New Delhi : भारत के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने गुरुवार को चीन के किंगदाओ शहर में आयोजित शंघाई सहयोग संगठन (SCO) के रक्षा मंत्रियों की वार्षिक बैठक में हिस्सा लिया। इस मंच पर उन्होंने आतंकवाद, कट्टरपंथ और सीमा पार से हो रहे खतरों को लेकर भारत की सख्त नीति का स्पष्ट संदेश दिया।
राजनाथ सिंह ने अपने भाषण में कहा कि भारत आतंकवाद के प्रति “शून्य सहनशीलता” की नीति पर कायम है। उन्होंने कहा कि अब भारत सिर्फ निंदा नहीं करेगा, बल्कि आवश्यक होने पर कड़े और निर्णायक कदम भी उठाएगा। उन्होंने उन देशों पर भी निशाना साधा जो आतंकवाद को राजनीतिक औजार की तरह इस्तेमाल कर रहे हैं और आतंकियों को पनाह व समर्थन दे रहे हैं।
#WATCH | Defence Minister Rajnath Singh met his Russian counterpart, Andrey Belousov, on the sidelines of the SCO (Shanghai Cooperation Organisation) Defence Ministers’ meeting in Qingdao, China pic.twitter.com/gJgL18nq3q
— ANI (@ANI) June 26, 2025
पहलगाम हमला और TRF का नाम लिया
रक्षा मंत्री ने 22 अप्रैल 2025 को जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले का भी जिक्र किया, जिसमें 26 निर्दोष नागरिकों की हत्या कर दी गई थी। इसमें एक नेपाली पर्यटक भी शामिल था। उन्होंने बताया कि यह हमला लश्कर-ए-तैयबा से जुड़े संगठन ‘द रेजिस्टेंस फ्रंट’ (TRF) ने अंजाम दिया था। हमलावरों ने धार्मिक पहचान के आधार पर लोगों को निशाना बनाया, जो मानवता के खिलाफ है।
ऑपरेशन सिंदूर: भारत का जवाब
राजनाथ सिंह ने बताया कि भारत ने 7 मई को ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के तहत सीमा पार मौजूद आतंकी लॉन्च पैड्स और प्रशिक्षण शिविरों पर सटीक सैन्य कार्रवाई की। उन्होंने कहा कि यह ऑपरेशन भारत की आत्मरक्षा के अधिकार और आतंक के खिलाफ दृढ़ संकल्प का प्रतीक है। SCO देशों से उन्होंने आतंकवाद के खिलाफ एकजुट होने की अपील की।
Also Read : सूर्यकुमार यादव ने कराई स्पोर्ट्स हर्निया की सर्जरी, फैंस से कहा- जल्द करूंगा वापसी
Also Read : पर्व-त्योहारों में प्रवासी बिहारियों के लिए नीतीश सरकार की बड़ी सौगात
Also Read : बिहार से दिल्ली जा रही बस एक्सप्रेसवे से गिरी नीचे, दो की मौ’त, 50 घायल
Also Read : पंचायत प्रतिनिधियों को नीतीश सरकार का बड़ा अधिकार… जानें क्या
Also Read : शेयर बाजार हरे निशान पर खुला, सेंसेक्स में 122 अंकों की तेजी