शुरू हुई हिंसा में अब तक एक हेड कांस्टेबल समेत पांच लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं एहतियात के तौर पर पांच मेट्रो स्टेशन, जाफराबाद, मौजपु-बाबरपुर, गोकुलपुरी, जौहरी एंक्लेव और शिव विहार बंद कर दिए हैं।
    दिल्ली के कई इलाकों में चल रही हिंसा के कारण एहतियातन पांच मेट्रो स्टेशन, जाफराबाद, मौजपु-बाबरपुर, गोकुलपुरी, जौहरी एंक्लेव और शिव विहार बंद कर दिए हैं। ट्रेनों को वेलकम मेट्रो स्टेशन पर ही रोक दिया जा रहा है, इससे आगे कोई मेट्रो नहीं जा रही है।
    ब्रह्मपुरी में आज सुबह हुई पथराव की घटना के बाद फ्लैग मार्च पर निकली रैपिड एक्शन फोर्स ने दो खोखे बरामद किए हैं।
    करावल नगर के टायर मार्केट में आज सुबह 8.24 बजे आगजनी हुई लेकिन अब तक फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौके पर नहीं पहुंच सकी हैं क्योंकि उन्हें पुलिस ने सुरक्षा प्रदान नहीं की है। बता दें कि यहां आज सुबह दो-तीन गाड़ियों को आग के हवाले कर दिया गया था।
    केजरीवाल ने दिल्ली के कई हिस्सों में हो रही हिंसा को लेकर कहा कि, दिल्ली के कुछ इलाकों में फैली हिंसा को लेकर चिंतित हूं। हम सबको मिलकर शहर में अमन कायम करने के सभी कदम उठाने चाहिए। मैं सबसे दोबारा विनती करता हूं कि हिंसा मत करिए। मैं प्रभावित इलाकों के सभी विधायकों(हर पार्टी के विधायक) और वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक कर रहा हूं।
    शाहदरा डीसीपी अमित शर्मा जो सोमवार को गोकुलपुरी में हुई हिंसा में बुरी तरह घायल हो गए थे, उन्हें अब होश आ गया है और उनका अस्पताल में इलाज चल रहा है। बीती रात उनकी एक सर्जरी हुई थी और आज सुबह ही सीटी स्कैन किया गया है। अब वह सुरक्षित हैं और खतरे से बाहर हैं।
    जानकारी है कि दिल्ली में मौजपुर और ब्रह्मपुरी के अलावा करावल नगर में भी आज तड़के कुछ प्रदर्शनकारियों ने दो-तीन गाड़ियों को आग के हवाले कर दिया।
    दूसरी तरफ दिल्ली पुलिस ने जानकारी दी है कि हालात बहुत तनावपूर्ण हैं। हमें लगातार उत्तर-पूर्वी दिल्ली के इलाकों से हिंसा से जुड़े फोन मिल रहे हैं। दिल्ली पुलिस के कमिश्नर ने इसे लेकर कल देर रात सीलमपुर डीसीपी के दफ्तर पर बैठक भी की।

    #National News #Online news Latest news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleधनबाद : बालाजी फ्लावर मिल के कर्मचारी से बंदूक की नोक पर 5 लाख की लूट
    Next Article आज 25 फरवरी का राशिफल : क्या कहते हैं आपके सितारे, जानिए

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड निर्माता दिशोम गुरु शिबू सोरेन को अंतिम जोहार

    August 4, 2025
    जोहार ब्रेकिंग

    BREAKING : दिशोम गुरु का पार्थिव शरीर पहुंचा मोरहाबादी आवास

    August 4, 2025
    जोहार ब्रेकिंग

    पलामू में ऑनर कि’लिंग : प्रेमी युगल की बेरहमी से ह’त्या, 5 आरोपी गिरफ्तार

    August 4, 2025
    Latest Posts

    झारखंड निर्माता दिशोम गुरु शिबू सोरेन को अंतिम जोहार

    August 4, 2025

    पुलिस की तत्परता से बची जान, डोबो पुलिया से युवती ने लगाई थी छलांग…

    August 4, 2025

    BREAKING : दिशोम गुरु का पार्थिव शरीर पहुंचा मोरहाबादी आवास

    August 4, 2025

    पलामू में ऑनर कि’लिंग : प्रेमी युगल की बेरहमी से ह’त्या, 5 आरोपी गिरफ्तार

    August 4, 2025

    आपका जाना सिर्फ एक विदाई नहीं, एक युग का अंत है: सीता सोरेन

    August 4, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.