Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Home»कारोबार»शेयर बाजार में गिरावट : दो दिन की तेजी के बाद सेंसेक्स-निफ्टी लाल निशान में खुले
    कारोबार

    शेयर बाजार में गिरावट : दो दिन की तेजी के बाद सेंसेक्स-निफ्टी लाल निशान में खुले

    Team JoharBy Team JoharAugust 20, 2025Updated:August 20, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    शेयर
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Johar Live Desk : भारतीय शेयर बाजार में दो दिन की तेजी के बाद बुधवार को गिरावट का रुख देखा गया। सेंसेक्स और निफ्टी दोनों ही सूचकांक लाल निशान में खुले। शुरुआती कारोबार में बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) का सेंसेक्स 101.03 अंक गिरकर 81,543.36 पर और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) का निफ्टी 50.28 अंक टूटकर 24,952 पर कारोबार करता दिखा।

    बाजार खुलने के कुछ मिनट बाद सेंसेक्स 113.58 अंक (0.14%) की गिरावट के साथ 81,530.81 पर और निफ्टी 29.10 अंक (0.12%) नीचे 24,951.55 पर ट्रेड कर रहा था। निफ्टी एक बार फिर 25,000 के स्तर से नीचे आ गया। बाजार विशेषज्ञों का मानना है कि निवेशकों ने प्रॉफिट बुकिंग शुरू कर दी है। इसके अलावा, वैश्विक बाजारों से नकारात्मक संकेत मिल रहे हैं। अमेरिका और एशिया के बाजारों में गिरावट का असर घरेलू इक्विटी मार्केट पर पड़ा है।

    सेंसेक्स की 30 कंपनियों में से केवल 10 के शेयर हरे निशान में खुले, जबकि 18 कंपनियों के शेयर लाल निशान में रहे। टीसीएस और एक्सिस बैंक के शेयरों में कोई बदलाव नहीं देखा गया। निफ्टी-50 में 14 कंपनियों के शेयरों ने तेजी दिखाई, जबकि बाकी 36 कंपनियों के शेयर गिरावट के साथ खुले। सेंसेक्स में भारती एयरटेल के शेयरों में 1.50% की सबसे अधिक तेजी देखी गई, वहीं कोटक महिंद्रा बैंक के शेयर 0.68% गिरे।

    गौरतलब है कि मंगलवार को शेयर बाजार में लगातार चौथे दिन तेजी देखी गई थी। सेंसेक्स 370.64 अंक चढ़कर 81,644.39 और निफ्टी 103.70 अंक बढ़कर 24,980.65 पर बंद हुआ था। रिलायंस और टाटा मोटर्स जैसे शेयरों में मजबूती देखी गई थी। हालांकि, आज बाजार की शुरुआत गिरावट के साथ हुई, जिससे निवेशकों की नजर अब वैश्विक संकेतों और घरेलू कारकों पर टिकी है।

    Also Read : गया से नई दिल्ली के लिए ‘अमृत भारत ट्रेन’ 22 अगस्त से शुरू, शेड्यूल जारी

    Decline in stock market: Sensex-Nifty opened in red after two days of rise शेयर बाजार में गिरावट : दो दिन की तेजी के बाद सेंसेक्स-निफ्टी लाल निशान में खुले
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleपटना-आसनसोल के बीच चलेंगी पूजा स्पेशल ट्रेन, यात्रियों को मिलेगी राहत
    Next Article छोटा तालाब में युवक के डूबने की आशंका, लोगों ने सड़क जाम किया

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    जोरहाट एयरबेस पर बड़ा हादसा, लैंडिंग के दौरान दो हिस्सों में बंटा वायुसेना का AN-32

    June 13, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    पेट्रोल-डीजल पर सरकार का बड़ा एक्शन, बड़े ग्राहकों की पंपों से खरीद पर 90 दिन तक रोक

    June 12, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड को मैन्युफैक्चरिंग हब और नॉलेज इकोनॉमी बनाना हमारा संकल्प : सीएम हेमंत सोरेन

    June 11, 2026
    Latest Posts

    दिल्ली जाने की अटकलों पर लगा विराम, शनि शिंगणापुर धाम गए सीएम हेमंत सोरेन

    June 22, 2026

    पूर्व DIG भवेश कुमार ठाकुर का निधन, ईमानदार पुलिस अधिकारी के रूप में हमेशा किए जाएंगे याद

    June 22, 2026

    झारखंड का काला सच : कोयला माफिया की सुरंगों में दफन जिंदगियां और खोता राजस्व

    June 22, 2026

    झारखंड में चीखते गांव, तड़पते हाथी : 5 साल में 474 मौ’तें

    June 22, 2026

    झारखंड : आखिर जिलों के एसपी से क्यों नाराज चल रहा पुलिस मुख्यालय, जानिये पूरा मामला

    June 22, 2026

    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.