Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    5 Oct, 2025 ♦ 5:12 AM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»झारखंड»कांग्रेस के भ्रष्टाचार के कारण मांडर में हो रहा उपचुनाव, जनता भाजपा को जीताने का मन बना चुकी है: दीपक प्रकाश
    झारखंड

    कांग्रेस के भ्रष्टाचार के कारण मांडर में हो रहा उपचुनाव, जनता भाजपा को जीताने का मन बना चुकी है: दीपक प्रकाश

    Team JoharBy Team JoharJune 18, 2022No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    रांची। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष सह राज्यसभा सांसद दीपक प्रकाश ने शनिवार को मांडर विधानसभा के लापुंग मंडल अंतर्गत डाडी, ककरिया गांव में जनचौपाल को संबोधित किया साथ ही नवाटोली, सकरपुर गांव में घर-घर जनसंपर्क चलाया एवं लोगों से भाजपा के पक्ष में मतदान करने की अपील की।

    क्षेत्र में आयोजित विभिन्न जनचौपालों को संबोधित करते हुए प्रदेश भाजपा अध्यक्ष सह सांसद दीपक प्रकाश ने कहा कि मांडर की जनता ने जिस व्यक्ति को अपना मत देकर जनप्रतिनिधि बनाया उसी के भ्रष्टाचार के कारण यहां उपचुनाव हो रहा है। उन्होंने कहा कि क्षेत्र की जनता अब ऐसे लोगों के झांसे में नहीं आने वाली है और यहां से भाजपा को अपना मत देकर जिताने का निर्णय ले चुकी है।

    उन्होंने कहा कि मांडर के पूर्व विधायक आदिवासी हित की बात करते हैं और आदिवासी समाज को न्याय दिलाने की जब बात आती है तो वे राज्य सरकार के एजेंट बनकर समझौता करते नजर आते हैं।

    श्री प्रकाश ने कहा कि यहां के पूर्व विधायक के कृत्यों से यहां की जनता शर्मसार हुई है। उन्होंने कहा कि केंद्र की “मोदी सरकार” की उपलब्धियों के कारण गरीबों एवं जनजातीय समाज के लोगों के जीवन में बड़ा बदलाव आया है।

    इस दौरान श्री प्रकाश क्षेत्र में कई गांवों में मतदाताओं के बीच घर-घर जनसंपर्क अभियान चलाकर लोगों से क्षेत्र के विकास के लिए भाजपा को वोट देने की अपील की। इस दौरान उनके साथ प्रदेश भाजपा के महामंत्री प्रदीप वर्मा सहित बड़ी संख्या में स्थानीय कार्यकर्ता उपस्थित तथा जनचौपालों में बड़ी संख्या में आमजन की उत्साजनक भागीदारी रही।

    Jharkhand news Latest news Online news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleलातेहार : पुलिस को मिली बड़ी सफलता, माओवादियों द्वारा छुपाए गए 4 केन बम बरामद, किया गया निष्क्रिय
    Next Article विकास विरोधी कांग्रेस-झामुमो को मांडर से मुक्त करें : बाबूलाल मरांडी

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    कांग्रेस ने जारी की जिलाध्यक्षों की सूची, कुमार राजा फिर से महानगर अध्यक्ष 

    October 4, 2025
    जोहार ब्रेकिंग

    भाजपा नेता रमेश सिंह को फिर मिली राहुल सिंह की धमकी, मैनेज करो नहीं तो अंजाम बुरा होगा

    October 4, 2025
    जमशेदपुर

    पूर्वी सिंहभूम में ग्राम संपत्ति पोर्टल, QR कोड से मोबाइल पर सीधे मिलेगी विकास योजनाओं की जानकारी…

    October 4, 2025
    Latest Posts

    कांग्रेस ने जारी की जिलाध्यक्षों की सूची, कुमार राजा फिर से महानगर अध्यक्ष 

    October 4, 2025

    भाजपा नेता रमेश सिंह को फिर मिली राहुल सिंह की धमकी, मैनेज करो नहीं तो अंजाम बुरा होगा

    October 4, 2025

    पूर्वी सिंहभूम में ग्राम संपत्ति पोर्टल, QR कोड से मोबाइल पर सीधे मिलेगी विकास योजनाओं की जानकारी…

    October 4, 2025

    उत्तर बिहार में नई हवाई सेवा, मुजफ्फरपुर एयरपोर्ट को मिली मंजूरी…

    October 4, 2025

    रांची में 30 नवंबर को भारत-साउथ अफ्रीका वनडे मैच, क्रिकेट प्रेमियों में उत्साह

    October 4, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.