Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    3 Aug, 2025 ♦ 6:21 AM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»बिहार»दिल्ली विधानसभा चुनाव : नीतीश और तेजस्वी होंगे आमने-सामने
    बिहार

    दिल्ली विधानसभा चुनाव : नीतीश और तेजस्वी होंगे आमने-सामने

    Team JoharBy Team JoharJanuary 22, 2020No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    JoharLive Desk

    पटना। बिहार में इस वर्ष होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले दिल्ली विधानसभा के चुनाव में जनता दल यूनाइटेड (जदयू) के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं मुख्यमंत्री नीतीश कुमार तथा राष्ट्रीय जनता दल (राजद) नेता तेजस्वी प्रसाद यादव आमने-सामने होंगे।

    दिल्ली विधानसभा के लिए हो रहे चुनाव में एक सीट पर मुख्यमंत्री श्री कुमार की पार्टी जदयू और श्री लालू प्रसाद यादव की पार्टी राजद के उम्मीदवार एक-दूसरे को शिकस्त देने के लिए हर तरह से जोर आजमाइश करेंगे। राजद अध्यक्ष श्री यादव की गैरमौजूदगी में पार्टी की कमान संभाल रहे उनके पुत्र और विधानसभा में प्रतिपक्ष के नेता तेजस्वी प्रसाद यादव चुनावी दंगल में हर तरह का दाव अजमाते नजर आएंगे।

    दिल्ली विधानसभा चुनाव में जदयू और राजद जहां एक-दूसरे को मात देने के लिए चुनाव में उतरेगी। वह सीट बुराड़ी है, जहां बिहार के दोनों ही क्षेत्रीय दल अपनी ताकत दिखाएंगे। इस सीट पर जदयू और राजद आमने-सामने है। जदयू की ओर से बिहार के जल संसाधन मंत्री संजय कुमार झा जहां कमान संभाल रहे हैं वहीं राजद की ओर से राज्यसभा सांसद मनोज झा चुनावी गणित बैठाने में लगे हैं।
    विधानसभा के चुनाव में राजद और कांग्रेस के बीच गठबंधन हुआ है, जिसमें बुराड़ी विधानसभा की सीट तालमेल के तहत राजद के खाते में गई है। वहीं, भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और जदयू के बीच समझौते के तहत बुराड़ी विधानसभा की सीट जदयू के कोटे में गई है। इस सीट से जदयू अपना उम्मीदवार देगी।
    दिल्ली विधानसभा चुनाव में राजद और कांग्रेस के बीच सीटों पर समझौता हुआ है, जिसमें कांग्रेस 66 तथा राजद चार सीटों पर चुनाव लड़ेगी। राजद के खाते में बुराड़ी, किराड़ी, उत्तमनगर और पालम विधानसभा क्षेत्र गई है। राजद इन चारों सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारेगी।
    इस चुनाव में पहली बार भाजपा और जदयू के बीच गठबंधन हुआ है। भाजपा ने जदयू के लिए दो सीटें छोड़ी हैं। जदयू को तालमेल के तहत जो दो सीटें मिली है, उनमें बुराड़ी और संगम विहार शामिल है। इन दोनों सीटों पर जदयू अपना उम्मीदवार उतारेगी।

    #Bihar News #Online news Latest news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleशाह को सीएए-एनआरसी का विरोध करने वालों की परवाह नहीं तो लागू करके दिखाएं : प्रशांत
    Next Article धनबाद : ट्रक की चपेट में आने से दो युवक की मौत, एक घायल

    Related Posts

    ट्रेंडिंग

    मसौढ़ी की सविता देवी को राष्ट्रपति भवन से मिला न्यौता, विशेष डिनर समारोह में बतौर विशिष्ट अतिथि होंगी शामिल

    August 2, 2025
    बिहार

    सरकारी स्कूल की जर्जर छत का प्लास्टर गिरा, टूटी कुर्सी-डेस्क, बच्चे…

    August 2, 2025
    ट्रेंडिंग

    डिप्टी CM सम्राट चौधरी ने तेजस्वी को दी तीखी प्रतिक्रिया, कहा- भ्रामक और फर्जीवाड़े की दुकानदारी बंद कीजिए

    August 2, 2025
    Latest Posts

    मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन पहुंचे इंद्रप्रस्थ अपोलो अस्पताल, मिनिस्टर रामदास सोरेन का जाना हाल…

    August 2, 2025

    से’क्स स्कैंडल मामला : पूर्व सांसद और जेडीएस नेता प्रज्वल रेवन्ना को उम्रकैद की सजा

    August 2, 2025

    जमशेदपुर में पार्किंग विवाद में डिलीवरी बॉय की पिटाई, पुलिस ने कार्रवाई से किया इनकार

    August 2, 2025

    सरायकेला के इस इलाके में मिला 125 किलो विस्फोटक, किया गया नष्ट

    August 2, 2025

    प्रदेश राजद ने बनाए पांच प्रवक्ता, लिस्ट जारी

    August 2, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.